प्रिय मित्रो,
आज ३० नवम्बर है, यानी जब तक आपको साहित्य कुञ्ज का यह अंक मिलेगा, भारत में इस वर्ष का अंतिम महीना आरम्भ हो चुकेगा। प्रायः इन दिनों हम अपना और अपने आसपास के समाज का आकलन करने लगते हैं। हाथों से सरकते जा रहे वर्ष में हमारी उपलब्धियाँ क्या रहीं और उससे भी अधिक प्रभावित करने वाली सच्चाई कि हमने क्या-क्या खोया। बहुत कुछ जो हम खोते हैं, उस पर हमारा नियंत्रण नहीं होता। समय अपनी गति से बढ़ता है और समय पर किसका नियंत्रण! सोचता हूँ कि आयु की जिस दशक में मैंने इस वर्ष चरण रखा है, उसमें देख रहा हूँ, कि एक पीढ़ी विलुप्त होती जा रही है। यानी मेरी पीढ़ी काल के समक्ष प्रथम पंक्ति में खड़ी है।
बाहर गहरे काले बादल छा रहे हैं आज। बहुत ही तीव्र गति से हवा चलती रही है। कहते हैं कि शायद रात को तापमान शून्य से नीचे हो जाएगा और यह वर्षा हिमपात में परिवर्तित हो जाएगी। मेरे मन पर भी जो काले बादल छाए हैं, शायद वह भी सूर्य की किरणों के अभाव के कारण ही हैं।
आज सुबह ही बेटे का व्हाट्सैप पर संदेश था कि आज नन्ही मायरा डे-केयर में नहीं गई। रात से उसे ज्वर चल रहा है। दोपहर के बाद मीटिंग है और ‘वर्क फ़्रॉम होम’ के कारण कुछ कठिनाई हो सकती है, इसलिए मैं उसे दोपहर को जाकर ले आया। मेरे आसपास घूम रही है। उस हर खिलौने को छू रही है, उससे खेल रही है जिस पर उसके बड़े भाई युवान का अधिकार है, या ऐसा वह समझता है। मिल-जुलकर खेलने का अभ्यास तो कर रहा है पर बाल-सुलभ प्रवृत्ति हावी हो ही जाती है। चलो अपने पोते-पोती की बात करते, लिखते मनःस्तल पर छाते जा रहे काले बादल भी छँटने लगे हैं।
दिसम्बर का माह आते ही पश्चिमी जगत में एक अलग ही वातावरण बन जाता है। नवम्बर के पहले दिन हॉलोविन के त्यौहार से निपटते ही बाज़ारों में, दुकानों में क्रिसमस की सजावट और बिकने वाले साज़ो-सामान की ऋतु आ जाती है। पहले यह सब कुछ दिसम्बर के आरम्भ में होता था परन्तु अब धीरे-धीरे सरकते हुए नवम्बर के पहले-दूसरे सप्ताह तक पहुँच गया है। जब ऐसा होना आरम्भ हुआ तो शोर मचना शुरू हुआ कि आप क्रिसमस के धार्मिक पक्ष के ऊपर व्यवसायिक पक्ष को हावी कर रहे हैं। धार्मिक त्यौहार के महत्त्व को कम कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त एक अन्य विवाद भी उन दिनों उठ खड़ा हुआ था। इससे पहले कि विवाद की बात करें तत्कालीन कनेडियन समाज को समझने की भी आवश्यकता है। महानगरों में अधिकतर लोग ईसाई मत के गोरे लोग थे। उन दिनों आ रहे आप्रवासियों में बहुत से लोग इस्लामी जगत से आ रहे थे और मुख्यतः महानगरों में बस रहे थे। जिनमें से अधिकतर शरणार्थी थे। क्रिसमस का इतने जोर-शोर से मनाया जाना उन्हें अखरता था। स्कूलों में बच्चे त्योहार के महीने को मनाते हुए, पहली दिसम्बर से क्रिसमस के गीत गाते। स्कूलों में ‘क्रिसमस पेजेंट’ के रंगारंग कार्यक्रम होते, जिसमें ईसा मसीह के जन्म से संबिधित नाटक होते, कुछ भजन होते और क्रिसमस के गीत “क्रिसमस कैरोल” गाए जाते। स्कूलों को ख़ूब सजाया जाता। संक्षेप में कहूँ तो क्रिसमस संपूर्ण वातावरण में छा जाता।
