प्रिय मित्रो,
अवश्य ही आपको सम्पादकीय का शीर्षक विस्मित कर रहा होगा। इस बार सम्पादकीय नितांत असाहित्यिक ही कहा जाएगा परन्तु अव्यवहारिक नहीं है। विषय अरुचिकर होगा परन्तु साहित्यिक जगत के लिए स्वास्थ्यप्रद समझा सकता है। यह सम्पादकीय किस दिशा में जा रहा वह तो स्पष्ट नहीं लग रहा परन्तु अभी से स्पष्टतः यह किसी दवा का विज्ञापन अधिक लगने लगा। बात को इधर-उधर न भटकाते हुए सीधा मुद्दे पर आ रहा हूँ—हिन्दी की साहित्यिक वेबसाइट्स किस तरह से आर्थिक रूप से स्वसंपोषित हों। यह प्रश्न महत्त्वपूर्ण है। आइये इस विषय पर तनिक गहराई से विचार करें।
मूलतः आप किसी भी भाषा की साहित्यिक वेबसाइट्स को तीन या चार वर्गों में रख सकते हैं।
प्रथम वह वेबसाइट्स हैं जिनको केवल धनोपार्जन के लिए संचालित किया जाता है। मैं किसी वेबसाइट का नाम लिए बिना ही चर्चा कर रहा हूँ। आप इन्हें इन वेबसाइट्स पर प्रकाशित सामग्री से पहचान सकते हैं। प्रायः यहाँ प्रकाशित सामग्री सम्पादित नहीं होती। कई बार स्वप्रकाशन की सुविधा भी प्रदान की जाती है। यानी पूरा परिश्रम लेखक का ही होता है। आपका जो जी चाहे, बॉक्स में पेस्ट कर दें और वह प्रकाशित हो जाएगी। इन वेबसाइट्स की प्रोग्रामिंग बेहतरीन होती है, क्योंकि यह आपकी रचना की पीडीएफ़, या ई-पुस्तक की तरह प्रकाशित करेंगे चाहे पूरी पुस्तक में एक ही कहानी हो। प्रकाशित आवरण के नीचे आँकड़े भी प्रकाशित किए जाते हैं कि कितने लोगों ने पुस्तक पढ़ी। क्या यह आँकड़े सही होते हैं? नहीं यह संख्या संदिग्ध होती है। क्योंकि यह संख्या ‘हिट्स’ को दिखाती है, पाठकों की संख्या को नहीं।
हिट्स को समझना आवश्यक है। अगर आप इंटरनेट को समझना चाहें तो कल्पना करें कि यह एक मकड़ी के जाले की तरह है (इसीलिए इसे वेब कहते हैं)। पाठक एक मकड़ी की तरह जाले के किसी भी तंतु पर चलता हुआ, विभिन्न मार्गों से निर्दिष्ट स्थान या अभीष्ट स्थान तक पहुँच जाता है। इस मार्ग पर चलते हुए आपने जिन-जिन लिंक्स को क्लिक किया या जो-जो पेज आपके सामने खुले आपने उनको ‘हिट’ किया है। यहाँ मैं आपको एक और तथ्य से अवगत करवाना चाहता हूँ। यह हिट करने वाले सभी व्यक्ति नहीं होते। अधिकतर हिट करने वाले रोबोट, स्पाइडर और वेब क्रालर्ज़ होते हैं। आप पूछेंगे कि भला यह क्या है? चलिए थोड़ा समझाता हूँ। पूरे विश्व का डैटा विश्व भर के सर्वर्ज़ पर संचित, संकलित है। यह सभी वेब के माध्यम से एक दूसरे से संपर्क में रहते हैं, जैसे मैंने ऊपर मकड़ी के जाले का उदाहरण दिया है, ठीक उसी तरह। यह सभी सर्वर दुनिया भर के अन्य सर्वरों पर संकलित डैटा को ‘पोल’ करते रहते हैं