हिंदी की बात

15-09-2021

हिंदी की बात

सुभाष चन्द्र लखेड़ा (अंक: 189, सितम्बर द्वितीय, 2021 में प्रकाशित)

हिंदी की बात
करें इस महीने
वे दिन रात।
 
हिंदी से जुड़े 
चुटकुले सुनाते
जहाँ वे जाते।
 
हिंदी के लिए
नापते रहे ज़मीं
हिंदी है वहीं।
 
हिंदी के नाम
वे निकालते रहे 
अपने काम।
 
कोशिश करें
हिंदी हो मज़बूत
सभी सपूत।

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता - हाइकु
स्मृति लेख
लघुकथा
चिन्तन
आप-बीती
सांस्कृतिक कथा
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
व्यक्ति चित्र
कविता-मुक्तक
साहित्यिक आलेख
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में