फ़ना हो गये हम दवा करते करते 

01-05-2024

फ़ना हो गये हम दवा करते करते 

डॉ. शोभा श्रीवास्तव (अंक: 252, मई प्रथम, 2024 में प्रकाशित)

 

122       122       122       122
 
मुहब्बत में दिल की शिफ़ा करते करते। 
फ़ना हो गये हम दवा करते करते। 
 
वफ़ा करते करते न हारे कभी हम, 
मगर थक गये तुम ज़फ़ा करते करते। 
 
सही जो लगे, कर चलो काम अपना, 
वो रह जाएँगे बस ग़िला करते करते। 
 
ज़हालत की वज़्हा से तनहा हुआ मैं, 
मिला और क्या अब दग़ा करते करते। 
 
ज़माने में रुसवाइयाँ ही मिली हैं, 
जहाँ भी गया जो नशा करते करते। 
  
सदा जा रही है ख़ुदा तेरे दर तक, 
असर हो रहा है दुआ करते करते। 
 
कहीं आँच तुम तक पहुँचे न ‘शोभा’, 
ज़रा बच के रहना हवा करते करते। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

ग़ज़ल
गीत-नवगीत
कविता
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
नज़्म
कविता-मुक्तक
दोहे
सामाजिक आलेख
रचना समीक्षा
साहित्यिक आलेख
बाल साहित्य कविता
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में