यानी एक सूची बनाते रहते हैं, यह सूची खोज/सर्च के लिए उपयोगी होती है। जिस माध्यम से यह सूची संकलित होती है उसके लिए रोबोट, स्पाइडर या वेब क्रालर्ज़ को प्रयोग किया जाता है। इन नामों से यह मत समझिए कि यह कोई भौतिक चीज़े होतीं हैं बल्कि यह छोट-छोटे प्रोग्राम होते हैं, जो सर्वर्ज़ में जाकर डैटा संकलित करते हैं। यह प्रक्रिया क्षणिक होती है परन्तु इसे भी हिट मान लिया जाता है। एक ही डैटा रिकॉर्ड (आपकी रचना) को दिन में सैंकड़ों बार हिट किया जाता है। इसलिए व्यवसायिक वेबसाइट में लेखकों को प्रसन्न करने के लिए संख्या पाठकों की नहीं हिट्स की दिखाई जाती है। अब देखते हैं कि ये वेबसाइट्स किस तरह इस डैटा से पैसा अर्जित करती है।
पहला प्रत्यक्ष ढंग है। लेखक से शुल्क लेना। पाठक से शुल्क लेना। पाठक को रचना पढ़ने के लिए ऐप्प डाउनलोड अनिवार्य कर देना। इस ऐप्प पर एक दिन में पढ़ने के लिए रचनाओं की सीमा रख देना। इस सीमा से अधिक पढ़ने के लिए शुल्क की शर्त रखना। दूसरा अप्रत्यक्ष ढंग है कि रचना पढ़ने के लिए सदस्यता अनिवार्य होना, या अन्य शब्दों में सशुल्क स्बस्क्राइब करवाना। आपकी सदस्यता का व्यक्तिगत डैटा विज्ञापन करने वाली कम्पनियों को बेचने से भी मुद्रा अर्जित की जाती है। इस वर्ग की वेबसाइट्स ‘बिग बिज़नेस’ द्वारा संचालित होती हैं।
दूसरे पायदान पर आती हैं स्वनिर्मित वेबसाइट्स। अधिकतर यह उन प्रोग्रामरों द्वारा बनाई जाती हैं, जिनकी साहित्यिक रुचि तो होती है परन्तु उनकी कमाई का मुख्य स्रोत उनकी नौकरी होती है। आप इन्हें “हॉबी वेबसाइट्स” के वर्ग में रख सकते हैं। इन वेबसाइट्स का प्रकाशन अनियमित होता है। उसका कारण जीवन यापन की प्राथमिकताएँ होता है। इनकी वेबसाइट्स पर गूगल के विज्ञापन दिखाई देंगे। अगर आप सोचते हैं कि इन विज्ञापनों से वेबसाइट का ख़र्चा निकल जाता होगा, यह आपका भ्रम है।
तीसरा वर्ग है ब्लॉग्स का। इसके लिए प्रोग्रामर होना भी आवश्यक नहीं। कुछ कंपनियाँ आपको ब्लॉग स्पेस देती हैं। मौलिक रूप से ब्लॉग में डायरी जैसी सुविधा होती है। अगर आप ई-मेल लिख सकते हैं तो ब्लॉग भी संचालित कर सकते हैं। इसकी संरचना डायरी जैसी ही होती है क्योंकि आपकी रचनाएँ तिथि के क्रमानुसार संकलित होती हैं। इस पर भी गूगल के विज्ञापन दिखाई देते हैं। इस माध्यम का सबसे बड़ा आकर्षण, सुविधा का निःशुल्क होना है। ब्लॉगर को “होस्टिंग” या “डोमेन” का शुल्क भी नहीं देना पड़ता। होस्टिंग शुल्क—उस सर्वर का शुल्क है जहाँ आपका डैटा संकलित होता है। डोमेन शुल्क—आपकी वेबसाइट के नाम के कॉपीराइट का शुल्क है। यह दोनों शुल्क वार्षिक होते हैं। केवल ब्लॉग ही ऐसा माध्यम है, जहाँ यह सब निःशुल्क है। अन्य सभी वर्गों की वेबसाइट्स को यह शुल्क देने पड़ते हैं।