मेरे बेटे भी स्कूल से लौटते हुए क्रिसमस के गीत गाते हुए ही घर में प्रवेश करते। घर में भी क्रिसमस ट्री लगा कर सजाते, नीचे उपहारों का ढेर भी लगता। क्रिसमस के ग्रीटिंग कार्ड भी भेजे जाते। मित्रों के साथ उपहारों का आदान-प्रदान होता या दैनिक जीवन में आपका जिन लोगों से वास्ता पड़ता है, उन्हें भी उपहार दिए जाते, जैसे कि डाकिया, बैंक की टेलर, बच्चों के शिक्षक इत्यादि।
जैसा कि मैंने ऊपर लिखा है, उन दिनों कैनेडा में आने वाले आप्रवासियों में भी कुछ परिवर्तन आ रहा था। युरोपियन देशों की तुलना में एशिया से अधिक आप्रवासी आ रहे थे। इन आंगुतकों का धर्म और सामाजिक पृष्ठभूमि बिलकुल अलग थी। जब इन आप्रवासियों के बच्चे घर में घुसते हुए ईसाई धर्म के भजन या गीत गाते तो माता-पिता के सब्र का कटोरा फूट जाता। धीरे-धीरे यह समस्या मुखर होने लगी। यहाँ तक कि शिष्टाचारवश ‘हैव ए मैरी क्रिसमस’ पर भी आपत्ति दर्ज करवाई जाने लगी। कनेडियन समाज बहुत सहनशील और शिष्ट समाज है। नए लोगों की आपत्तियों को दूर करने के लिए उन्होंने अपनी परम्परा ही बदल दी। है न विस्मित करने वाली बात—जिस समाज ने आपको शरण दी, वह अपने आपको बदल दे कि आपको बुरा न लगे।
स्कूलों में क्रिसमस पेजेंट समाप्त हो गई। “हैव ए मैरी क्रिसमस” की बजाय “सीज़न’ज़ ग्रीटिंग्ज़” कहा जाने लगा। यानी कि आंगतुकों ने वर्ष के सबसे बड़े त्योहार के आनन्द को ही समाप्त कर दिया। हालात ऐसे हो गए कि ‘हम तो मनाते ही नहीं, आपको भी सार्वजनिक रूप से मनाने नहीं देंगे’। वह यह भूल गए कि इस देश में आने से पहले आप जानते थे कि आप ईसाई मत के बाहुल्य वाले देश में जा रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों से देख रहा हूँ कि समाज फिर से “गुड ओल्ड डेज़” की ओर लौट रहा है।
इस सबमें मज़े की बात यह है कि देखा जाए तो २५ दिसम्बर को मनाया जाने वाला त्योहार ही बनावटी है। इस दिन तो ईसा मसीह का जन्म ही नहीं हुआ था। इसीलिए ऑर्थोडेक्स क्रिश्चियन चर्च ईसा के जन्म को ६ या ७ जनवरी को मानता है और क्रिसमस मनाता है। यानी यह त्योहार अब शुद्ध रूप से व्यवसायिक त्योहार है।
ठीक उसी तरह जिस तरह से, जैसे कहा जाता है ‘वेलेंटाइन डे’ चॉकलेट बनाने वाली कंपनियों और फूल बेचने वालों का बनाया हुआ त्योहार है। परन्तु क्रिसमस के मानवीय उदारता के पक्ष को अनदेखा नहीं कर सकते। मौलिक रूप से यह त्योहार सद्भावना का त्योहार सदा से रहा है। शायद इसीलिए मैं तो पूरे ज़ोर-शोर से इसे मनाता हूँ। इन दिनों में लोग दिल खोल कर दानार्थी संस्थाओं को धन देते हैं। मित्रों के साथ मिल बैठ कर प्रीति भोज करते हैं। सदूर बिखरे परिवार अपने बूढ़े हो रहे माता पिता के घर लौटते हैं। राह चलते आँख मिलते ही मुस्कुरा कर अजनबी से ‘हैव ए मैरी क्रिसमस’ कह देने में बुरा ही क्या है?
