प्रिय मित्रो
समय-समय पर अपने सम्पादकीय इत्यादि में मैं सम्पादन के महत्व के बारे में उल्लेख करता रहता हूँ। जब मैं सम्पादन के महत्व की बात करता हूँ तो यह केवल पत्रिका या समाचार पत्र तक सीमित नहीं है बल्कि मैं कहानी या कविता संकलनों और उपन्यासों इत्यादि को भी उसमें गिनता हूँ। भारत के साहित्य जगत को यह प्रक्रिया कितनी स्वीकृत है या नहीं है इसका मुझे कोई व्यक्तिगत अनुभव नहीं है। अभी तक मैंने कभी किसी लेखक से नहीं सुना कि किसी प्रकाशक ने उसके लिए कोई सम्पादक नियुक्त किया है।
प्रकाशक के लिए सम्पादन लेखक का दायित्व है और लेखक सम्पादन को केवल प्रकाशन के लिए बर्दाश्त करता है। अगर उसकी रचना बिना सम्पादन के प्रकाशित हो जाए तो उसकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहता। यहाँ यह भी विचारणीय हो जाता है कि सम्पादन की परिभाषा क्या है?
जहाँ तक मैं समझता हूँ और जिस तरह की मेरी सम्पादन की शैली है वह एक तरफ़ा नहीं है। यह एक साझा प्रयास है, यह एक लेखक और सम्पादक के बीच का संवाद है। यह संवाद ईमानदार, लेखक के हित में और पाठक की रुचि को देखते हुए स्थापित होता है।
कुछ दिन पहले एक अंग्रेज़ी फ़िल्म देखी जो इसी विषय पर आधारित थी। इस फ़िल्म का नाम है “जीनियस”। यह कहानी अंग्रेज़ी के लेखक टॉमस वुल्फ़ (ज्यूड लॉ) के जीवन पर आधारित है। परन्तु कहानी का मुख्य पात्र मैक्सवेल पर्किन्स (कोलिन फ़र्थ) है। मैक्सवेल पर्किन्स ने 1910 में न्यू यॉर्क के एक प्रकाशक “चार्ल्स स्क्रिबनर’स सन्ज़” में काम करना शुरू किया था। अर्नेस्ट हेमिंगवे, स्कॉट फ़िट्जेर्ल्ड और टॉमस वुल्फ़ को खोजने का श्रेय कोलिन फ़र्थ को जाता है। जब “खोजना” कहते हैं, उसका अर्थ है कि कोलिन पर्किन्स ने इन लेखकों की पहली पुस्तक की पाण्डुलिपि को पढ़ कर समझा कि यह लेखक तराशने के बाद अंग्रेज़ी के साहित्य जगत में चमकेंगे और इनकी पुस्तकें बिकेंगी। यह पूरी कहानी टॉमस वुल्फ़ को तराशने की प्रक्रिया है। इसलिए कहानी का नायक टॉमस वुल्फ़ न होकर कोलिन पर्किन्स है। अर्नेस्ट हैमिंग्वे और स्कॉट फ़िट्जेर्ल्ड टॉमस वुल्फ़ से पहले स्थापित हो चुके थे। फ़िल्म में इन दोनों महान लेखकों को भी छोटी भूमिका में दिखाया गया है।
इस फ़िल्म को देखना लेखकों और संपादकों के लिए अनिवार्य होना चाहिए। इस फ़िल्म में वही दिखाया गया है जिससे मैं प्रतिदिन संघर्ष करता हूँ। नए लेखक सोचते हैं कि साहित्य कुञ्ज में भी अन्य वेबसाइट्स की तरह जो भी भेजो प्रकाशित हो जाता है। दूसरी ओर स्थापित लेखक सोचते हैं कि मेरी रचना को संपादित करने का अधिकार किसी को नहीं। यहाँ पर स्थापित लेखक किसे कहते हैं, यह विचारणीय है। स्थापित लेखक वह है जिसकी पुस्तकों को वरिष्ठ या प्रसिद्ध प्रकाशक प्रकाशित करने के लिए तैयार हो जाते हैं। उनकी साहित्यिक गुणवत्ता का इससे कोई संबंध नहीं है। स्थापित लेखक बनने के लिए भी एक-दो नुस्ख़े हैं। कुछ में पैसा लगता है और कुछ में किन्हीं व्यक्ति-विशेषों की चाटुकारिता का निवेश है। मैंने कई ऐसे अच्छे साहित्यकार देखे हैं जिनका प्रसिद्धि से कोई नाता नहीं है और कुछ ऐसे स्थापित लेखक देखें हैं जिनका साहित्य से कुछ लेना-देना नहीं है।
