प्रिय मित्रो,
आज बरसों का सपना साकार हो गया। पुस्तक बाज़ार.कॉम से अब पुस्तकें खरीदी जा सकती हैं। पुस्तक बाज़ार.कॉम की अपनी निर्मित फ़ोन ऐप (एंड्रॉयड) भी तैयार है जो कि गूगल प्ले से निःशुल्क डाउनलोड की जा सकती है। हालाँकि पीसी पर ई-पुस्तक पढ़ने के लिए अभी हम लोग "सोनी" के निःशुल्क ई-रीडर को डाउनलोड करने का परामर्श दे रहे हैं परन्तु पुस्तक बाज़ार के भविष्य के उद्देश्यों में अपने ई-रीडर के डिवेलेपमेंट की योजना है।
जब से मैंने ई-रीडर पर अँग्रेज़ी की पुस्तकें पढ़नी शुरू की थीं, तब से मन में यह प्रश्न बार-बार उठता था कि क्या यह हिन्दी की ई-पुस्तकों के लिए भी संभव हो पायेगा? लगभग पाँच वर्ष पहले हिन्दी पुस्तकों के एक प्रमुख आर्थिक संसाधन सम्पन्न प्रकाशक ने घोषणा की थी कि वह शीघ्र ही हिन्दी की ई-पुस्तकें बाज़ार में ला रहे हैं। मैं अभी तक उनकी प्रतीक्षा कर रहा हूँ। इसके वास्तविक कारण क्या रहे होंगे, मैं तो अनुमान ही लगा सकता हूँ, जान नहीं सकता। परन्तु इस दौरान, स्वयं इस दिशा में प्रयास करने का मन में विचार भी उठा। उन दिनों अभी टैबलेट मार्केट में नहीं आया था। ई-पुस्तक केवल ई-रीडर या कंप्यूटर पर ही पढ़ी जा सकती थी। इस दिशा में बहुत देर तक अध्ययन करने के बाद प्रयास भी शुरू किए। बाज़ार में मिल रहे प्रोग्राम हिन्दी के फ़ांट के लिए उपयुक्त नहीं थे। इस समस्या का हल भी निकाल लिया। अगला क़दम वेबसाईट बनाने का था। साहित्य कुंज पीएचपी से पहले आयी एचटीएमएल पर आधारित है। सोचा पुस्तक बाज़ार.कॉम को पीएचपी में बनाना सही रहेगा। अगला चरण इस प्रोग्रामिंग को सीखने का था। ई-पुस्तक प्रकाशन के पहले विचार के बाद से तीन वर्ष बीत चुके थे।
उन दिनों में हिन्दी टाईम्स में संपादक का काम भी कर रहा था और हिन्दी टाईम्स की वेबसाईट भी मेरी देख-रेख में बन रही थी। इसी कारण मेरा परिचय २१जीफ़ॉक्स के मालिक स्टेनले परेरा से बढ़ा। उन्हें मालूम हुआ कि मैं कई वर्षों से अपने बल-बूते पर साहित्य कुंज चला रहा हूँ। एक दिन चाय के प्यालों के बीच उन्होंने कहा कि वह साहित्य कुंज के लिए कुछ करना चाहते हैं। मेरा उत्तर था कि स्टेनले जी प्रोग्रामिंग आपका व्यवसाय है और साहित्य कुंज मेरा शौक़। आपको इससे कोई आर्थिक लाभ नहीं होने वाला। उन्होंने जब बार-बार कुछ करने की इच्छा प्रकट की तो मैंने हिन्दी ई-पुस्तकों के बारे में चर्चा की। उनकी आँखों में चमक आ गयी और उन्होंने प्रस्ताव रखा कि हम मिल कर इसे व्यवसायिक तौर पर डिवेलेप करते हैं। मैंने फिर अपना संदेह प्रकट किया कि क्योंकि