अब सत्य अहिंसा मार्ग में बाधा ही बाधा है

01-06-2025

अब सत्य अहिंसा मार्ग में बाधा ही बाधा है

विनय कुमार ’विनायक’ (अंक: 278, जून प्रथम, 2025 में प्रकाशित)


अब सत्य अहिंसा मार्ग में बाधा ही बाधा है
भारत में दुर्जन समर्थक ज़्यादा से ज़्यादा हैं
अब सज्जन का शुभ अभिनंदन कैसे होगा? 
अब मानव का दुख और क्रंदन कैसे रुकेगा? 
 
देश में जयचन्द बनने का फ़ैशन बढ़ गया 
अब ग़रीब निर्धन जन का शोषण बढ़ गया 
अब सनातन का हित चिंतन कौन करेगा? 
अब गीता वेदांत का उद्बोधन कौन करेगा? 
 
देश में आक्रांताओं का गुणगान होने लगा 
अब देश मत मज़हब से परेशान होने लगा
अब भारत माता का सम्मान कौन करेगा? 
अब रावण कौरव कंस के प्राण कौन हरेगा? 
 
देश में घुसपैठिए का बसोबास आम हो गया
राजनेता झूठ का वक्ता नमक हराम हो गया 
अब सीताहरण द्रोपदी चीरहरण कौन रोकेगा? 
राम कृष्ण अवतरण का काम तमाम हो गया! 
 
अब जातिवादियों से लोकतंत्र नाकाम हो गया 
वोटबैंक के बलबूते षड्यंत्रकारी महान हो गया 
धृतराष्ट्र वंश को कौन रोकेगा सुल्तान होने से? 
भारत राष्ट्र कैसे बच पाएगा पाकिस्तान होने से? 
 
अब भारत में सनातन धर्म पंथ बर्बाद होने लगा 
विदेशी बर्बर आतंकवादी शैतान आबाद होने लगा 
आतंकी धर्म पूछ के सनातनी का संहार करने लगा 
सच पूछिए तो हिन्दू आतंकी प्रहार से डरने लगा! 
 
पड़ोसी मुल्क का आतंकी हो गया बर्बर और सनकी 
ईश्वर अल्लाह का नाम ले काम करे अपने मन की 
मज़हबी ज़हर के क़हर से कैसे रक्षा होगी वतन की? 
उसे कौन समझाए कि पाकिस्तानी भी हिन्दू संतति? 
 
अब नहीं ज़रूरत है भारत में महावीर और गौतम की 
ये अहिंसा क्षमा दया धर्म ही पटकथा हिन्दू पतन की
जातिवादी व्यवस्था ही दुर्गति कराती भारतीय जन की 
छोड़ो बुद्ध को छेड़ो युद्ध को, क्रुद्ध हो बन सिखपंथी! 
 
छोड़ो पूजा पाठ नमाज़ पशुबलि मठ मस्जिद चर्च जाना 
मत पुकारो ईश्वर अल्लाह ख़ुदा, अहुरमज्द को न बुलाना 
असि कमर में धारण कर लो, कल्कि को नहीं पुकारना 
वेश धरो हरिसिंह नलवा का पहनो जस्सासिंह का बाना! 
 
सर्वप्रथम देश धर्म फिर करो शेष कर्म मानवता हरदम
धार्मिक पाखण्ड और फ़िरकापरस्ती छोड़ दिखा दमख़म 
धर्म के नाम मत करो धोखा मज़हब में मिटा छल-छंद 
नारी गरिमा माँ पिता गुरुजन का करो चरणस्पर्श वंदन! 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
नज़्म
ऐतिहासिक
हास्य-व्यंग्य कविता
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में