—सुमन कुमार घई
4 टिप्पणियाँ
-
गीता मैं कृष्ण भगवान कहते हैं ,"सभी प्राणियों में मैं हूँ, धरती की सुगंध हूँ।" लगता है ईश्वर ही पूर्ण शान्ति नहीं चाहते हैं इसलिए वे इतनी विविधता ( धर्म आदि) कर देते हैं की आदमी सतत संघर्ष में पड़ा रहता है।
-
‘हैव ए मैरी क्रिसमस’ के जरिए आपने एक वैश्विक समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट किया है. एक बड़े समुदाय की सबसे बड़ी समस्या यह है कि वह अपने मजहब अपनी परंपराओं को सर्वश्रेष्ठ मानता है, अन्य समुदाय भी ऐसा ही सोचते हैं. लेकिन पहले समुदाय और अन्य में फर्क यह है कि पहला समुदाय अन्य की धार्मिक मान्यताओं परंपराओं को घृणा की दृष्टि से देखता है, उन्हें वह एक मिनट भी बर्दाश्त नहीं कर पाता. जबकि अन्य समुदाय के लोग अपने धर्म, त्यौहार, परंपराओं के साथ साथ दूसरों की मान्यताओं को भी सम्मान की दृष्टि से देखते हैं, समय-समय पर उनके कार्यक्रमों में सम्मिलित भी होते हैं. पहले समुदाय की इस घोर असहिष्णुता, संकुचित मानसिकता ने दुनिया में बड़ी समस्या बना रखी है. यह अपनी विशाल जनसंख्या के कारण पूरी दुनिया में फैले हुए हैं . अन्य समुदाय की अपेक्षा इनकी जनसंख्या कई गुना ज्यादा रफ्तार से बेतहाशा बढ़ रही है. जिसके कारण इनके पास संसाधनों का अभाव बराबर बना ही रहता है. जिसके चलते यह दुनिया में हर तरफ जाते रहते हैं. इस समुदाय की विशेषता यह भी है कि दुनिया में पहले यह शरण मांगता है, मदद मांगता है, जब मिल जाती है, तो यह सब देने वाले को ही यह समुदाय बर्दाश्त नहीं कर पाता, उसको ही वहां से बेदखल करने की कोशिश में जुट जाता है. इसके लिए वह दंगे फसाद विवाद आतंकवाद आदि सारे हथकंडे अपनाता है. दुनिया उनकी इस घोर असहिष्णुता, संकुचित मानसिकता से बुरी तरह त्रस्त हो चुकी है. वह अब इसका समाधान चाहती है. वह चाहती है कि जैसे बाकी समुदाय दूसरे की धार्मिक मान्यताओं , परंपराओं से घृणा नहीं करते वैसे ही यह समुदाय भी संकुचित दायरे से बाहर निकलकर समाज को और सभ्य समृद्ध बनाने में अपना भी योगदान सुनिश्चित करें.
