कोई भी अवतार नबी कवि विज्ञानी अंतिम नहीं 

01-10-2024

कोई भी अवतार नबी कवि विज्ञानी अंतिम नहीं 

विनय कुमार ’विनायक’ (अंक: 262, अक्टूबर प्रथम, 2024 में प्रकाशित)

 

क्यों तुम इतने ग़ुस्से में मदहोश हो 
अब तो होश में आओ 
तुम कौन हो? कहाँ से आए? 
कैसे जीना कैसे मरना क्या खोए क्या पाए? 
कुछ तो जान लो ज्ञान लेना ठान लो! 
 
अज्ञानी होने के कारण से 
तुम ऐसे वैसे अभिमानी बने हुए हो 
ये जान लो जितना जानते हो 
उसे पर्याप्त नहीं समझो अपूर्ण अज्ञानी हो! 
 
कुछ सीखो कुछ सिखलाओ 
ज्ञान की अदला-बदली कर लो 
कोई नहीं पूर्ण होता है इस धरा में 
कोई अवतार नबी कवि विज्ञानी अंतिम नहीं
सबके ज्ञान अनुसंधान खोज आविष्कार पाए हो! 
 
ख़ुद को कभी ख़ुदा नहीं समझो 
अहसास करो सबके एहसान तले दबे हो 
किसी का एहसान फ़रामोश नहीं बनो 
कुछ भी ईजाद नहीं किया किसी अवतार
पैग़म्बर ने सिवा रीति नीति दर्शन विचार के! 
 
राम ने मर्यादित जीवन जीना सिखलाया 
कृष्ण ने प्रेम भक्ति कर्मयोग संकल्प शक्ति बताया 
बुद्ध ने करुणा, जिन ने अहिंसा, ईसा ने दया
अब्राहम मूसा पैग़म्बर ने भाईचारे का पाठ पढ़ाया 
दस गुरुओं ने ज्ञान ध्यान समता देशभक्ति सिखाया! 
 
बोलो बंधुओं तुममें कौन सा ये मानवीय गुण है नहीं? 
बोलो तुम राम कृष्ण बुद्ध जिन तीर्थंकर गुरु 
अब्राहम ईसा मूसा पैग़म्बर में से किसके ऋणी नहीं हो? 
 
वेद और जिंद अवेस्ता से जप तप यज्ञ आर्य दर्शन पाया 
उपनिषदों और गीता से तर्क ज्ञान आत्मा परमात्मा 
जन्म पुनर्जन्म जीवन मृत्यु का रहस्य ब्रह्मविद्या आया! 
 
रामायण महाभारत पुराण से वंश परम्परा मिथक इतिहास 
आगम निगम जातक कथा व त्रिपिटक से कैवल्य और निर्वाण
गुरुग्रंथ से गुरुवाणी भजन कीर्तन अकाल पुरुष का अरदास! 
 
बाइबिल क़ुरान से सृष्टि प्रसंग जल प्रलय दैवीय आकाशीय ज्ञान
बोलो उक्त तथ्यों से जग में किसका नहीं हुआ जीवन निर्माण? 
 
आर्यभट्ट से मिला है हिंदसा शून्य अंकगणित नक्षत्र विद्या
जगदीश चन्द्र बसु ने बतलाया पौधों में है जीवन की धड़कन 
फ़ाउंटेन पेन वाटरमैन, टाइपराइटर शोल्ज ने भाषा को दिया! 
 
कोल्ट ने रिवाल्वर, जेम्स पकल ने मशीन गन 
रक्षार्थ दिया पर आतंकवादी अताताइयों ने थाम लिया
स्कूटर जी ब्राडशा, मोटर साइकिल एडलर बटलर
कार कार्ल बेंज, ट्रेन रिचर्ड ट्रेवीथिक ने ईजाद किया! 
 
हेलिकॉप्टर इगोर सिकोर्स्की, हवाई जहाज़ राइट ब्रदर्स 
टेलीविज़न जे एल बेयर्ड, कम्प्यूटर चार्ल्स बैबेज ने बनाया 
टेलीफोन ग्राहम बेल, मोबाइल फोन मार्टिन कूपर 
बारूद डायनामाइट का अल्फ़्रेड नोबेल ने अन्वेषण किया 
मगर नक्सलाइट आतंकवादियों ने इसे अपना लिया! 
 
विद्युत मोटर माइकल फैराडे, बिजली बल्ब थोमस एडीसन 
राडार रावर्ट वाटसन बाट, एटम बम रावर्ट ओपनहाइमर का 
पर आतंकवादियों के पोषक पाक चीन ने इसे हथिया लिया! 
 
ये आविष्कारक वैज्ञानिक किसी अवतार पैग़म्बर से कम नहीं 
इनमें से कोई अवतार पैग़म्बर को नहीं, विज्ञान को पूजते थे 
ये घंटों पूजा नमाज़ में मंदिर मस्जिद में वक़्त नहीं ज़ाया करते, 
ये संस्कृत गुरुकुल उर्दू मदरसे से भी पढ़कर नहीं निकले थे 
ये अवतार पैग़म्बर के घोड़े गदहे ऊँट टट्टू से नजात दिलानेवाले 
आधुनिक यंत्रवेत्ता ख़ुदा सृष्टिकर्ता विश्वकर्मा से कम नहीं होते! 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
नज़्म
ऐतिहासिक
हास्य-व्यंग्य कविता
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में