चौथा वर्ग है जिसमें साहित्य कुञ्ज जैसी वेबसाइट्स आती हैं। यह वेबसाइट्स किसी प्रोग्रामिंग कम्पनी से प्रकाशक अपनी रुचि अनुसार निर्मित करवाता है। होस्टिंग और डोमेन का शुल्क भी देता है। डैटा को सुरक्षित रखने के लिए एक अन्य शुल्क भी देता है। इस श्रेणी कि वेबसाइट्स को पहचानना आसान है। आप पाएँगे कि प्रकाशक/सम्पादक अपने लेखकों और पाठकों के साथ सम्पर्क में रहता है। रचनाओं की गुणवत्ता का ध्यान रखना प्रकाशक/सम्पादक की अपनी कुशलता पर निर्भर रहता है। इन प्रकाशकों का उद्देश्य हिन्दी साहित्य को इंटरनेट पर प्रस्तुत करना है। अधिकतर अपनी जेब से ख़र्च करके ही ऐसा कर पाते हैं।
लौट कर अब मैं इस सम्पादकीय के मुख्य उद्देश्य/विषय पर आता हूँ। प्रथम वर्ग को अगर छोड़ दें तो दूसरे और चौथे वर्ग की वेबसाइट्स को आर्थिक रूप से संपोषित करने आवश्यकता होती है। कुछ वेबसाइट्स के संचालक प्रायोजक खोज कर कुछ वार्षिक राशि का प्रबन्ध कर लेते हैं। परन्तु एक अन्य स्रोत भी है इस सम्पोषण का जिसमें पाठक वर्ग या हिन्दी साहित्य/भाषा प्रेमी सहायक हो सकता है। कैसे? यह मैं बताता हूँ।
आज के इंटरनेट के युग में हम बहुत सी ख़रीददारी ऑनलाइन करते हैं। आप ने भी अनुभव किया होगा कि जब भी हम इंटरनेट पर किस भी वस्तु या सेवा (सर्विस) के बारे में खोज/सर्च करते हैं, तो हमें स्क्रीन पर उसी वस्तु या सेवा के विज्ञापन दिखाई देने लगते हैं। उन विज्ञापनों के द्वारा ही हम उस वस्तु और सेवा की और अधिक जानकारी प्राप्त करते हैं और संतुष्ट होने के बाद ख़रीद भी लेते हैं। आप से आग्रह है कि अपनी प्राथमिक खोज के बाद अपनी मनपसन्द हिन्दी वेबसाइट पर जाएँ। वहाँ पर दिए गए विज्ञापनों पर क्लिक करके जानकारी प्राप्त करें और संतुष्ट होने पर ख़रीददारी करें। ऐसा करने से हिन्दी साहित्यिक वेबसाइट को विज्ञापनों से कुछ आमदनी होगी, इतनी तो नहीं कि पूरे ख़र्चे निकल जाएँ, परन्तु कुछ तो आर्थिक सहायता मिल ही जाएगी। एक बात का अवश्य ध्यान रखें—एक ही बार में या एक ही विज्ञापन पर निरंतर क्लिक मत करें। गूगल ऐसे क्लिक को पहचान जाता है और एक महीने तक के लिए विज्ञापन पर मिलने वाले पैसे पर प्रतिबंध लगा देता है। क्लिक स्वाभाविक होने चाहिएँ, केवल धनोपार्जन के लिए नहीं।
मेरा दृष्टिकोण है कि इंटरनेट पर विज्ञापन के माध्यम से पैसे बिखरे पड़े हैं, क्यों न हम उन्हें हिन्दी साहित्यिक वेबसाइट्स के लिए बटोर दें। इसे ही तो कहते हैं—हींग लगे न फिटकिरी और रंग भी . . .!