-
Happy Christmas to all हम भारतीय त्यौहार पसंद हैं । किसी भी बहाने मिठाई खाने , हँसने , शोरगुल करने का अवसर नही खोना चाहते। तो चलो यह भी सही। गाय भी ग्याभन , * बैल भी * गर्भवती
-
संपादक महोदय त्योहारों और व्यावसायिकता की बात जो आपने अपने संपादकीय में उठाई है ,वह आधुनिक बाजार युग का परम सत्य है। अधिकांश त्यौहार अपना मूल भाव त्याग कर व्यावसायिकता की भेंट चढ़ चुके हैं ।जहां तक 'गुड ओल्ड डेज़ 'में लौटने की बात है ,उसमें मुझे कई बार ऐसा लगता है कि अपने संप्रदाय या धर्म की अस्मिता को बचाए रखना और बढ़-चढ़कर उसका दिखावा करना भी त्योहारों को बहुत अधिक जोर शोर से मनाने का एक कारण हो सकता है। फिर भी त्यौहार तो त्यौहार है उसमें यदि वसुधैव कुटुंबकम का पालन किया जाए तो इससे बढ़कर और कुछ नहीं हो सकता ।हम अपने त्योहार मनाएं और दूसरों के त्यौहार को सद्भावना से देखें ,यही मानव धर्म है।
कृपया टिप्पणी दें
सम्पादकीय (पुराने अंक)
- 2025
-
-
मार्च 2025 प्रथम
खेद है! -
मार्च 2025 द्वितीय
-
फरवरी 2025 प्रथम
समय की गति और सापेक्षता का… -
फरवरी 2025 द्वितीय
धोबी का कुत्ता न घर का न… -
जनवरी 2025 प्रथम
और अंतिम संकल्प . . . -
जनवरी 2025 द्वितीय
मनन का एक विषय
-
मार्च 2025 प्रथम
- 2024
-
-
दिसंबर 2024 प्रथम
अपने ही बनाए नियम का उल्लंघन -
दिसंबर 2024 द्वितीय
सबके अपने-अपने ‘सोप बॉक्स’ -
नवम्बर 2024 प्रथम
आप तो पाठक के मुँह से केवल… -
नवम्बर 2024 द्वितीय
आंचलिक सिनेमा में जीवित लोक… -
अक्टूबर 2024 प्रथम
अंग्रेज़ी में अनूदित हिन्दी… -
अक्टूबर 2024 द्वितीय
कृपया मुझे कुछ ज्ञान दें! -
सितम्बर 2024 प्रथम
मैंने कंग फ़ू पांडा फ़िल्म… -
सितम्बर 2024 द्वितीय
मित्रो, अपना तो हर दिवस—हिन्दी… -
अगस्त 2024 प्रथम
गोल-गप्पे, पापड़ी-भल्ला चाट… -
अगस्त 2024 द्वितीय
जिहदी कोठी दाणे, ओहदे कमले… -
जुलाई 2024 प्रथम
बुद्धिजीवियों का असमंजस और… -
जुलाई 2024 द्वितीय
आरोपित विदेशी अवधारणाओं का… -
जून 2024 प्रथम
भाषा में बोली का हस्तक्षेप -
जून 2024 द्वितीय
पुस्तक चर्चा, नस्लीय भेदभाव… -
मई 2024 प्रथम
हींग लगे न फिटकिरी . . . -
मई 2024 द्वितीय
दृष्टिकोणों में मैत्रीपूर्ण… -
अप्रैल 2024 प्रथम
आधुनिक समाज और तकनीकी को… -
अप्रैल 2024 द्वितीय
स्मृतियाँ तो स्मृतियाँ हैं—नॉस्टेलजिया… -
मार्च 2024 प्रथम
दंतुल मुस्कान और नाचती आँखें -
मार्च 2024 द्वितीय
इधर-उधर की -
फरवरी 2024 प्रथम
सनातन संस्कृति की जागृति… -
फरवरी 2024 द्वितीय
त्योहारों को मनाने में समझौते… -
जनवरी 2024 प्रथम
आओ जीवन गीत लिखें -
जनवरी 2024 द्वितीय
श्रीराम इस भू-भाग की आत्मा…
