कुछ याद आया? 

01-02-2024

कुछ याद आया? 

भीकम सिंह (अंक: 246, फरवरी प्रथम, 2024 में प्रकाशित)

 

बाईं आँख फड़की
कोई करता रहा इंतज़ार
कुछ याद आया
पूछ रहा है मन। 
 
वो गुलमोहर वाली गली
ठोकर खाते पाँव
कुछ याद आया
पूछ रहा है मन। 
 
जब स्नेह भरे हाथ
खड़ी कर गए दीवार
कुछ याद आया
पूछ रहा है मन। 
 
स्पंदित रहा हफ़्तों तक
खिला हुआ गुलमोहर
कुछ याद आया
पूछ रहा है मन। 
 
एक लम्बी हॅंसी जब
खिड़की पर टूट गिरी
कुछ याद आया
पूछ रहा है मन। 
 
जब होने लगे तनाव
और चिंघाड़े कोई आवाज़
तब याद कर लेना
सोच रहा है मन। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता-ताँका
कविता
यात्रा-संस्मरण
लघुकथा
कहानी
अनूदित लघुकथा
कविता - हाइकु
चोका
कविता - क्षणिका
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में