— सुमन कुमार घई
5 टिप्पणियाँ
-
यह कदापि उचित नहीं है कि कोई संपादक 24/7 कड़ा परिश्रम भी करता रहे और ऊपर से समय पर पत्रिका प्रकाशित करने के लिए अपनी ही पूँजी लगाता रहे। आपके इस सम्पादकीय से विज्ञापनों से सम्बंधित नयी जानकारी मिली। एक पाठक होने के नाते मेरा पूरा सहयोग आपको मिलेगा ही। भगवान न करें यदि फिर भी ऐसी कभी स्थिति आन पड़ी तो रचनाएँ पढ़ने के साथ-साथ भेजने के लिए यदि शुल्क भी देना पड़ा तो बेझिझक आदेश दीजिएगा।
-
सहज और सरल भाषा में आपने बढ़िया तकनीकी जानकारी दी। आप जो अथक कर रहे हैं उसने हिंदी को कई अच्छे लेखक दिए हैं। हिंदी की वेब पत्रिकाओं में जो स्तरीय स्थान साहित्य कुञ्ज ने बनाया है, उसमें आपका श्रम झाँकता है। हार्दिक शुभकामनाएँ।
-
राजनन्दन जी, एवं शैलजा जी, आपके विचारों और सहानुभूति के लिए धन्यवाद! कृपया एक ही बार में विभिन्न विज्ञापनों पर क्लिक मत करें। गूगल ऐसे क्लिक्स को पहचान लेता है। स्वाभाविक रूप से जब भी कोई रचना पढ़ें तो विज्ञापन पर क्लिक करके वह भी पढ़ लें । कुछ सेकेंड के लिए विज्ञापन पर रुकना आवश्यक होता है। बार-बार एक ही विज्ञापन क्लिक करने से गूगल विज्ञापन से मिलने वाले पैसे पर प्रतिबंध लगा सकता है।
-
बहुत हीं महत्वपूर्ण संपादकीय। जानकर विस्मय और थोड़ा दुख भी हुआ कि साहित्यकुञ्ज का पुरा खर्च अकेले संपादक महोदय की जेब से जाता है। पेज पर दिखनेवाले विज्ञापन लिंक को टोकने से कुछ सहायता मिल सकती है। परंतु संभवतः यह पर्याप्त नहीं होगा। फिर भी प्रत्येक पाठकों को कम से कम चालीस पचास बार विज्ञापन बाॅक्स खोलकर देखना चाहिए कि उसमें क्या है? निश्चय रुप से हीं हमारे काम की बहुत सी चीजें मिल सकती है। खरीदना जरूरी नहीं है। लिंक टोकना भी संभवतः हीट की गिनती बढा सकता है। साथ हीं मुझे लगता है कि कुछ समर्थ पाठकों एवं लेखकों को आर्थिक एवं संचालन सहयोग के लिए आगे आना चाहिए। क्योंकि साहित्यकुञ्ज एक समष्टिगत साहित्यिक यज्ञ है। जिसे अकेला एक हीं यज्ञमान लगभग पिछले दो दशकों से निरंतर करता आ रहा है।
-
आपने वेबसाइट्स के प्रकार बता कर जानकारी दी, उसके लिए धन्यवाद। नि:संदेह अपने पैसे खर्च करके हर पंद्रह दिन में अनेक रचनाओं को केवल अपने अकेले के श्रम से प्रकाशित करना बहुत बड़ा काम है। रचनायें प्राय: ऐसी रोचक होती हैं कि विज्ञापन पर निगाह ठहरती नहीं। लेकिन आपकी बात सही है कि यदि उससे वेब पत्रिका को लाभ हो सकता है तो देखना चाहिए। आपका श्रम, समय, ऊर्जा और धन साहित्य के इस महायज्ञ में वर्षों से आहुति रूप जा रहा है, यह अद्भुत और प्रणम्य है।