संपादकीय के मुख्य विषय पर लौटता हूँ – संपादक लेखक और पाठक के बीच की कड़ी है। उसे मालूम होता है कि क्या पाठक को पसन्द आएगा और क्या नहीं। ऐसा करते हुए वह साहित्यिक गुणवत्ता से समझौता नहीं करता है – बस लेखक को परामर्श देता है। लेखक को अपना लिखा हुआ एक-एक शब्द प्रिय होता है। यह शब्द कई बार केवल लेखक की शब्दावली की समृद्धता को दर्शाने के लिए बिना मतलब के रचना में भरे जाते हैं। कई बार लेखक कहानी के भाव में इतना बह जाता है कि वह भूल जाता है कि पाठक के लिए यह अनावश्यक विस्तार उबाऊ हो सकता है। और दूसरी ओर लेखक कई बार कहानी का ढांचा लिख कर ही प्रकाशन के लिए भेज देता है। जिसमें न तो घटनाक्रम में कोई जुड़ाव होता है और न ही कहानी में बहाव। कविताओं का भी यही हाल होता है। तुकान्त कविताओं में तुक मिलाने के लिए शब्दों का अन्वेषण भी देखने को मिलता है और उनका विकृत रूप भी। अगर रचना अतुकान्त है तो गद्य के एक वाक्य के शब्दों को आगे-पीछे करके कविता रच दी जाती है।
मुख्यतः सम्पादक भी दो प्रकार के होते हैं। पहली श्रेणी उनकी होती है जिनको वहम हो जाता है कि वह सर्वशक्तिमान हैं और लेखक उनके आगे हाथ बाँधे खड़ा है। जब संपादक के कार्टून में रद्दी की टोकरी दिखाई जाती है, वह इन सम्पादकों की ही होती है। दुर्भाग्यवश अधिकतर सम्पादक इसी श्रेणी में आते हैं। दूसरी श्रेणी में वह सम्पादक हैं जो लेखक के साथ संवाद स्थापित करते हैं। लेखक को परामर्श देते हैं; रचना में संशोधन लेखक करता है। इस श्रेणी के सम्पादक बहुत कम है। “जीनियस” फ़िल्म में आप देखेंगे कि मैक्सवेल पर्किन्स दूसरी श्रेणी के सम्पादक थे। इसीलिए उन्होंने अंग्रेज़ी साहित्य को ऐसे लेखक दिए जिनका साहित्य आज भी पढ़ा जा रहा है और पाठ्यक्रम का हिस्सा आठ-नौ दशकों के बाद भी बना हुआ है। फ़िल्म में जीनियस सम्पादक है लेखक नहीं। इंटरनेट पर यह फ़िल्म कहीं न कहीं अवश्य मिल जाएगी। मैंने इसे tubi पर देखा है। यह नेटफ़्लिक्स की तरह है पर निःशुल्क है।
– सुमन कुमार घई
2 टिप्पणियाँ
-
मैं कह नही सकता ठीक से पर एक संपादक के बारे में प्रचलित था वे जो संपादित कर देते लेखक भी बाग बाग हो जाता।
-
विगत कुछ वर्षो से मैं आपके संपादकीय से परिचित हूँ आपने मेरे शब्दकोष के साथ - साथ शैली के अलंकरण में महत्वपूर्ण सहयोग किया है एक वरिष्ठ लेखक एवं सार्थक संपादक के रूप में आप निरंतर दायित्वों का पूर्ण निर्वहन कर रहे है भगवान आपको स्वस्थ एवं दीर्घायु रखे। डॉ वेदित
कृपया टिप्पणी दें
सम्पादकीय (पुराने अंक)
- 2025
-
-
मार्च 2025 प्रथम
खेद है! -
मार्च 2025 द्वितीय
-
फरवरी 2025 प्रथम
समय की गति और सापेक्षता का… -
फरवरी 2025 द्वितीय
धोबी का कुत्ता न घर का न… -
जनवरी 2025 प्रथम
और अंतिम संकल्प . . . -
जनवरी 2025 द्वितीय
मनन का एक विषय
-
मार्च 2025 प्रथम
- 2024
-
-
दिसंबर 2024 प्रथम
अपने ही बनाए नियम का उल्लंघन -
दिसंबर 2024 द्वितीय
सबके अपने-अपने ‘सोप बॉक्स’ -
