भीकम सिंह – ताँका – प्रेम 011

01-01-2025

भीकम सिंह – ताँका – प्रेम 011

भीकम सिंह (अंक: 268, जनवरी प्रथम, 2025 में प्रकाशित)

 

1.
भरे दिल में
ख़ुशियों वाले रंग 
नया बरस 
दिन सुहाने करे 
रातें करे सरस। 
 
2.
प्रेम के बीज 
जो घृणा में सूखे हैं 
वर्षों पहले 
इस वर्ष पनपें 
उनकी सारी बेलें। 
 
3.
नये साल में 
रहें साथ मिलके 
हम-औ-तुम 
बैर में भी प्यार का, 
बना रहे मौसम। 
 
4.
नये साल का 
प्रथम दिवस है 
बैर भुलाओ 
उजाला थोड़ा बढ़े 
बुझे दीये जलाओ। 
 
5.
नये वर्ष में 
नई-नई बातें हो
झूमें ख़ुशी से 
हँसना हँसाना हो
दुश्मन हो दुःखी से। 
 
6.
मुस्कान देता 
नया वर्ष आने दो 
फिर सुखों की 
बरसात आने दो
धूप को लजाने दो। 
 
7.
आने लगे हैं 
दस्तक के बुलावे 
नये वर्ष के, 
हुमक रहे पल
अनचीते हर्ष के। 

2 टिप्पणियाँ

  • 29 Dec, 2024 04:56 PM

    नववर्ष के आगमन पर सुंदर संदेश देते बेहतरीन ताँका। हार्दिक बधाई

  • 29 Dec, 2024 02:56 PM

    बहुत सुंदर ताँका।

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता-ताँका
यात्रा-संस्मरण
शोध निबन्ध
कविता
लघुकथा
कहानी
अनूदित लघुकथा
कविता - हाइकु
चोका
कविता - क्षणिका
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में