कृपया टिप्पणी दें
सम्पादकीय (पुराने अंक)
- 2025
-
-
मार्च 2025 प्रथम
खेद है! -
मार्च 2025 द्वितीय
-
फरवरी 2025 प्रथम
समय की गति और सापेक्षता का… -
फरवरी 2025 द्वितीय
धोबी का कुत्ता न घर का न… -
जनवरी 2025 प्रथम
और अंतिम संकल्प . . . -
जनवरी 2025 द्वितीय
मनन का एक विषय
-
मार्च 2025 प्रथम
- 2024
-
-
दिसंबर 2024 प्रथम
अपने ही बनाए नियम का उल्लंघन -
दिसंबर 2024 द्वितीय
सबके अपने-अपने ‘सोप बॉक्स’ -
नवम्बर 2024 प्रथम
आप तो पाठक के मुँह से केवल… -
नवम्बर 2024 द्वितीय
आंचलिक सिनेमा में जीवित लोक… -
अक्टूबर 2024 प्रथम
अंग्रेज़ी में अनूदित हिन्दी… -
अक्टूबर 2024 द्वितीय
कृपया मुझे कुछ ज्ञान दें! -
सितम्बर 2024 प्रथम
मैंने कंग फ़ू पांडा फ़िल्म… -
सितम्बर 2024 द्वितीय
मित्रो, अपना तो हर दिवस—हिन्दी… -
अगस्त 2024 प्रथम
गोल-गप्पे, पापड़ी-भल्ला चाट… -
अगस्त 2024 द्वितीय
जिहदी कोठी दाणे, ओहदे कमले… -
जुलाई 2024 प्रथम
बुद्धिजीवियों का असमंजस और… -
जुलाई 2024 द्वितीय
आरोपित विदेशी अवधारणाओं का… -
जून 2024 प्रथम
भाषा में बोली का हस्तक्षेप -
जून 2024 द्वितीय
पुस्तक चर्चा, नस्लीय भेदभाव… -
मई 2024 प्रथम
हींग लगे न फिटकिरी . . . -
मई 2024 द्वितीय
दृष्टिकोणों में मैत्रीपूर्ण… -
अप्रैल 2024 प्रथम
आधुनिक समाज और तकनीकी को… -
अप्रैल 2024 द्वितीय
स्मृतियाँ तो स्मृतियाँ हैं—नॉस्टेलजिया… -
मार्च 2024 प्रथम
दंतुल मुस्कान और नाचती आँखें -
मार्च 2024 द्वितीय
इधर-उधर की -
फरवरी 2024 प्रथम
सनातन संस्कृति की जागृति… -
फरवरी 2024 द्वितीय
त्योहारों को मनाने में समझौते… -
जनवरी 2024 प्रथम
आओ जीवन गीत लिखें -
जनवरी 2024 द्वितीय
श्रीराम इस भू-भाग की आत्मा…
-
दिसंबर 2024 प्रथम
- 2023
-
-
दिसंबर 2023 प्रथम
टीवी सीरियलों में गाली-गलौज… -
दिसंबर 2023 द्वितीय
समीप का इतिहास भी भुला दिया… -
नवम्बर 2023 प्रथम
क्या युद्ध मात्र दर्शन और… -
नवम्बर 2023 द्वितीय
क्या आदर्शवाद मूर्खता का… -
अक्टूबर 2023 प्रथम
दर्पण में मेरा अपना चेहरा -
अक्टूबर 2023 द्वितीय
मुर्गी पहले कि अंडा -
सितम्बर 2023 प्रथम
विदेशों में हिन्दी साहित्य… -
सितम्बर 2023 द्वितीय
जीवन जीने के मूल्य, सिद्धांत… -
अगस्त 2023 प्रथम
संभावना में ही भविष्य निहित… -
अगस्त 2023 द्वितीय