-
दिसंबर 2024 प्रथम
- 2023
-
-
दिसंबर 2023 प्रथम
टीवी सीरियलों में गाली-गलौज… -
दिसंबर 2023 द्वितीय
समीप का इतिहास भी भुला दिया… -
नवम्बर 2023 प्रथम
क्या युद्ध मात्र दर्शन और… -
नवम्बर 2023 द्वितीय
क्या आदर्शवाद मूर्खता का… -
अक्टूबर 2023 प्रथम
दर्पण में मेरा अपना चेहरा -
अक्टूबर 2023 द्वितीय
मुर्गी पहले कि अंडा -
सितम्बर 2023 प्रथम
विदेशों में हिन्दी साहित्य… -
सितम्बर 2023 द्वितीय
जीवन जीने के मूल्य, सिद्धांत… -
अगस्त 2023 प्रथम
संभावना में ही भविष्य निहित… -
अगस्त 2023 द्वितीय
ध्वजारोहण की प्रथा चलती रही -
जुलाई 2023 प्रथम
प्रवासी लेखक और असमंजस के… -
जुलाई 2023 द्वितीय
वास्तविक सावन के गीत जो अनुमानित… -
जून 2023 प्रथम
कृत्रिम मेधा आपको लेखक नहीं… -
जून 2023 द्वितीय
मानव अपनी संस्कृति की श्रेष्ठता… -
मई 2023 प्रथम
मैं, मेरी पत्नी और पंजाबी… -
मई 2023 द्वितीय
पेड़ की मृत्यु का तर्पण -
अप्रैल 2023 प्रथम
कुछ यहाँ की, कुछ वहाँ की -
अप्रैल 2023 द्वितीय
कवि सम्मेलनों की यह तथाकथित… -
मार्च 2023 प्रथम
गोधूलि की महक को अँग्रेज़ी… -
मार्च 2023 द्वितीय
मेरे पाँच पड़ोसी -
फरवरी 2023 प्रथम
हिन्दी भाषा की भ्रान्तियाँ -
फरवरी 2023 द्वितीय
गुनगुनी धूप और भावों की उष्णता -
जनवरी 2023 प्रथम
आने वाले वर्ष में हमारी छाया… -
जनवरी 2023 द्वितीय
अरुण बर्मन नहीं रहे
-
दिसंबर 2023 प्रथम
- 2022
-
-
दिसंबर 2022 प्रथम
अजनबी से ‘हैव ए मैरी क्रिसमस’… -
दिसंबर 2022 द्वितीय
आने वाले वर्ष से बहुत आशाएँ… -
नवम्बर 2022 प्रथम
हमारी शब्दावली इतनी संकीर्ण… -
नवम्बर 2022 द्वितीय
देशभक्ति साहित्य और पत्रकारिता -
अक्टूबर 2022 प्रथम
भारत में प्रकाशन अभी पाषाण… -
अक्टूबर 2022 द्वितीय
बहस: एक स्वस्थ मानसिकता,… -
सितम्बर 2022 प्रथम
हिन्दी साहित्य का अँग्रेज़ी… -
सितम्बर 2022 द्वितीय
आपके सपनों की भाषा ही जीवित… -
अगस्त 2022 प्रथम
पेड़ कटने का संताप -
अगस्त 2022 द्वितीय
सम्मानित भारत में ही हम सबका… -
जुलाई 2022 प्रथम
अगर विषय मिल जाता तो न जाने… -
जुलाई 2022 द्वितीय
बात शायद दृष्टिकोण की है -
जून 2022 प्रथम
साहित्य और भाषा सुरिक्षित… -
जून 2022 द्वितीय
राजनीति और साहित्य -
मई 2022 प्रथम
कितने समान हैं हम! -
मई 2022 द्वितीय
ऐतिहासिक गद्य लेखन और कल्पना… -
अप्रैल 2022 प्रथम
भारत में एक ईमानदार फ़िल्म… -
अप्रैल 2022 द्वितीय
कितना मासूम होता है बचपन,… -
मार्च 2022 प्रथम
बसंत अब लौट भी आओ -
मार्च 2022 द्वितीय
अजीब था आज का दिन! -
फरवरी 2022 प्रथम
कैनेडा में सर्दी की एक सुबह -
फरवरी 2022 द्वितीय
इंटरनेट पर हिन्दी और आधुनिक… -
