संसद में हंगामा करने लीडर बन गए रीडर
वीरेन्द्र बहादुर सिंह
पार्टी की ओर से आदेश जारी हुआ कि अगली मीटिंग में हर नेता एक-एक किताब पढ़कर आए।
हाल ही में संसद में किताबें पढ़ने, न पढ़ने को लेकर जो घमासान मचा, उसके बाद एक पार्टी को अचानक यह सूझा कि अगर हमारे नेता किताबें पढ़े-लिखे हों तो किसी न किसी दिन संसद में हंगामा करने के काम तो आ ही सकते हैं। पार्टी ने फ़रमान जारी किया कि अब से अगली मीटिंग में हर नेता एक-एक किताब पढ़कर आएगा।
संसद में हंगामा मचाने के लिए मसाला जुटाने वाले ये सभी नेता, जो अब ‘रीडर’ बन चुके थे, बाद में इकट्ठा हुए और अपने-अपने अनुभव सुनाने लगे:
नेताजी 1:
मेरे हाथ तो एक यात्रा-वृत्तांत लग गया। चकलापुर म्युनिसिपालिटी के नेता सरकारी ख़र्चे पर होनोलूलू का फ़्लड मैनेजमेंट और रियो डी जेनेरो की नालियों की व्यवस्था समझने गए थे, उसका शानदार वर्णन था।
नेताजी 2:
मेरे हिस्से एक सस्पेंस थ्रिलर नावेल आया। उसमें ऐसी कहानी थी कि जनता का बड़ा वर्ग एक राजनीतिक पार्टी से नाराज़ था, फिर भी उस पार्टी को पिछली सभी चुनावों से ज़्यादा रिकार्ड सीटें मिल जाती हैं। इतना ज़बरदस्त सस्पेंस था कि क्लाइमैक्स पढ़ने की हिम्मत ही नहीं हुई।
नेताजी 3:
मैंने तो एक ऐतिहासिक उपन्यास पढ़ डाला। व्हाट्सऐप पर आए इतिहास के लेखों को जोड़-जाड़कर बनाई गई बड़ा मज़ेदार नावेल था।
नेताजी 4:
मेरे हिस्से एक आत्मकथा आई। एक आदमी जिसके पास साइकिल के टायर में पंचर लगवाने के भी पैसे नहीं होते, वही ज़िन्दगी में धीरे-धीरे आगे बढ़कर कार और फिर प्राइवेट प्लेन में घूमने लगता है। मुझे तो ये कहानी बहुत प्रेरणादायक लगी।
नेताजी 5:
भाइयों, मेरे हिस्से तो एक धार्मिक पुस्तक आई। उसे पढ़कर पता चला कि दुनिया में पाप जैसी भी कोई चीज़ होती है। पता नहीं ये सारे पाप करता कौन है।
नेताजी 6:
अरे, मुझे तो ‘एक्सपेंडिचर प्लानिंग’ की एक सांख्यिकीय किताब पकड़ा दी गई थी। लगा था बहुत बोरिंग होगी, लेकिन अंदर पढ़ा तो कमाल की बातें थीं, स्कूलों की रंगाई-पुताई के बजट से शिक्षा सचिव की कार कैसे ख़रीदी जाए और सरकारी अस्पतालों के एक्स-रे मशीनों के बजट से स्वास्थ्य अधिकारी के बँगले में ऐसी कैसे लगवाया जाए, ऐसी ढेर सारी मस्त टिप्स थीं।
नेताजी 7:
बॉस, कोई मानेगा नहीं, लेकिन मैंने तो ‘अटपटा इंजीनियरिंग’ नाम की इंजीनियरिंग की किताब पढ़ ली। उसमें एक ऐसी पानी की टंकी का ज़िक्र था जो पानी भरते ही टूट जाती है। एक ऐसे पुल की कहानी थी जिसे उद्घाटन के कुछ ही सालों में जर्जर होने पर तोड़ना पड़ गया। एक पुल का डिज़ाइन बताया गया था, जो असल में चार लेन का होता है, लेकिन थोड़ी ही आगे जाकर दो लेन का रह जाता है। एक और पुल ऐसा था, जिस पर पूरे 90 डिग्री के एंगल पर मोड़ था, बताइए!
नेताजी 8:
अरे भाइयों, मेरे हिस्से तो हास्य कथाओं की किताब आ गई। अंदर खोलकर देखा तो उसमें हमारे ही लोगों के चुनावी भाषण थे! मुझे तो याद करके आज भी हँसी आ जाती है . . .
. . . इस बात पर सारे नेता हँसते-हँसते एक-दूसरे को ताली देने लगे।
0 टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
- हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
-
- 10 मिनट में डिलीवरी भारतीय संस्कृति के ख़िलाफ़
- इंसानों को सीमाएँ रोकती हैं, भूतों को नहीं
- इस साल के अंत का सूत्र: वन नेशन, वन पार्टी
- कंडक्टर ने सीटी बजाई और फिर कलाकार बनकर डंका बजाया
- किसानों को राहत के बजट में 50 प्रतिशत रील के लिए
- गए ज़ख़्म जाग, मेरे सीने में आग, लगी साँस-साँस तपने . . .
