अर्थ बदल जाते जब भाषा सरल से जटिल हो जाती
विनय कुमार ’विनायक’
ये कैसी है दोयम दर्जे की घृणित मानसिक प्रवृत्ति
कि एक तरफ़ सीता राम को मान रहे काल्पनिक
मगर राम द्वारा शूद्र शंबूक हत्या को वास्तविक!
ये कैसी समाज को विभाजित करने की है दुर्नीति
कि वाल्मीकीय रामायण को मिथ्या कथा समझते
मगर पेरियार के सीता चरित्र हनन को सच कहते!
अगर राम को शूद्र हंता कहकर घृणा द्वेष फैलाते
तो नारीहर्ता रावण के प्रति क्यों सहानुभूति रखते?
क्यों रावण वध से राम को ब्रह्महत्या पाप लगाते!
एक तरफ़ दुर्गा को कल्पित कह कर घृणा परोसते,
फिर दुर्जन महिषासुर को पूर्वज कहकर क्यों पूजते?
अगर ब्राह्मणवाद बुरा है तो बहुजनवाद भला कैसे?
आर्य का अर्थ आक्रांता नहीं है, होता श्रेष्ठ भद्र ज्ञानी
वैसे अनार्य यानी अनारी अनाड़ी अज्ञानी, राक्षस नहीं,
अर्थ बदल जाते जब भाषा सरल से जटिल हो जाती!
संस्कारित होकर संस्कृत बन गयी है पाली प्राकृत ही,
आडम्बर बढ़ जाता है धर्म व भाषा के प्रयोक्ता में भी,
संस्कृत में आकर धर्म हो गया है पाली का धम्म ही!
मगर धम्म सनातन, पर धर्म में कल्पना ने जगह पाली,
धम्म है प्राकृतिक जगत, धर्म बना ईश्वरीय मूर्तिपूजक,
धम्म प्राकृतिक नियम है, धर्म में विधि-विधान पाखण्ड!
पाली का इसि हो गया ऋषि संस्कृत में इसिवर ऋषिवर
भिक्खु का अर्थ भिक्षुक नहीं बल्कि है भ्रमणशील शिक्षक
भ्रमण कर शिक्षा देनेवाले भिक्खु बुद्ध थे इसिवर ईश्वर!
बुद्ध की वेदना अध्ययन का काल वेदिक या वैदिक काल
बुद्ध ही मानव मन की वेदना के पहले अध्येता वेदिक थे
मन की संवेदना सामवेद, आयुर्वेद मानव की वेदना आयु से!
पाली के सुज्झति-बुज्झति से सुज्झ-बुज्झ ही बना सूझबूझ,
सुध्द-बुध्द शुद्ध-बुद्ध शुद्र-बुद्ध संस्कृत में हुआ शूद्र बुद्ध,
संस्कृत में बुद्ध के प्रति घृणा है ऐसी कि बुद्ध हुए बुद्धू!
बुद्ध के पूर्व और बुद्ध के समय तक में गालियाँ नहीं थी,
बुद्ध के बाद संस्कृत काल से अब तक बहुत गालियाँ बनी,
भो-सिरी यानी हे श्रीमान ही आज भोषड़ी गाली बन गयी!
बुद्धू बुद्धिहीन कहलाता है, बुड़बक संज्ञा हो गई बौधा की,
मंगल बुद्ध मंगरा बुधना, जो मंगलकारी विद्वान थे कभी,
समन का अर्थ है समान, बमन का अर्थ बुद्धिमान सुमति!
अब संस्कृत में समन श्रमण श्रमिक, बमन ब्राह्मण जाति,
श्रमण संस्कृति वाले शुद्ध बुद्धवादी से बन गई शूद्र जाति,
पाली प्राकृत से संस्कारित होकर संस्कृत की है ऐसी स्थिति!
जो बुद्ध काल में खत्ती खत्तीय, अब क्षत्रिय जाति कहलाती,
ऐसे ही पाली प्राकृत से संस्कृत आज हिन्दी भाषा बन पड़ी,
हिन्दी हिन्दू धर्म की भाषा है ऐसी जिसमें जातिवाद है बड़ी!
