दिशा

राजनन्दन सिंह (अंक: 167, अक्टूबर द्वितीय, 2020 में प्रकाशित)

उदित होता हुआ
नन्हा लाल सूरज
एक दिशा की पहचान है
यह पूरब है
एक दिशा है
इसी तरह उत्तर 
दक्षिण पश्चिम 
उपर-नीचे दाँए-बाँए भी 
एक दिशा है
हर कर्म हर स्वभाव
हर जीव हर जीवन
हर उन्नति
हर अवनति की
एक दिशा है
अज्ञान भी एक दिशा है
और ज्ञान की भी 
एक दिशा है  

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कहानी
सांस्कृतिक आलेख
कविता
किशोर साहित्य कविता
हास्य-व्यंग्य कविता
दोहे
सम्पादकीय प्रतिक्रिया
बाल साहित्य कविता
नज़्म
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में