- नई स्कीम घोषित: विवाह उपस्थिति सहायता अनुदान योजना
- नेताओं पर ब्रांडेड जूते फेंके जाएँ, तभी प्रगति कहलाएगी
- पार्टी के सिर पर पानी की मार चल रही है, शर्म नाम की चीज़ नहा डालो
- पालिटिक्स में हँसी के लिए और प्रदूषण में खाँसी के लिए तैयार रहना पड़ता है
- पेंशन लेने का, टेंशन देने का
- प्रयोग बकनली का और बकबक नली का
- बारहवीं के बाद का बवाल
- मैच देखने का महासुख
- राजा सिंह के सहयोगी नेता नेवला कुमार के चुनाव जीतने का रहस्य
- विरोधियों से थको मत, विरोधियों को थका दो: विपक्ष के नेता खरगोशलाल का नया सूत्र
- शिक्षा में नई डिग्री—बीएलओ बीएड
- संसद में हंगामा करने लीडर बन गए रीडर
- साल 3032 में शायद
- ग़रीबी, बेरोज़गारी, महँगाई, भुखमरी, भ्रष्टाचार: जंगल की अमूर्त विरासतें
- कविता
-
- अकेला वृद्ध और सूखा पेड़
- कृष्ण की व्यथा
- जीवन
- तुम्हारा और मेरा प्यार
- नारी हूँ
- बिना पते का इतिहास
- बुढ़ापा
- बेटी हूँ
- भेड़
- मनुष्य
- माँ
- मेरा सब्ज़ीवाला
- मैं उन सड़कों पर नहीं चल सकता
- मैं तुम्हारी मीरा हूँ
- रंगमंच
- रणचंडी की पुकार
- रह गया
- रूखे तन की वेदना
- शब्द
- शीशों का नगर
- सावधानी के बीच चूक
- सूखा पेड़
- स्त्री क्या है?
- स्त्री मनुष्य के अलावा सब कुछ है
- किशोर साहित्य कहानी
- सामाजिक आलेख
-
- आज स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती: धर्म और भक्ति, युवा पीढ़ी, श्रद्धा, महिला जगत तथा भारत के भविष्य के बारे में उन्होंने क्या कहा . . .
- आर्टीफ़िशियल इंटेलिजेंस और बिना इंटेलिजेंस का जीवन
- क्या अब प्यार और सम्बन्ध भी डिजिटल हो जाएँगे
- ग्लोबल वर्कफ़ोर्स में जेन-ज़ी: एक कंपनी में औसतन 13 महीने की नौकरी
- तापमान भले शून्य हो पर सहनशक्ति शून्य नहीं होनी चाहिए
- नए वर्ष का संकल्प: दुख की शिकायत लेकर मत चलिए
- ब्राउन कुड़ी वेल्डर गर्ल हरपाल कौर
- हैं दीवारें गुम और छत भी नहीं है
- चिन्तन
- कहानी
- ऐतिहासिक
- ललित कला
- बाल साहित्य कहानी
- सांस्कृतिक आलेख
-
- अहं के आगे आस्था, श्रद्धा और निष्ठा की विजय यानी होलिका-दहन
- आसुरी शक्ति पर दैवी शक्ति की विजय-नवरात्र और दशहरा
- त्योहार के मूल को भुला कर अब लोग फ़न, फ़ूड और फ़ैशन की मस्ती में चूर
- मंगलसूत्र: महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा देने वाला वैवाहिक बंधन
- महाशिवरात्रि और शिवजी का प्रसाद भाँग
- हमें सुंदर घर बनाना तो आता है, पर उस घर में सुंदर जीवन जीना नहीं आता
- लघुकथा
- काम की बात
- साहित्यिक आलेख
- सिनेमा और साहित्य
- स्वास्थ्य
- सिनेमा चर्चा
-
- अनुराधा: कैसे दिन बीतें, कैसे बीती रतियाँ, पिया जाने न हाय . . .
- आज ख़ुश तो बहुत होगे तुम
- आशा की निराशा: शीशा हो या दिल हो आख़िर टूट जाता है
- कन्हैयालाल: कर भला तो हो भला
- काॅलेज रोमांस: सभी युवा इतनी गालियाँ क्यों देते हैं
- केतन मेहता और धीरूबेन की ‘भवनी भवाई’
- कोरा काग़ज़: तीन व्यक्तियों की भीड़ की पीड़ा
- गुड्डी: सिनेमा के ग्लेमर वर्ल्ड का असली-नक़ली
- दृष्टिभ्रम के मास्टर पीटर परेरा की मास्टरपीस ‘मिस्टर इंडिया'
- पेले और पालेकर: ‘गोल’ माल
- मिलन की रैना और ‘अभिमान’ का अंत
- मुग़ल-ए-आज़म की दूसरी अनारकली
- पुस्तक चर्चा
- विडियो
-
- ऑडियो
-