यह एक नई पहल होगी, तो कोई व्यवसायिक आँकड़े मिलने वाले नहीं कि बिक्री होगी भी या नहीं। अगर आप बिना लाभ की उम्मीद रखे कुछ करना चाहते हैं तो हम अनुबंधित व्यवसायिक समझौते की ओर बढ़ते हैं। उत्तर मिला, "सुमन जी, मैं कोई नयी चीज़ हिन्दी साहित्य को देना चाहता हूँ, मैं मिलियनर नहीं बनना चाहता। आप मार्गदर्शन कीजिए और हम प्रोग्रामिंग करते हैं। कम से कम हम यह तो कह सकेंगे कि कुछ नया किया!" मुझे उनकी बात भायी और लगा कि कोई मेरे जैसा जनूनी आदमी भी है। सो पुस्तक बाज़ार बनना शुरू हो गया। आज वही सपना पूरा हुआ है – अब इसके बाद की सफलता पाठकों और पुस्तकों की ख़रीदने वालों के हाथ में है।
जब पुस्तक बाज़ार बन रहा था, तो समय-समय पर अन्य स्थापित लेखकों से बातचीत का अवसर मिला। पुस्तक प्रकाशन में जो समस्याएँ मुझे सुनने को मिलीं, उनमें बहुत समानता थी। सबसे पहली समस्या यह थी कि प्रकाशक बहुत प्रसिद्ध लेखकों को छोड़ कर सभी लेखकों से पुस्तक प्रकाशन के लिए पैसा तो माँगते हैं परन्तु रॉयल्टी के नाम पर कुछ भी नहीं देते। हस्ताक्षरित अनुबंध अगर होता भी है तो वह प्रकाशक के अधिकारों की ही रक्षा करता है, लेखक के नहीं। कितनी पुस्तकें छपीं, और प्रकाशक ने कितनी बेचीं इसकी जानकारी लेखक को नहीं होती और न ही उसे दी जाती है। ऐसी और भी बातें सुनने को मिलीं।
क्योंकि मैं कैनेडा उन दिनों में आ गया था जब मुझे प्रकाशन उद्योग में कोई रुचि नहीं थी, इसलिये इसके बारे में जो कुछ भी जाना वह पश्चिमी साहित्य के संदर्भ में ही जाना। पश्चिम के कई लेखक तो करोड़ों कमाते हैं जबकि हिन्दी लेखक की छवि अभी भी खद्दर का कुर्ता पायजामा और कंधे पर खद्दर का झोला लटकाये प्रकाशकों के दरवाज़े खटखटाते हुए होने की है। दुःख तो इस बात का है कि प्रकाशक की व्यवसायिक सफलता इन्हीं लेखकों पर निर्भर करती है; जिन्हें रॉयल्टी के नाम पर रोटी के कुछ टुकड़े दे दिये जाते हैं और प्रकाशक के अहसान का बोझ भी उनके कंधों पर लदा रहता है कि उनकी पुस्तकें किसी ने तो छापीं। किस लेखक की रचनाएँ पाठकों तक पहुँच पाएँगी यह भी पुस्तक के प्रकाशकों, पत्र-पत्रिकाओं के संपादकों पर निर्भर करता था। दूसरे शब्दों में, लेखक पूरी तरह से इन लोगों के रुझान और इच्छा पर निर्भर है।
