भीकम सिंह – ताँका – प्रेम 006

15-04-2024

भीकम सिंह – ताँका – प्रेम 006

भीकम सिंह (अंक: 251, अप्रैल द्वितीय, 2024 में प्रकाशित)

 

1.
याद नहीं है
कब कहा उसने
आओ पास में
मैं ठहरा हूँ अभी
बस इसी आस में। 
 
2.
चली निशा में
चुभती-सी हवा ज्यों
जिस्मों की ओर
निःशब्द प्रेम जागा
दहका पोर-पोर। 
 
3.
प्रेम में हम
चले सैंकड़ों बार
हाथ मलते
मेरे लिए भला वो
रुख़ क्यों बदलते। 
 
4.
पॅंखुड़ी होंठ, 
मुरझायी घास-सी
पड़ी है देह
हवा, तु रुख़ ज़रा
बदलके तो देख। 
 
5.
दिन ख़ुशी के
सिमट गए पीछे
रातें क़ैद हैं
वहाँ किसी घर में
बड़ी छत के नीचे। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता-ताँका
कविता
यात्रा-संस्मरण
लघुकथा
कहानी
अनूदित लघुकथा
कविता - हाइकु
चोका
कविता - क्षणिका
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में