जो अरि को हत कर अर्हत बुद्ध बने वही आज अहीर जाति,
शाक्य मुनि गौतम बुद्ध गोरक्षी थे जिससे बनी गोरखा जाति,
धम्म को जानने को उन्मुख थे वे अब कहलाते धानुख जाति!
मार पर विजय पानेवाले हैं महार, चँवरधारी से बनी चमार जाति,
भग्नवान भंगी भगवान बुद्ध का नाम, जिससे बनी भंगी जाति,
ऐसे भीमराव अंबेडकर ने जाना महार चमार भंगी थे बुद्धवादी!
वर्तमान ब्राह्मण क्षत्रिय वैश्य शूद्र वर्ण की तमाम जातियाँ थी
बौद्ध जैन वैदिक धर्मावलम्बी, समयानुसार बदलते रहे हैं सभी,
ये जातिगत स्थिति भी आगे चलके स्वतः बदल जाएगी कभी!
हियानी यानी निश्चित बुद्धमार्गी बौद्ध कहलाते लगे हीनयानी,
जिन्होंने बुद्ध के बनाए नियम बदल दिए थे वे बौद्ध महायानी,
धर्म नहीं शाश्वत कोई धर्म बदलता है, हिन्दू धर्म है महायान ही!
परिवर्तन है प्रकृति का शाश्वत नियम धर्म में भी होता परिवर्तन,
वैदिक धर्म में यदि पाखण्ड था तो बौद्ध धर्म में भी थी जकड़न,
बौद्ध धर्म का भिक्षाटन विनय का नियम-संयम में काफ़ी उबन!
धर्म चक्र सतत गतिशील, सनातन का अर्थ नहीं आदि नहीं अंत,
धर्म को पीछे मोड़ मूल रूप में वापस कर सकता नहीं कोई संत,
ब्राह्मण या दलित के चाहने से लौटेगा नहीं वैदिक या बौद्ध पंथ!
ये हिन्दी संस्कृत बनेगी नहीं, संस्कृत पाली प्राकृत में लौटेगी नहीं,
ये हिन्दी आगे चलकर मेल मिलाप की भाषा बन सकती भारत की,
प्रयत्न व प्रतीक्षा से भाषा जाति संस्कृति में बहुत सुधर जाती!
सनातन धर्म का वर्तमान रूप हिन्दू धर्म एक देशज उदित स्वधर्म,
इसकी बुराई जातिवाद में सुधार कर स्वीकार करना है उचित कर्म,
देशधर्म की पुकार सवर्ण असवर्ण बहुजन में बँटना अनुचित अधर्म!
1 टिप्पणियाँ
-
अद्भुद. इसे प्रसारित प्रचारित करना चहिये.
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
- कविता
-
- अक्षर अक्षर नाद ब्रह्म है अक्षर से शब्द जन्म लेते अर्थ ग्रहण करते
- अजब की शक्ति है तुलसी की राम भक्ति में
- अपने आपको पहचानो ‘आत्मानाम विजानीहि’ कि तुम कौन हो?
- अपरिचित चेहरों को ‘भले’ होने चाहिए
- अब राजनीति में नेता चोला नहीं अंतरात्मा बदल लेते
- अमृता तुम क्यों मर जाती या मारी जाती?
- अर्जुन जैसे अब नहीं होते अपनों के प्रति अपनापन दिखानेवाले
- अर्जुन होना सिर्फ़ वीर होना नहीं है
- अर्थ बदल जाते जब भाषा सरल से जटिल हो जाती
- अहिंसावादी जैन धर्म वेदों से प्राचीन व महान है
- अक़्सर पिता पति पुत्र समझते नहीं नारी की भाषा
- अफ़सर की तरह आता है नववर्ष
- आज हर कोई छोटे से कारण से रूठ जाता
- आज हर जगह संकट में क्यों जी रहा है आदमी?