इंटरनेट पर प्रकाशन और बाद में ब्लॉग की सुविधा होने पर कम से कम लेखक का सीधा सम्वाद पाठक के साथ तो होने लगा परन्तु आर्थिक लाभ अभी भी स्वप्न का स्वप्न ही रहा। इंटरनेट पर प्रकाशन की प्रक्रिया का लाभ भी हुआ और हानि भी। लाभ तो यह हुआ कि कुछ हिन्दी की कई साईट्स उभर कर आयीं जिन्होंने वास्तविक रूप में साहित्य को वैश्विक मंच प्रदान किया। हम सब लोग इन अंतरजाल के घरों को अच्छी तरह जानते हैं। परन्तु जैसे-जैसे इंटरनेट पर साईट बनाना आसान और सस्ता होता गया – साहित्य, भाषा और व्याकरण की गुणवत्ता भी न्यूनतम होती चली गयी। ब्लॉग ने तो इसे बिल्कुल समाप्त ही कर दिया। इसकी पीड़ा कई बार मैंने अपने सम्पादकियों में व्यक्त की है।
इस समय हिन्दी की ई-पुस्तकों के कई प्रकाशक हैं। मैंने उनमें से अधिकतर का अध्ययन किया है और मुझे निराशा ही हाथ लगी है। यह लोग भी साहित्यिक गुणवत्ता की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। पुस्तकों के चयन की कोई प्रक्रिया नहीं है। अधिकतर "सेल्फ़ पब्लिकेशन" पर आधारित हैं। यानी आप अपनी पाण्डुलिपि कट पेस्ट करें, कवर अपलोड करें और आपकी ई-पुस्तक तैयार है। इसकी कोई प्रूफ़रीडिंग नहीं, लेखक के साथ कोई संवाद नहीं, कोई परामर्श नहीं। ऐसे में इन साईट्स पर क़िताबों का न बिकना समस्या नहीं बल्कि अपेक्षित परिणाम है। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए हम लोगों ने सोचा है कि पुस्तक बाज़ार पर केवल चयनित पुस्तकें ही प्रकाशित होंगी, प्रकाशन प्रक्रिया के दौरान लेखक से संवाद निरंतर होता रहेगा। और पुस्तक की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं होगा। प्रकाशित पुस्तकों की संख्या अधिकतम रखना उद्देश्य नहीं है बल्कि हमारा उद्देश्य है कि पाठक चाहे कोई पुस्तक खरीदे, उसे वह इतनी अच्छी लगे कि वह बार-बार लौटना चाहे।
हमारी टीम का यही प्रयास है कि पुस्तक खरीदने की प्रक्रिया और उसे पढ़ने की प्रक्रिया सहज हो। इस दिशा में हम हमेशा प्रयासरत रहेंगे। भविष्य में हमारी योजना अँग्रेज़ी ई-पुस्तकों की तरह "ऑन क्लाउड" करने कि है, अर्थात् आप खरीदी हुई पुस्तक को अपने किसी भी उपकरण पर पढ़ सकेंगे और जिस पन्ने पर पढ़ना छोड़ेंगे, दूसरे उपकरण पर भी वहीं से खुलेगी।
पुस्तक बाज़ार.कॉम की सफलता लेखकों और पाठकों पर निर्भर करती है। आपसे अनुरोध है कि आप इस दिशा की ओर हमारी सहायता करें ताकि हम हिन्दी की पुस्तकों को विश्व मंच पर पश्चिमी ई-पुस्तकों के बराबर खड़ा कर सकें। पुस्तक बाज़ार-कॉम पर लेखक के हितों को ध्यान में रखते हुए व्यवसायिक निर्णय लिए गए हैं और नीतियाँ निर्धारित की गयी हैं। "बुक पब्लिशिंग एग्रीमेंट" भी पढ़ कर देखें तो आप पाएँगे पुस्तक बाज़ार.