जनवरी 2022 प्रथम
नव वर्ष के लिए कुछ संकल्प -
जनवरी 2022 द्वितीय
क्या सभी व्यक्ति लेखक नहीं…
-
दिसंबर 2022 प्रथम
- 2021
-
-
दिसंबर 2021 प्रथम
आवश्यकता है आपकी त्रुटिपूर्ण… -
दिसंबर 2021 द्वितीय
नींव नहीं बदली जाती -
नवम्बर 2021 प्रथम
सांस्कृतिक आलेखों का हिन्दी… -
नवम्बर 2021 द्वितीय
क्या इसकी आवश्यकता है? -
अक्टूबर 2021 प्रथम
धैर्य की कसौटी -
अक्टूबर 2021 द्वितीय
दशहरे और दीवाली की यादें -
सितम्बर 2021 द्वितीय
हिन्दी दिवस पर मेरी चिंताएँ -
अगस्त 2021 प्रथम
विमर्शों की उलझी राहें -
अगस्त 2021 द्वितीय
रचना प्रकाशन के लिए वेबसाइट… -
जुलाई 2021 प्रथम
सामान्य के बदलते स्वरूप -
जुलाई 2021 द्वितीय
लेखक की स्वतन्त्रता -
जून 2021 प्रथम
साहित्य कुञ्ज और कैनेडा के… -
जून 2021 द्वितीय
मानवीय मूल्यों का निकष आपदा… -
मई 2021 प्रथम
शब्दों और भाव-सम्प्रेषण की… -
मई 2021 द्वितीय
साहित्य कुञ्ज की कुछ योजनाएँ -
अप्रैल 2021 प्रथम
कोरोना काल में बन्द दरवाज़ों… -
अप्रैल 2021 द्वितीय
समीक्षक और सम्पादक -
मार्च 2021 प्रथम
आवश्यकता है नई सोच की, आत्मविश्वास… -
मार्च 2021 द्वितीय
अगर जीवन संघर्ष है तो उसका… -
फरवरी 2021 प्रथम
राजनीति और साहित्य का दायित्व -
फरवरी 2021 द्वितीय
फिर वही प्रश्न – हिन्दी साहित्य… -
जनवरी 2021 प्रथम
स्मृतियों की बाढ़ – महाकवि… -
जनवरी 2021 द्वितीय
सम्पादक, लेखक और ’जीनियस’…
-
दिसंबर 2021 प्रथम
- 2020
-
-
दिसंबर 2020 प्रथम
यह वर्ष कभी भी विस्मृत नहीं… -
दिसंबर 2020 द्वितीय
क्षितिज का बिन्दु नहीं प्रातःकाल… -
नवम्बर 2020 प्रथम
शोषित कौन और शोषक कौन? -
नवम्बर 2020 द्वितीय
पाठक की रुचि ही महत्वपूर्ण -
अक्टूबर 2020 प्रथम
साहित्य कुञ्ज का व्हाट्सएप… -
अक्टूबर 2020 द्वितीय
साहित्य का यक्ष प्रश्न –… -
सितम्बर 2020 प्रथम
साहित्य का राजनैतिक दायित्व -
सितम्बर 2020 द्वितीय
केवल अच्छा विचार और अच्छी… -
अगस्त 2020 प्रथम
यह माध्यम असीमित भी और शाश्वत… -
अगस्त 2020 द्वितीय
हिन्दी साहित्य को भविष्य… -
जुलाई 2020 प्रथम
अपनी बात, अपनी भाषा और अपनी… -
जुलाई 2020 द्वितीय
पहले मुर्गी या अण्डा? -
जून 2020 प्रथम
कोरोना का आतंक और स्टॉकहोम… -
जून 2020 द्वितीय
अपनी बात, अपनी भाषा और अपनी… -
मई 2020 प्रथम
लेखक : भाषा का संवाहक, कड़ी… -
मई 2020 द्वितीय
यह बिलबिलाहट और सुनने सुनाने… -
अप्रैल 2020 प्रथम
एक विषम साहित्यिक समस्या… -
अप्रैल 2020 द्वितीय
अजीब परिस्थितियों में जी… -
मार्च 2020 प्रथम
आप सभी शिव हैं, सभी ब्रह्मा… -
मार्च 2020 द्वितीय
हिन्दी साहित्य के शोषित लेखक -
फरवरी 2020 प्रथम