ध्वजारोहण की प्रथा चलती रही -
जुलाई 2023 प्रथम
प्रवासी लेखक और असमंजस के… -
जुलाई 2023 द्वितीय
वास्तविक सावन के गीत जो अनुमानित… -
जून 2023 प्रथम
कृत्रिम मेधा आपको लेखक नहीं… -
जून 2023 द्वितीय
मानव अपनी संस्कृति की श्रेष्ठता… -
मई 2023 प्रथम
मैं, मेरी पत्नी और पंजाबी… -
मई 2023 द्वितीय
पेड़ की मृत्यु का तर्पण -
अप्रैल 2023 प्रथम
कुछ यहाँ की, कुछ वहाँ की -
अप्रैल 2023 द्वितीय
कवि सम्मेलनों की यह तथाकथित… -
मार्च 2023 प्रथम
गोधूलि की महक को अँग्रेज़ी… -
मार्च 2023 द्वितीय
मेरे पाँच पड़ोसी -
फरवरी 2023 प्रथम
हिन्दी भाषा की भ्रान्तियाँ -
फरवरी 2023 द्वितीय
गुनगुनी धूप और भावों की उष्णता -
जनवरी 2023 प्रथम
आने वाले वर्ष में हमारी छाया… -
जनवरी 2023 द्वितीय
अरुण बर्मन नहीं रहे
-
दिसंबर 2023 प्रथम
- 2022
-
-
दिसंबर 2022 प्रथम
अजनबी से ‘हैव ए मैरी क्रिसमस’… -
दिसंबर 2022 द्वितीय
आने वाले वर्ष से बहुत आशाएँ… -
नवम्बर 2022 प्रथम
हमारी शब्दावली इतनी संकीर्ण… -
नवम्बर 2022 द्वितीय
देशभक्ति साहित्य और पत्रकारिता -
अक्टूबर 2022 प्रथम
भारत में प्रकाशन अभी पाषाण… -
अक्टूबर 2022 द्वितीय
बहस: एक स्वस्थ मानसिकता,… -
सितम्बर 2022 प्रथम
हिन्दी साहित्य का अँग्रेज़ी… -
सितम्बर 2022 द्वितीय
आपके सपनों की भाषा ही जीवित… -
अगस्त 2022 प्रथम
पेड़ कटने का संताप -
अगस्त 2022 द्वितीय
सम्मानित भारत में ही हम सबका… -
जुलाई 2022 प्रथम
अगर विषय मिल जाता तो न जाने… -
जुलाई 2022 द्वितीय
बात शायद दृष्टिकोण की है -
जून 2022 प्रथम
साहित्य और भाषा सुरिक्षित… -
जून 2022 द्वितीय
राजनीति और साहित्य -
मई 2022 प्रथम
कितने समान हैं हम! -
मई 2022 द्वितीय
ऐतिहासिक गद्य लेखन और कल्पना… -
अप्रैल 2022 प्रथम
भारत में एक ईमानदार फ़िल्म… -
अप्रैल 2022 द्वितीय
कितना मासूम होता है बचपन,… -
मार्च 2022 प्रथम
बसंत अब लौट भी आओ -
मार्च 2022 द्वितीय
अजीब था आज का दिन! -
फरवरी 2022 प्रथम
कैनेडा में सर्दी की एक सुबह -
फरवरी 2022 द्वितीय
इंटरनेट पर हिन्दी और आधुनिक… -
जनवरी 2022 प्रथम
नव वर्ष के लिए कुछ संकल्प -
जनवरी 2022 द्वितीय
क्या सभी व्यक्ति लेखक नहीं…
-
दिसंबर 2022 प्रथम
- 2021
-
-
दिसंबर 2021 प्रथम
आवश्यकता है आपकी त्रुटिपूर्ण… -
दिसंबर 2021 द्वितीय
नींव नहीं बदली जाती -
नवम्बर 2021 प्रथम
सांस्कृतिक आलेखों का हिन्दी… -
नवम्बर 2021 द्वितीय
क्या इसकी आवश्यकता है? -
अक्टूबर 2021 प्रथम