कॉम ने कम से कम शर्तें अपनी रखीं है और लेखके के अधिकारों को स्पष्ट लिखा है ताकि लेखक को पुस्तक बिकने होने वाली अपनी आय पर कोई संदेह न हो। एकाउंटिंग की प्रक्रिया पूर्ण रूप से पारदर्शी है। लेखक अपने "माई एकाउंट" पन्ने पर अपनी पुस्तकों की बिक्री और उसे हो चुके भुगतान की जानकारी किसी भी समय पर देख सकता है। क्योंकि मैं स्वयं एक लेखक हूँ और व्यवसायिक तौर पर यह साईट बनाने से पहले पिछले दस वर्षों से साहित्य को विश्व मंच देने का परिश्रम कर रहा हूँ, इसलिए आपके समर्थन और सहायता की आशा करता हूँ।
- सादर
सुमन कुमार घई
0 टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
सम्पादकीय (पुराने अंक)
- 2025
-
-
मार्च 2025 प्रथम
खेद है! -
मार्च 2025 द्वितीय
-
फरवरी 2025 प्रथम
समय की गति और सापेक्षता का… -
फरवरी 2025 द्वितीय
धोबी का कुत्ता न घर का न… -
जनवरी 2025 प्रथम
और अंतिम संकल्प . . . -
जनवरी 2025 द्वितीय
मनन का एक विषय
-
मार्च 2025 प्रथम
- 2024
-
-
दिसंबर 2024 प्रथम
अपने ही बनाए नियम का उल्लंघन -
दिसंबर 2024 द्वितीय
सबके अपने-अपने ‘सोप बॉक्स’ -
नवम्बर 2024 प्रथम
आप तो पाठक के मुँह से केवल… -
नवम्बर 2024 द्वितीय
आंचलिक सिनेमा में जीवित लोक… -
अक्टूबर 2024 प्रथम
अंग्रेज़ी में अनूदित हिन्दी… -
अक्टूबर 2024 द्वितीय
कृपया मुझे कुछ ज्ञान दें! -
सितम्बर 2024 प्रथम
मैंने कंग फ़ू पांडा फ़िल्म… -
सितम्बर 2024 द्वितीय
मित्रो, अपना तो हर दिवस—हिन्दी… -
अगस्त 2024 प्रथम
गोल-गप्पे, पापड़ी-भल्ला चाट… -
अगस्त 2024 द्वितीय
जिहदी कोठी दाणे, ओहदे कमले… -
जुलाई 2024 प्रथम
बुद्धिजीवियों का असमंजस और… -
जुलाई 2024 द्वितीय
आरोपित विदेशी अवधारणाओं का… -
जून 2024 प्रथम
भाषा में बोली का हस्तक्षेप -
जून 2024 द्वितीय
पुस्तक चर्चा, नस्लीय भेदभाव… -
मई 2024 प्रथम
हींग लगे न फिटकिरी . . . -
मई 2024 द्वितीय
दृष्टिकोणों में मैत्रीपूर्ण… -
अप्रैल 2024 प्रथम
आधुनिक समाज और तकनीकी को… -
अप्रैल 2024 द्वितीय
स्मृतियाँ तो स्मृतियाँ हैं—नॉस्टेलजिया… -
मार्च 2024 प्रथम
दंतुल मुस्कान और नाचती आँखें -
मार्च 2024 द्वितीय
इधर-उधर की -
फरवरी 2024 प्रथम
सनातन संस्कृति की जागृति… -
फरवरी 2024 द्वितीय
त्योहारों को मनाने में समझौते… -
जनवरी 2024 प्रथम
आओ जीवन गीत लिखें -
जनवरी 2024 द्वितीय
श्रीराम इस भू-भाग की आत्मा…
-
दिसंबर 2024 प्रथम
- 2023
-
-
दिसंबर 2023 प्रथम
टीवी सीरियलों में गाली-गलौज… -
दिसंबर 2023 द्वितीय
समीप का इतिहास भी भुला दिया… -
नवम्बर 2023 प्रथम
क्या युद्ध मात्र दर्शन और… -
नवम्बर 2023 द्वितीय
क्या आदर्शवाद मूर्खता का… -
अक्टूबर 2023 प्रथम