लम्बेअंतराल के बाद मेरा भारत… -
फरवरी 2020 द्वितीय
वर्तमान का राजनैतिक घटनाक्रम… -
जनवरी 2020 प्रथम
सकारात्मक ऊर्जा का आह्वान -
जनवरी 2020 द्वितीय
काठ की हाँड़ी केवल एक बार…
-
दिसंबर 2020 प्रथम
- 2019
-
-
15 Dec 2019
नए लेखकों का मार्गदर्शन :… -
1 Dec 2019
मेरी जीवन यात्रा : तब से… -
15 Nov 2019
फ़ेसबुक : एक सशक्त माध्यम… -
1 Nov 2019
पतझड़ में वर्षा इतनी निर्मम… -
15 Oct 2019
हिन्दी साहित्य की दशा इतनी… -
1 Oct 2019
बेताल फिर पेड़ पर जा लटका -
15 Sep 2019
भाषण देने वालों को भाषण देने… -
1 Sep 2019
कितना मीठा है यह अहसास -
15 Aug 2019
स्वतंत्रता दिवस की बधाई! -
1 Aug 2019
साहित्य कुञ्ज में ’किशोर… -
15 Jul 2019
कैनेडा में हिन्दी साहित्य… -
1 Jul 2019
भारतेत्तर साहित्य सृजन की… -
15 Jun 2019
भारतेत्तर साहित्य सृजन की… -
1 Jun 2019
हिन्दी भाषा और विदेशी शब्द -
15 May 2019
साहित्य को विमर्शों में उलझाती… -
1 May 2019
एक शब्द – किसी अँचल में प्यार… -
15 Apr 2019
विश्वग्राम और प्रवासी हिन्दी… -
1 Apr 2019
साहित्य कुञ्ज एक बार फिर… -
1 Mar 2019
साहित्य कुञ्ज का आधुनिकीकरण -
1 Feb 2019
हिन्दी वर्तनी मानकीकरण और… -
1 Jan 2019
चिंता का विषय - सम्मान और…
-
15 Dec 2019
- 2018
-
-
1 Dec 2018
हिन्दी टाईपिंग रोमन या देवनागरी… -
1 Apr 2018
हिन्दी साहित्य के पाठक कहाँ… -
1 Jan 2018
हिन्दी साहित्य के पाठक कहाँ…
-
1 Dec 2018
- 2017
-
-
1 Oct 2017
हिन्दी साहित्य के पाठक कहाँ… -
15 Sep 2017
हिन्दी साहित्य के पाठक कहाँ… -
1 Sep 2017
ग़ज़ल लेखन के बारे में -
1 May 2017
मेरी थकान -
1 Apr 2017
आवश्यकता है युवा साहित्य… -
1 Mar 2017
मुख्यधारा से दूर होना वरदान -
15 Feb 2017
नींव के पत्थर -
1 Jan 2017
नव वर्ष की लेखकीय संभावनाएँ,…
-
1 Oct 2017
- 2016
-
-
1 Oct 2016
सपना पूरा हुआ, पुस्तक बाज़ार.कॉम… -
1 Sep 2016
हिन्दी साहित्य, बाज़ारवाद… -
1 Jul 2016
पुस्तकबाज़ार.कॉम आपके लिए -
15 Jun 2016
साहित्य प्रकाशन/प्रसारण के… -
1 Jun 2016
लघुकथा की त्रासदी -
1 Jun 2016
हिन्दी साहित्य सार्वभौमिक? -
1 May 2016
मेरी प्राथमिकतायें -
15 Mar 2016
हिन्दी व्याकरण और विराम चिह्न -
1 Mar 2016
हिन्दी लेखन का स्तर सुधारने… -
15 Feb 2016
अंक प्रकाशन में विलम्ब क्यों… -
1 Feb 2016
भाषा में शिष्टता -
15 Jan 2016
साहित्य का व्यवसाय -
1 Jan 2016
उलझे से विचार
-
1 Oct 2016
- 2015
-
-
1 Dec 2015
साहित्य कुंज को पुनर्जीवत… -
1 Apr 2015
श्रेष्ठ प्रवासी साहित्य का… -
1 Mar 2015
कैनेडा में सप्ताहांत की संस्कृति -
1 Feb 2015
प्रथम संपादकीय
-
1 Dec 2015