विचार

भीकम सिंह (अंक: 218, दिसंबर प्रथम, 2022 में प्रकाशित)

एक विचार—
ईश्वर के होने का 
जब से वातावरण में घिरा 
भावनाएँ खुरचते किरदारों को
मिल गया, एक सिरा। 
 
जो—
देस परदेस के 
मानचित्र, 
धर्म-स्थलों के छायाचित्र 
मटमैले करके हुआ, सिरफिरा। 
 
वो—
मेरी निगाह के
एक कोने में 
पानी बनकर 
मुझे नहीं मालूम, क्यों गिरा। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता-ताँका
कविता
यात्रा-संस्मरण
लघुकथा
कहानी
अनूदित लघुकथा
कविता - हाइकु
चोका
कविता - क्षणिका
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में