दर्पण में मेरा अपना चेहरा -
अक्टूबर 2023 द्वितीय
मुर्गी पहले कि अंडा -
सितम्बर 2023 प्रथम
विदेशों में हिन्दी साहित्य… -
सितम्बर 2023 द्वितीय
जीवन जीने के मूल्य, सिद्धांत… -
अगस्त 2023 प्रथम
संभावना में ही भविष्य निहित… -
अगस्त 2023 द्वितीय
ध्वजारोहण की प्रथा चलती रही -
जुलाई 2023 प्रथम
प्रवासी लेखक और असमंजस के… -
जुलाई 2023 द्वितीय
वास्तविक सावन के गीत जो अनुमानित… -
जून 2023 प्रथम
कृत्रिम मेधा आपको लेखक नहीं… -
जून 2023 द्वितीय
मानव अपनी संस्कृति की श्रेष्ठता… -
मई 2023 प्रथम
मैं, मेरी पत्नी और पंजाबी… -
मई 2023 द्वितीय
पेड़ की मृत्यु का तर्पण -
अप्रैल 2023 प्रथम
कुछ यहाँ की, कुछ वहाँ की -
अप्रैल 2023 द्वितीय
कवि सम्मेलनों की यह तथाकथित… -
मार्च 2023 प्रथम
गोधूलि की महक को अँग्रेज़ी… -
मार्च 2023 द्वितीय
मेरे पाँच पड़ोसी -
फरवरी 2023 प्रथम
हिन्दी भाषा की भ्रान्तियाँ -
फरवरी 2023 द्वितीय
गुनगुनी धूप और भावों की उष्णता -
जनवरी 2023 प्रथम
आने वाले वर्ष में हमारी छाया… -
जनवरी 2023 द्वितीय
अरुण बर्मन नहीं रहे
-
दिसंबर 2023 प्रथम
- 2022
-
-
दिसंबर 2022 प्रथम
अजनबी से ‘हैव ए मैरी क्रिसमस’… -
दिसंबर 2022 द्वितीय
आने वाले वर्ष से बहुत आशाएँ… -
नवम्बर 2022 प्रथम
हमारी शब्दावली इतनी संकीर्ण… -
नवम्बर 2022 द्वितीय
देशभक्ति साहित्य और पत्रकारिता -
अक्टूबर 2022 प्रथम
भारत में प्रकाशन अभी पाषाण… -
अक्टूबर 2022 द्वितीय
बहस: एक स्वस्थ मानसिकता,… -
सितम्बर 2022 प्रथम
हिन्दी साहित्य का अँग्रेज़ी… -
सितम्बर 2022 द्वितीय
आपके सपनों की भाषा ही जीवित… -
अगस्त 2022 प्रथम
पेड़ कटने का संताप -
अगस्त 2022 द्वितीय
सम्मानित भारत में ही हम सबका… -
जुलाई 2022 प्रथम
अगर विषय मिल जाता तो न जाने… -
जुलाई 2022 द्वितीय
बात शायद दृष्टिकोण की है -
जून 2022 प्रथम
साहित्य और भाषा सुरिक्षित… -
जून 2022 द्वितीय
राजनीति और साहित्य -
मई 2022 प्रथम
कितने समान हैं हम! -
मई 2022 द्वितीय
ऐतिहासिक गद्य लेखन और कल्पना… -
अप्रैल 2022 प्रथम
भारत में एक ईमानदार फ़िल्म… -
अप्रैल 2022 द्वितीय
कितना मासूम होता है बचपन,… -
मार्च 2022 प्रथम
बसंत अब लौट भी आओ -
मार्च 2022 द्वितीय
अजीब था आज का दिन! -
फरवरी 2022 प्रथम
कैनेडा में सर्दी की एक सुबह -
फरवरी 2022 द्वितीय
इंटरनेट पर हिन्दी और आधुनिक… -
जनवरी 2022 प्रथम
नव वर्ष के लिए कुछ संकल्प -
जनवरी 2022 द्वितीय
क्या सभी व्यक्ति लेखक नहीं…
-
दिसंबर 2022 प्रथम
- 2021
-
-
दिसंबर 2021 प्रथम
आवश्यकता है आपकी त्रुटिपूर्ण… -