नवम्बर 2024 प्रथम
आप तो पाठक के मुँह से केवल… -
नवम्बर 2024 द्वितीय
आंचलिक सिनेमा में जीवित लोक… -
अक्टूबर 2024 प्रथम
अंग्रेज़ी में अनूदित हिन्दी… -
अक्टूबर 2024 द्वितीय
कृपया मुझे कुछ ज्ञान दें! -
सितम्बर 2024 प्रथम
मैंने कंग फ़ू पांडा फ़िल्म… -
सितम्बर 2024 द्वितीय
मित्रो, अपना तो हर दिवस—हिन्दी… -
अगस्त 2024 प्रथम
गोल-गप्पे, पापड़ी-भल्ला चाट… -
अगस्त 2024 द्वितीय
जिहदी कोठी दाणे, ओहदे कमले… -
जुलाई 2024 प्रथम
बुद्धिजीवियों का असमंजस और… -
जुलाई 2024 द्वितीय
आरोपित विदेशी अवधारणाओं का… -
जून 2024 प्रथम
भाषा में बोली का हस्तक्षेप -
जून 2024 द्वितीय
पुस्तक चर्चा, नस्लीय भेदभाव… -
मई 2024 प्रथम
हींग लगे न फिटकिरी . . . -
मई 2024 द्वितीय
दृष्टिकोणों में मैत्रीपूर्ण… -
अप्रैल 2024 प्रथम
आधुनिक समाज और तकनीकी को… -
अप्रैल 2024 द्वितीय
स्मृतियाँ तो स्मृतियाँ हैं—नॉस्टेलजिया… -
मार्च 2024 प्रथम
दंतुल मुस्कान और नाचती आँखें -
मार्च 2024 द्वितीय
इधर-उधर की -
फरवरी 2024 प्रथम
सनातन संस्कृति की जागृति… -
फरवरी 2024 द्वितीय
त्योहारों को मनाने में समझौते… -
जनवरी 2024 प्रथम
आओ जीवन गीत लिखें -
जनवरी 2024 द्वितीय
श्रीराम इस भू-भाग की आत्मा…
-
दिसंबर 2024 प्रथम
- 2023
-
-
दिसंबर 2023 प्रथम
टीवी सीरियलों में गाली-गलौज… -
दिसंबर 2023 द्वितीय
समीप का इतिहास भी भुला दिया… -
नवम्बर 2023 प्रथम
क्या युद्ध मात्र दर्शन और… -
नवम्बर 2023 द्वितीय
क्या आदर्शवाद मूर्खता का… -
अक्टूबर 2023 प्रथम
दर्पण में मेरा अपना चेहरा -
अक्टूबर 2023 द्वितीय
मुर्गी पहले कि अंडा -
सितम्बर 2023 प्रथम
विदेशों में हिन्दी साहित्य… -
सितम्बर 2023 द्वितीय
जीवन जीने के मूल्य, सिद्धांत… -
अगस्त 2023 प्रथम
संभावना में ही भविष्य निहित… -
अगस्त 2023 द्वितीय
ध्वजारोहण की प्रथा चलती रही -
जुलाई 2023 प्रथम
प्रवासी लेखक और असमंजस के… -
जुलाई 2023 द्वितीय
वास्तविक सावन के गीत जो अनुमानित… -
जून 2023 प्रथम
कृत्रिम मेधा आपको लेखक नहीं… -
जून 2023 द्वितीय
मानव अपनी संस्कृति की श्रेष्ठता… -
मई 2023 प्रथम
मैं, मेरी पत्नी और पंजाबी… -
मई 2023 द्वितीय
पेड़ की मृत्यु का तर्पण -
अप्रैल 2023 प्रथम
कुछ यहाँ की, कुछ वहाँ की -
अप्रैल 2023 द्वितीय
कवि सम्मेलनों की यह तथाकथित… -
मार्च 2023 प्रथम
गोधूलि की महक को अँग्रेज़ी… -
मार्च 2023 द्वितीय
मेरे पाँच पड़ोसी -
फरवरी 2023 प्रथम
हिन्दी भाषा की भ्रान्तियाँ -
फरवरी 2023 द्वितीय
गुनगुनी धूप और भावों की उष्णता -
जनवरी 2023 प्रथम
आने वाले वर्ष में हमारी छाया… -
जनवरी 2023 द्वितीय
अरुण बर्मन नहीं रहे
-
दिसंबर 2023 प्रथम
- 2022
-
-
दिसंबर 2022 प्रथम
अजनबी से ‘हैव ए मैरी क्रिसमस’… -
दिसंबर 2022 द्वितीय
आने वाले वर्ष से बहुत आशाएँ… -
नवम्बर 2022 प्रथम
हमारी शब्दावली इतनी संकीर्ण… -
नवम्बर 2022 द्वितीय
देशभक्ति साहित्य और पत्रकारिता -
अक्टूबर 2022 प्रथम
भारत में प्रकाशन अभी पाषाण… -
अक्टूबर 2022 द्वितीय
बहस: एक स्वस्थ मानसिकता,… -
सितम्बर 2022 प्रथम
