क्षेत्रियता की सीमा

01-01-2021

क्षेत्रियता की सीमा

राजनन्दन सिंह (अंक: 172, जनवरी प्रथम, 2021 में प्रकाशित)

क्षेत्रियता की सीमा
गाँव ज़िले राज्य
यहाँ तक कि 
अब देश भी नहीं रही
 
मानव 
विश्वमानव बनने जा रहा है
क़बीले समुदाय छोटे राज्य
इतिहास बन चुके हैं
 
देश महादेश की सीमाएँ
अब शत्रु नहीं
मित्र बन रही हैं
विश्व संस्कृति
विश्व राष्ट्र 
विश्व क़ानून
विश्व व्यवस्था की
शुरुआत हो चुकी है
 
एक देश की ख़ुशी
दूसरे देशों को 
हँसी दे सकती है
तीसरे देश की तबाही
सारी दुनिया को 
लपेटे में ले सकती है
 
विश्व एक आँगन बन रहा है
विश्व मानवों में ज़्यादा 
अलग-अलग अब उद्देश्य भी नहीं रहे
क्षेत्रियता की सीमा
अब गाँव ज़िले राज्य
यहाँ तक कि देश-विदेश भी नहीं रही

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कहानी
सांस्कृतिक आलेख
कविता
किशोर साहित्य कविता
हास्य-व्यंग्य कविता
दोहे
सम्पादकीय प्रतिक्रिया
बाल साहित्य कविता
नज़्म
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में