- आत्मा से महात्मा-परमात्मा बनने का सोपान ये मनुज तन
- आदमी अगर दुःखी है तो स्वविचार व मन से
- आयु निर्धारण सिर्फ़ जन्म नहीं मानसिक आत्मिक स्थिति से होती
- आस्तिक हो तो मानो सबका एक ही है ईश्वर
- इस धुली चदरिया को धूल में ना मिलाना
- उर्वशी कोई हूर परी अप्सरा नहीं उर में बसी वासना होती
- ऋषि मुनि मानव दानव के तप से देवराज तक को बुरा लगता
- एक अकेला शिव शव होता
- एक ईमानदार मुलाज़िम होता मुजरिम सा निपट अकेला
- एक ईमानदारी के कारण मैंने जिया तन्हा-तन्हा जीवन
- ऐसा था गौतम बुद्ध संन्यासी का कहना
- ओम शब्द माँ की पुकार है ओ माँ
- कबीर की भाषा, भक्ति और अभिव्यक्ति
- करो अमृत का पान करो अमृत भक्षण
- कर्ण पाँच पाण्डव में नहीं था कोई एक पंच परमेश्वर
- कर्ण रहे न रहे कर्ण की बची रहेगी कथा
- कहो नालंदा ज्ञानपीठ भग्नावशेष तुम कैसे थे?
- कहो रेणुका तुम्हारा क्या अपराध था?
- कृष्ण के जीवन में राधा तू आई कहाँ से?
- कोई भी अवतार नबी कवि विज्ञानी अंतिम नहीं
- चाणक्य सा राजपूतों को मिला नहीं सलाहकार
- चाहे जितना भी बदलें धर्म मज़हब बदलते नहीं हमारे पूर्वज
- जन्म पुनर्जन्म के बीच/कर्मफल भोगते अकेले हिन्दू
- जातियों के बीच जातिवाद हिन्दुओं को कर रहा बर्बाद
- जिसको जितनी है ज़रूरत ईश्वर ने उसको उतना ही प्रदान किया
- जो भाषा थी तक्षशिला नालंदा विक्रमशिला की वो भाषा थी पूरे देश की
- ज्ञान है जैविक गुण स्वभाव जीव जंतुओं का
- तब बहुत याद आते हैं पिता
- तुम कभी नहीं कहते तुलसी कबीर रैदास का डीएनए एक था
- तुम बेटा नहीं, बेटी ही हो
- तुम राम हो और रावण भी
- तुम सीधे हो सच्चे हो मगर उनकी नज़र में अच्छे नहीं हो
- दया धर्म का मूल है दया ही जीवन का सहारा
- दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह सोढ़ी की गाथा
- दस सद्गुरु के गुरुपंथ से अच्छा कोई पंथ नहीं
- दान देकर भी प्रह्लाद पौत्र बली दानव और कर्ण सूतपुत्र ही रह गए
- दानवगुरु भार्गव शुक्राचार्य कन्या; यदुकुलमाता देवयानी
- दुनिया-भर के बच्चे, माँ और भाषाएँ
- दुर्गा प्रतिमा नहीं प्रतीक है नारी का
- धनतेरस नरकचतुर्दशी दीवाली गोवर्द्धन भैयादूज छठ मैया व्रत का उत्स
- नादान उम्र के बच्चे समझते नहीं माँ पिता की भाषा
- नारियों के लिए रूढ़ि परम्पराएँ पुरुष से अलग क्यों होतीं?
- नारी तुम वामांगी क़दम क़दम की सहचरी नर की
- नारी तुम सबसे प्रेम करती मगर अपने रूप से हार जाती हो
- परमात्मा है कौन? परमात्मा नहीं है मौन!