दिसंबर 2021 द्वितीय
नींव नहीं बदली जाती -
नवम्बर 2021 प्रथम
सांस्कृतिक आलेखों का हिन्दी… -
नवम्बर 2021 द्वितीय
क्या इसकी आवश्यकता है? -
अक्टूबर 2021 प्रथम
धैर्य की कसौटी -
अक्टूबर 2021 द्वितीय
दशहरे और दीवाली की यादें -
सितम्बर 2021 द्वितीय
हिन्दी दिवस पर मेरी चिंताएँ -
अगस्त 2021 प्रथम
विमर्शों की उलझी राहें -
अगस्त 2021 द्वितीय
रचना प्रकाशन के लिए वेबसाइट… -
जुलाई 2021 प्रथम
सामान्य के बदलते स्वरूप -
जुलाई 2021 द्वितीय
लेखक की स्वतन्त्रता -
जून 2021 प्रथम
साहित्य कुञ्ज और कैनेडा के… -
जून 2021 द्वितीय
मानवीय मूल्यों का निकष आपदा… -
मई 2021 प्रथम
शब्दों और भाव-सम्प्रेषण की… -
मई 2021 द्वितीय
साहित्य कुञ्ज की कुछ योजनाएँ -
अप्रैल 2021 प्रथम
कोरोना काल में बन्द दरवाज़ों… -
अप्रैल 2021 द्वितीय
समीक्षक और सम्पादक -
मार्च 2021 प्रथम
आवश्यकता है नई सोच की, आत्मविश्वास… -
मार्च 2021 द्वितीय
अगर जीवन संघर्ष है तो उसका… -
फरवरी 2021 प्रथम
राजनीति और साहित्य का दायित्व -
फरवरी 2021 द्वितीय
फिर वही प्रश्न – हिन्दी साहित्य… -
जनवरी 2021 प्रथम
स्मृतियों की बाढ़ – महाकवि… -
जनवरी 2021 द्वितीय
सम्पादक, लेखक और ’जीनियस’…
-
दिसंबर 2021 प्रथम
- 2020
-
-
दिसंबर 2020 प्रथम
यह वर्ष कभी भी विस्मृत नहीं… -
दिसंबर 2020 द्वितीय
क्षितिज का बिन्दु नहीं प्रातःकाल… -
नवम्बर 2020 प्रथम
शोषित कौन और शोषक कौन? -
नवम्बर 2020 द्वितीय
पाठक की रुचि ही महत्वपूर्ण -
अक्टूबर 2020 प्रथम
साहित्य कुञ्ज का व्हाट्सएप… -
अक्टूबर 2020 द्वितीय
साहित्य का यक्ष प्रश्न –… -
सितम्बर 2020 प्रथम
साहित्य का राजनैतिक दायित्व -
सितम्बर 2020 द्वितीय
केवल अच्छा विचार और अच्छी… -
अगस्त 2020 प्रथम
यह माध्यम असीमित भी और शाश्वत… -
अगस्त 2020 द्वितीय
हिन्दी साहित्य को भविष्य… -
जुलाई 2020 प्रथम
अपनी बात, अपनी भाषा और अपनी… -
जुलाई 2020 द्वितीय
पहले मुर्गी या अण्डा? -
जून 2020 प्रथम
कोरोना का आतंक और स्टॉकहोम… -
जून 2020 द्वितीय
अपनी बात, अपनी भाषा और अपनी… -
मई 2020 प्रथम
लेखक : भाषा का संवाहक, कड़ी… -
मई 2020 द्वितीय
यह बिलबिलाहट और सुनने सुनाने… -
अप्रैल 2020 प्रथम
एक विषम साहित्यिक समस्या… -
अप्रैल 2020 द्वितीय
अजीब परिस्थितियों में जी… -
मार्च 2020 प्रथम
आप सभी शिव हैं, सभी ब्रह्मा… -
मार्च 2020 द्वितीय
हिन्दी साहित्य के शोषित लेखक -
फरवरी 2020 प्रथम
लम्बेअंतराल के बाद मेरा भारत… -
फरवरी 2020 द्वितीय
वर्तमान का राजनैतिक घटनाक्रम… -
जनवरी 2020 प्रथम
