शिक्षक नित-नित नव इतिहास बनाते हैं
डॉ. शोभा श्रीवास्तव
दूर अँधेरा कर जीवन से, जोत अखंड जलाते हैं।
सूरज सा तप-तप कर हर पल ज्ञान किरण बिखराते हैं।
सरस्वती के ये सेवक नित्य अपना धर्म निभाते हैं।
विश्व धरा पर शिक्षक नित-नित नव इतिहास बनाते हैं।
शिष्य राम सा पाकर गुरुकुल में फिर गुरु वशिष्ठ हुए।
ज्ञान-सुधा की चाह में सांदीपनि कान्हा को अभीष्ट हुए।
एकलव्य गुरु भक्ति करके जग में परम विशिष्ट हुए।
गुरु सदा ऐसे शिष्यों की गरिमा से संतुष्ट हुए।
शिष्य वही जो गुरु पद वंदन कर निज धर्म निभाते हैं।
विश्व धरा पर शिक्षक नित-नित नव इतिहास बनाते हैं
शिक्षक का गुणगान करें, शब्दों में इतनी शक्ति कहाँ।
गीत लिखें शिक्षक पर बोलो कवि में वह अभिव्यक्ति कहाँ।
एकलव्य सी होती अब तो शिष्यों में अनुरक्ति कहाँ
राम, कृष्ण, अर्जुन बन जाए, जग में ढूँढ़ो व्यक्ति कहाँ।
बिरले ही गुरु भक्ति में राधाकृष्णन बन जाते हैं।
जिनके जन्मोत्सव को हम सब शिक्षक दिवस मनाते हैं।
शिक्षक ने जो ज्ञान दिया उस ज्ञान का हरदम ध्यान करें।
ज्ञानामृत पाकर शिक्षक से जीवन सफल, महान करें।
यश, कीर्ति पाकर हम अपने पद का हर पल मान करें।
न भूलो शिक्षक को जो यह गौरव तुम्हें प्रदान करें।
शिष्य बने कँगूरा, शिक्षक नींव-शिला बन जाते हैं।
युगों-युगों तक हम शिक्षक की गरिमा को दोहराते हैं।
दूर अँधेरा कर जीवन से, जोत अखंड जलाते हैं।
सूरज सा तप-तप कर हर पल ज्ञान किरण बिखराते हैं।
सरस्वती के ये सेवक नित्य अपना धर्म निभाते हैं।
विश्व धरा पर शिक्षक नित-नित नव इतिहास बनाते हैं।
0 टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
- सजल
- ग़ज़ल
-
- अर्श को मैं ज़रूर छू लेती
- आज फिर शाम की फ़ुर्क़त ने ग़ज़ब कर डाला
- आप जब से ज़िंदगी में आए हैं
- करूँगा क्या मैं अब इस ज़िन्दगी का
- कसमसाती ज़िन्दगी है हर जगह
- किससे शिकवा करें अज़ीयत की
- ख़त फाड़ कर मेरी तरफ़ दिलबर न फेंकिए
- ग़वारा करो गर लियाक़त हमारी
- जहाँ हम तुम खड़े हैं वह जगह बाज़ार ही तो है
- डरता है वो कैसे घर से बाहर निकले
- तारे छत पर तेरी उतरते हैं
- तीरगी सहरा से बस हासिल हुई
- तुम्हारी ये अदावत ठीक है क्या
- दर्द को दर्द का एहसास कहाँ होता है
- धूप इतनी भी नहीं है कि पिघल जाएँगे
- नहीं हमको भाती अदावत की दुनिया
- नाम इतना है उनकी अज़मत का
- निगाहों में अब घर बनाने की धुन है
- फ़ना हो गये हम दवा करते करते
- फ़िदा वो इस क़दर है आशिक़ी में
- बे-सबब दिल ग़म ज़दा होता नहीं
- भुलाने न देंगी जफ़ाएँ तुम्हारी
- रक़ीबों से हमको निभानी नहीं है
- रात-दिन यूँ बेकली अच्छी है क्या
- रौनक़-ए शाम रो पड़ी कल शब
- लाख पर्दा करो ज़माने से
- वो अगर मेरा हमसफ़र होता
- वफ़ा के तराने सुनाए हज़ारों
- सच कह रहे हो ये सफ़र आसान है बहुत
- हमें अब मयक़दा म'आब लगे
- हुस्न पर यूँ शबाब फिरते हैं
- ख़ामोशियाँ कहती रहीं सुनता रहा मैं रात भर
- ग़मनशीं था मयकशी तक आ गया
- फ़िज़ां में इस क़द्र है तीरगी अब
- गीत-नवगीत
-
- अधरों की मौन पीर
- आओ बैठो दो पल मेरे पास
- ए सनम सुन मुझे यूँ तनहा छोड़कर न जा
- कोरे काग़ज़ की छाती पर, पीर हृदय की लिख डालें
- गुरु महिमा
- गूँजे जीवन गीत
- चल संगी गाँव चलें
- जगमग करती इस दुनिया में
- जल संरक्षण
- ठूँठ होती आस्था के पात सारे झर गये
- ढूँढ़ रही हूँ अपना बचपन
- तक़दीर का फ़साना लिख देंगे आसमां पर
- तू मधुरिम गीत सुनाए जा
- तेरी प्रीत के सपने सजाता हूँ
- दहके-दहके टेसू, मेरे मन में अगन लगाये
- दीप हथेली में
- धीरज मेरा डोल रहा है
- फगुवाया मौसम गली गली
- बरगद की छाँव
- माँ ममता की मूरत होती, माँ का मान बढ़ाएँगे
- मौन अधर कुछ बोल रहे हैं
- रात इठला के ढलने लगी है
- शौक़ से जाओ मगर
- सावन के झूले
- होली गीत
- ख़ुशी के रंग मल देना सुनो इस बार होली में
- कविता
- किशोर साहित्य कविता
- हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
- नज़्म
- कविता-मुक्तक
- दोहे
- सामाजिक आलेख
- रचना समीक्षा
- साहित्यिक आलेख
- बाल साहित्य कविता
- विडियो
-
- ऑडियो
-