- परशुराम व सहस्त्रार्जुन: कथ्य, तथ्य, सत्य और मिथक
- पिता
- पिता बिन कहे सब कहे, माँ कभी चुप ना रहे
- पूजा पद्धति के अनुसार मनुज-मनुज में भेद नहीं करना
- पूर्वोत्तर भारत की गौरव गाथा और व्यथा कथा
- पैरों की पूजा होती मगर मुख हाथ पेट पूज्य नहीं होते
- प्रकृति के विरुद्ध आचरण ही मृत्यु का कारण होता
- प्रश्नोत्तर की परंपरा से बनी हमारी संस्कृति
- प्रेम की वजह से इंसान हो इंसानियत को बचाए रखो
- बचो सत्ताकामी इन्द्रों और धनोष्मित जनों से कि ये देवता हैं
- बहुत ढूँढ़ा उसे पूजा नमाज़ मंत्र अरदास और स्तुति में
- बुद्ध का कहना स्व में स्थित होना ही स्वस्थ होना है
- ब्रह्मर्षि वशिष्ठ और राजर्षि विश्वामित्र संघर्ष आख्यान
- ब्राह्मण कौन?
- मन के पार उतर कर आत्मचेतना परम तत्त्व को पाना
- मनुष्य को मनुर्भवः यानी मनुष्य बनने क्यों कहा जाता है?
- मनुष्य प्रभाव से प्रभावित होता अच्छा बुरा बर्ताव करता
- मनुस्मृति के भेदभावपूर्ण ज्ञान से सनातन धर्म का नहीं होगा उत्थान
- माँ
- मानव जाति के अभिवादन में छिपा होता है जीवन दर्शन
- मानव जीवन का अंतिम पड़ाव विलगाव के साथ आता
- मानव सर्वदा से मानवीय विचारधारा की वजह से रहा है जीवित
- मिथक से यथार्थ बनी ययाति कन्या माधवी की गाथा
- मेरी माँ
- मैं उम्र की उस दहलीज़ पर हूँ
- मैं कौन हूँ? साकार जीवात्मा निराकार परमात्मा जीवन आधार हूँ
- मैं चाहता हूँ एक धर्म निरपेक्ष कविता लिखना
- मैं बिहार भारत की प्राचीन गौरव गरिमा का आधार हूँ
- मैं भगत सिंह बोल रहा हूँ मैं नास्तिक क्यों हूँ?
- मैं ही मन, मन ही माया, मन की मंशा से मानव ने दुःख पाया
- मैं ही मन, मैं ही मोह, मन की वजह से तुम ऐसे हो
- मैंने जिस मिट्टी में जन्म लिया वो चंदन है
- यक्ष युधिष्ठिर प्रश्नोत्तर: एक पिता द्वारा अपने पुत्र के संस्कार की परीक्षा
- यम नचिकेता संवाद से सुलझी मृत्यु गुत्थी आत्मा की स्थिति
- यह कथा है सावित्री सत्यवान व यम की
- ये ज्ञान जो मिला है वो बहुत जाने अनजाने लोगों से फला है
- ये पवित्र धर्मग्रंथ अपवित्र हो जाते
- ये सनातन कर्त्तव्य ‘कृण्वन्तो विश्वम आर्यम’
- रावण कौरव कंस कीचक जयद्रथ क्यों बनते हो?
- रावण ने सीताहरण किया भांजा शंबूक हत्या व भगिनी शूर्पनखा अपमान के प्रतिकार में
- रिश्ते प्रतिशत में कभी नहीं होते
- वही तो ईश्वर है
- श्रीराम भारत माता की मिट्टी के लाल थे
- संस्कृति बची है भाषाओं की जननी संस्कृत में ही
- सबके अपने अपने राम अपने राम को पहचान लो
- सीता मंदोदरी गर्भेसंभूता चारुरूपिणी क्षेत्रजा तनया रावण की
- सोच में सुधार करो सोच से ही मानव या दानव बनता
- हर कोई रिश्तेदार यहाँ पिछले जन्म का
- हर जीव की तरह मनुष्य भी बिना बोले ही बतियाता है
- हे अग्नि! राक्षसों से हिंसकों से रावण से हमें बचाओ
- हे मानव अपनी मानवता को बचाए रखना
- ॐअधिहिभगव: हे भगवन! मुझे आत्मज्ञान दें
- ख़ामियाँ और ख़ूबियाँ सभी मनुज जीव जंतु मात्र में होतीं
- नज़्म
- ऐतिहासिक
- हास्य-व्यंग्य कविता
- विडियो
-
- ऑडियो
-