सकारात्मक ऊर्जा का आह्वान -
जनवरी 2020 द्वितीय
काठ की हाँड़ी केवल एक बार…
-
दिसंबर 2020 प्रथम
- 2019
-
-
15 Dec 2019
नए लेखकों का मार्गदर्शन :… -
1 Dec 2019
मेरी जीवन यात्रा : तब से… -
15 Nov 2019
फ़ेसबुक : एक सशक्त माध्यम… -
1 Nov 2019
पतझड़ में वर्षा इतनी निर्मम… -
15 Oct 2019
हिन्दी साहित्य की दशा इतनी… -
1 Oct 2019
बेताल फिर पेड़ पर जा लटका -
15 Sep 2019
भाषण देने वालों को भाषण देने… -
1 Sep 2019
कितना मीठा है यह अहसास -
15 Aug 2019
स्वतंत्रता दिवस की बधाई! -
1 Aug 2019
साहित्य कुञ्ज में ’किशोर… -
15 Jul 2019
कैनेडा में हिन्दी साहित्य… -
1 Jul 2019
भारतेत्तर साहित्य सृजन की… -
15 Jun 2019
भारतेत्तर साहित्य सृजन की… -
1 Jun 2019
हिन्दी भाषा और विदेशी शब्द -
15 May 2019
साहित्य को विमर्शों में उलझाती… -
1 May 2019
एक शब्द – किसी अँचल में प्यार… -
15 Apr 2019
विश्वग्राम और प्रवासी हिन्दी… -
1 Apr 2019
साहित्य कुञ्ज एक बार फिर… -
1 Mar 2019
साहित्य कुञ्ज का आधुनिकीकरण -
1 Feb 2019
हिन्दी वर्तनी मानकीकरण और… -
1 Jan 2019
चिंता का विषय - सम्मान और…
-
15 Dec 2019
- 2018
-
-
1 Dec 2018
हिन्दी टाईपिंग रोमन या देवनागरी… -
1 Apr 2018
हिन्दी साहित्य के पाठक कहाँ… -
1 Jan 2018
हिन्दी साहित्य के पाठक कहाँ…
-
1 Dec 2018
- 2017
-
-
1 Oct 2017
हिन्दी साहित्य के पाठक कहाँ… -
15 Sep 2017
हिन्दी साहित्य के पाठक कहाँ… -
1 Sep 2017
ग़ज़ल लेखन के बारे में -
1 May 2017
मेरी थकान -
1 Apr 2017
आवश्यकता है युवा साहित्य… -
1 Mar 2017
मुख्यधारा से दूर होना वरदान -
15 Feb 2017
नींव के पत्थर -
1 Jan 2017
नव वर्ष की लेखकीय संभावनाएँ,…
-
1 Oct 2017
- 2016
-
-
1 Oct 2016
सपना पूरा हुआ, पुस्तक बाज़ार.कॉम… -
1 Sep 2016
हिन्दी साहित्य, बाज़ारवाद… -
1 Jul 2016
पुस्तकबाज़ार.कॉम आपके लिए -
15 Jun 2016
साहित्य प्रकाशन/प्रसारण के… -
1 Jun 2016
लघुकथा की त्रासदी -
1 Jun 2016
हिन्दी साहित्य सार्वभौमिक? -
1 May 2016
मेरी प्राथमिकतायें -
15 Mar 2016
हिन्दी व्याकरण और विराम चिह्न -
1 Mar 2016
हिन्दी लेखन का स्तर सुधारने… -
15 Feb 2016
अंक प्रकाशन में विलम्ब क्यों… -
1 Feb 2016
भाषा में शिष्टता -
15 Jan 2016
साहित्य का व्यवसाय -
1 Jan 2016
उलझे से विचार
-
1 Oct 2016
- 2015
-
-
1 Dec 2015
साहित्य कुंज को पुनर्जीवत… -
1 Apr 2015
श्रेष्ठ प्रवासी साहित्य का… -
1 Mar 2015
कैनेडा में सप्ताहांत की संस्कृति -
1 Feb 2015
प्रथम संपादकीय
-
1 Dec 2015