धैर्य की कसौटी -
अक्टूबर 2021 द्वितीय
दशहरे और दीवाली की यादें -
सितम्बर 2021 द्वितीय
हिन्दी दिवस पर मेरी चिंताएँ -
अगस्त 2021 प्रथम
विमर्शों की उलझी राहें -
अगस्त 2021 द्वितीय
रचना प्रकाशन के लिए वेबसाइट… -
जुलाई 2021 प्रथम
सामान्य के बदलते स्वरूप -
जुलाई 2021 द्वितीय
लेखक की स्वतन्त्रता -
जून 2021 प्रथम
साहित्य कुञ्ज और कैनेडा के… -
जून 2021 द्वितीय
मानवीय मूल्यों का निकष आपदा… -
मई 2021 प्रथम
शब्दों और भाव-सम्प्रेषण की… -
मई 2021 द्वितीय
साहित्य कुञ्ज की कुछ योजनाएँ -
अप्रैल 2021 प्रथम
कोरोना काल में बन्द दरवाज़ों… -
अप्रैल 2021 द्वितीय
समीक्षक और सम्पादक -
मार्च 2021 प्रथम
आवश्यकता है नई सोच की, आत्मविश्वास… -
मार्च 2021 द्वितीय
अगर जीवन संघर्ष है तो उसका… -
फरवरी 2021 प्रथम
राजनीति और साहित्य का दायित्व -
फरवरी 2021 द्वितीय
फिर वही प्रश्न – हिन्दी साहित्य… -
जनवरी 2021 प्रथम
स्मृतियों की बाढ़ – महाकवि… -
जनवरी 2021 द्वितीय
सम्पादक, लेखक और ’जीनियस’…
-
दिसंबर 2021 प्रथम
- 2020
-
-
दिसंबर 2020 प्रथम
यह वर्ष कभी भी विस्मृत नहीं… -
दिसंबर 2020 द्वितीय
क्षितिज का बिन्दु नहीं प्रातःकाल… -
नवम्बर 2020 प्रथम
शोषित कौन और शोषक कौन? -
नवम्बर 2020 द्वितीय
पाठक की रुचि ही महत्वपूर्ण -
अक्टूबर 2020 प्रथम
साहित्य कुञ्ज का व्हाट्सएप… -
अक्टूबर 2020 द्वितीय
साहित्य का यक्ष प्रश्न –… -
सितम्बर 2020 प्रथम
साहित्य का राजनैतिक दायित्व -
सितम्बर 2020 द्वितीय
केवल अच्छा विचार और अच्छी… -
अगस्त 2020 प्रथम
यह माध्यम असीमित भी और शाश्वत… -
अगस्त 2020 द्वितीय
हिन्दी साहित्य को भविष्य… -
जुलाई 2020 प्रथम
अपनी बात, अपनी भाषा और अपनी… -
जुलाई 2020 द्वितीय
पहले मुर्गी या अण्डा? -
जून 2020 प्रथम
कोरोना का आतंक और स्टॉकहोम… -
जून 2020 द्वितीय
अपनी बात, अपनी भाषा और अपनी… -
मई 2020 प्रथम
लेखक : भाषा का संवाहक, कड़ी… -
मई 2020 द्वितीय
यह बिलबिलाहट और सुनने सुनाने… -
अप्रैल 2020 प्रथम
एक विषम साहित्यिक समस्या… -
अप्रैल 2020 द्वितीय
अजीब परिस्थितियों में जी… -
मार्च 2020 प्रथम
आप सभी शिव हैं, सभी ब्रह्मा… -
मार्च 2020 द्वितीय
हिन्दी साहित्य के शोषित लेखक -
फरवरी 2020 प्रथम
लम्बेअंतराल के बाद मेरा भारत… -
फरवरी 2020 द्वितीय
वर्तमान का राजनैतिक घटनाक्रम… -
जनवरी 2020 प्रथम
सकारात्मक ऊर्जा का आह्वान -
जनवरी 2020 द्वितीय
काठ की हाँड़ी केवल एक बार…
-
