वतन पर न्योछावर अमर दिलवर दिलदार को नमन 

01-09-2025

वतन पर न्योछावर अमर दिलवर दिलदार को नमन 

विनय कुमार ’विनायक’ (अंक: 283, सितम्बर प्रथम, 2025 में प्रकाशित)

 

वतन से प्यार करने वाले शब्दकार को नमन!
वतन से प्यार करने वाले भारतीय संस्कार को नमन! 
वतन पर न्योछावर अमर दिलवर दिलदार को नमन!
हम रहें ना रहें वतन सलामत रहे
वतन पर मरने मिटने वाले विचार को नमन! 
 
चंद्रशेखर आज़ाद को नमन! 
भगत सिंह को श्रद्धा सुमन! 
अमर सेनानी सुभाषचंद्र बोस के जोश को नमन! 
हरिसिंह नलवा,जस्सासिंह की जवांदानी को नमन!
अशफ़ाक़ को नमन! 
ख़ुदा की नायाब कृति खुदीराम को नमन! 
जिन्होंने कृष्ण गीता लेकर शहादत दी थी 
रामप्रसाद बिस्मिल को नमन! 
ऊधम सिंह के दम-खम को नमन! 
सुखदेव राजगुरु बटुकेश्वर को नमन!
वंदेमातरम! वंदेमातरम! वंदेमातरम! 
 
मर जाएँ हम मिट जाएँ हम 
इस मिट्टी में मिल जाए हमारा तन 
फिर भी बोलेंगे हम 
वंदेमातरम! वंदेमातरम! वंदेमातरम! 
 
जय भारत जय भारती 
हम उतारें तुम्हारी आरती 
भारत की माटी को नमन! 
झाँसी को नमन! काशी को नमन! 
अमृतसर की स्वर्ण मिट्टी अकाल तख्त को नमन!
गुरु अर्जुनदेव तपे जहाँ उस तवे की रेत को नमन! 
गुरु तेगबहादुर के शीश गिरे जहाँ उस शीशगंज को नमन!
गुरु गोविंद के दो लाल चिन गए उस दीवार को नमन! 
आनंदपुर साहिब चमकौर युद्ध भूमि को नमन! 
ननकाना साहिब लाहौर की पुण्य भूमि को नमन!
मेरठ को नमन! अल्फ्रेड पार्क को नमन! 
भागलपुर के तिलका मांझी चौक को नमन!
अंडमान के कालापानी सेलुलर जेल को नमन!
जलियांवाला बाग के रक्त सने धूल कण को नमन!
भारत के ज़र्रे-ज़र्रे कण-कण को कोटिशः नमन! 
भारत से उत्तम और न्यारा नहीं कोई और वतन! 
 
भारत की माटी है चंदन! 
भारत सोने की चिड़िया ज्यों का इंद्र नंदन कानन!
भारत माँ वीर प्रसूता सदा सुहागन!
भारत की माटी का करते हम पूजन और वंदन
भारत की मिट्टी से हम 
भारत माटी का हमारा तन 
भारत की माटी से हमारा पुश्त दर पुश्त बँधन!
सौ-सौ बार लेंगे हम जनम सौ-सौ बार मरण! 
भारत की माटी का 
सौ-सौ बार हम करते अभिनंदन 
वंदेमातरम! वंदेमातरम! भारत वतन! 
भारत माता के प्रति अतिशय विनम्र! 
 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
नज़्म
ऐतिहासिक
हास्य-व्यंग्य कविता
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में