दिसंबर 2020 प्रथम
- 2019
-
-
15 Dec 2019
नए लेखकों का मार्गदर्शन :… -
1 Dec 2019
मेरी जीवन यात्रा : तब से… -
15 Nov 2019
फ़ेसबुक : एक सशक्त माध्यम… -
1 Nov 2019
पतझड़ में वर्षा इतनी निर्मम… -
15 Oct 2019
हिन्दी साहित्य की दशा इतनी… -
1 Oct 2019
बेताल फिर पेड़ पर जा लटका -
15 Sep 2019
भाषण देने वालों को भाषण देने… -
1 Sep 2019
कितना मीठा है यह अहसास -
15 Aug 2019
स्वतंत्रता दिवस की बधाई! -
1 Aug 2019
साहित्य कुञ्ज में ’किशोर… -
15 Jul 2019
कैनेडा में हिन्दी साहित्य… -
1 Jul 2019
भारतेत्तर साहित्य सृजन की… -
15 Jun 2019
भारतेत्तर साहित्य सृजन की… -
1 Jun 2019
हिन्दी भाषा और विदेशी शब्द -
15 May 2019
साहित्य को विमर्शों में उलझाती… -
1 May 2019
एक शब्द – किसी अँचल में प्यार… -
15 Apr 2019
विश्वग्राम और प्रवासी हिन्दी… -
1 Apr 2019
साहित्य कुञ्ज एक बार फिर… -
1 Mar 2019
साहित्य कुञ्ज का आधुनिकीकरण -
1 Feb 2019
हिन्दी वर्तनी मानकीकरण और… -
1 Jan 2019
चिंता का विषय - सम्मान और…
-
15 Dec 2019
- 2018
-
-
1 Dec 2018
हिन्दी टाईपिंग रोमन या देवनागरी… -
1 Apr 2018
हिन्दी साहित्य के पाठक कहाँ… -
1 Jan 2018
हिन्दी साहित्य के पाठक कहाँ…
-
1 Dec 2018
- 2017
-
-
1 Oct 2017
हिन्दी साहित्य के पाठक कहाँ… -
15 Sep 2017
हिन्दी साहित्य के पाठक कहाँ… -
1 Sep 2017
ग़ज़ल लेखन के बारे में -
1 May 2017
मेरी थकान -
1 Apr 2017
आवश्यकता है युवा साहित्य… -
1 Mar 2017
मुख्यधारा से दूर होना वरदान -
15 Feb 2017
नींव के पत्थर -
1 Jan 2017
नव वर्ष की लेखकीय संभावनाएँ,…
-
1 Oct 2017
- 2016
-
-
1 Oct 2016
सपना पूरा हुआ, पुस्तक बाज़ार.कॉम… -
1 Sep 2016
हिन्दी साहित्य, बाज़ारवाद… -
1 Jul 2016
पुस्तकबाज़ार.कॉम आपके लिए -
15 Jun 2016
साहित्य प्रकाशन/प्रसारण के… -
1 Jun 2016
लघुकथा की त्रासदी -
1 Jun 2016
हिन्दी साहित्य सार्वभौमिक? -
1 May 2016
मेरी प्राथमिकतायें -
15 Mar 2016
हिन्दी व्याकरण और विराम चिह्न -
1 Mar 2016
हिन्दी लेखन का स्तर सुधारने… -
15 Feb 2016
अंक प्रकाशन में विलम्ब क्यों… -
1 Feb 2016
भाषा में शिष्टता -
15 Jan 2016
साहित्य का व्यवसाय -
1 Jan 2016
उलझे से विचार
-
1 Oct 2016
- 2015
-
-
1 Dec 2015
साहित्य कुंज को पुनर्जीवत… -
1 Apr 2015
श्रेष्ठ प्रवासी साहित्य का… -
1 Mar 2015
कैनेडा में सप्ताहांत की संस्कृति -
1 Feb 2015
प्रथम संपादकीय
-
1 Dec 2015