हिन्दी साहित्य का अँग्रेज़ी… -
सितम्बर 2022 द्वितीय
आपके सपनों की भाषा ही जीवित… -
अगस्त 2022 प्रथम
पेड़ कटने का संताप -
अगस्त 2022 द्वितीय
सम्मानित भारत में ही हम सबका… -
जुलाई 2022 प्रथम
अगर विषय मिल जाता तो न जाने… -
जुलाई 2022 द्वितीय
बात शायद दृष्टिकोण की है -
जून 2022 प्रथम
साहित्य और भाषा सुरिक्षित… -
जून 2022 द्वितीय
राजनीति और साहित्य -
मई 2022 प्रथम
कितने समान हैं हम! -
मई 2022 द्वितीय
ऐतिहासिक गद्य लेखन और कल्पना… -
अप्रैल 2022 प्रथम
भारत में एक ईमानदार फ़िल्म… -
अप्रैल 2022 द्वितीय
कितना मासूम होता है बचपन,… -
मार्च 2022 प्रथम
बसंत अब लौट भी आओ -
मार्च 2022 द्वितीय
अजीब था आज का दिन! -
फरवरी 2022 प्रथम
कैनेडा में सर्दी की एक सुबह -
फरवरी 2022 द्वितीय
इंटरनेट पर हिन्दी और आधुनिक… -
जनवरी 2022 प्रथम
नव वर्ष के लिए कुछ संकल्प -
जनवरी 2022 द्वितीय
क्या सभी व्यक्ति लेखक नहीं…
-
दिसंबर 2022 प्रथम
- 2021
-
-
दिसंबर 2021 प्रथम
आवश्यकता है आपकी त्रुटिपूर्ण… -
दिसंबर 2021 द्वितीय
नींव नहीं बदली जाती -
नवम्बर 2021 प्रथम
सांस्कृतिक आलेखों का हिन्दी… -
नवम्बर 2021 द्वितीय
क्या इसकी आवश्यकता है? -
अक्टूबर 2021 प्रथम
धैर्य की कसौटी -
अक्टूबर 2021 द्वितीय
दशहरे और दीवाली की यादें -
सितम्बर 2021 द्वितीय
हिन्दी दिवस पर मेरी चिंताएँ -
अगस्त 2021 प्रथम
विमर्शों की उलझी राहें -
अगस्त 2021 द्वितीय
रचना प्रकाशन के लिए वेबसाइट… -
जुलाई 2021 प्रथम
सामान्य के बदलते स्वरूप -
जुलाई 2021 द्वितीय
लेखक की स्वतन्त्रता -
जून 2021 प्रथम
साहित्य कुञ्ज और कैनेडा के… -
जून 2021 द्वितीय
मानवीय मूल्यों का निकष आपदा… -
मई 2021 प्रथम
शब्दों और भाव-सम्प्रेषण की… -
मई 2021 द्वितीय
साहित्य कुञ्ज की कुछ योजनाएँ -
अप्रैल 2021 प्रथम
कोरोना काल में बन्द दरवाज़ों… -
अप्रैल 2021 द्वितीय
समीक्षक और सम्पादक -
मार्च 2021 प्रथम
आवश्यकता है नई सोच की, आत्मविश्वास… -
मार्च 2021 द्वितीय
अगर जीवन संघर्ष है तो उसका… -
फरवरी 2021 प्रथम
राजनीति और साहित्य का दायित्व -
फरवरी 2021 द्वितीय
फिर वही प्रश्न – हिन्दी साहित्य… -
जनवरी 2021 प्रथम
स्मृतियों की बाढ़ – महाकवि… -
जनवरी 2021 द्वितीय
सम्पादक, लेखक और ’जीनियस’…
-
दिसंबर 2021 प्रथम
- 2020
-
-
दिसंबर 2020 प्रथम
यह वर्ष कभी भी विस्मृत नहीं… -
दिसंबर 2020 द्वितीय
क्षितिज का बिन्दु नहीं प्रातःकाल… -
नवम्बर 2020 प्रथम
शोषित कौन और शोषक कौन? -
नवम्बर 2020 द्वितीय
पाठक की रुचि ही महत्वपूर्ण -
अक्टूबर 2020 प्रथम
साहित्य कुञ्ज का व्हाट्सएप… -
अक्टूबर 2020 द्वितीय
साहित्य का यक्ष प्रश्न –… -
सितम्बर 2020 प्रथम
साहित्य का राजनैतिक दायित्व -
सितम्बर 2020 द्वितीय
केवल अच्छा विचार और अच्छी… -
अगस्त 2020 प्रथम
यह माध्यम असीमित भी और शाश्वत… -
अगस्त 2020 द्वितीय
हिन्दी साहित्य को भविष्य… -
जुलाई 2020 प्रथम
अपनी बात, अपनी भाषा और अपनी… -
जुलाई 2020 द्वितीय
पहले मुर्गी या अण्डा? -
जून 2020 प्रथम
कोरोना का आतंक और स्टॉकहोम… -
जून 2020 द्वितीय
अपनी बात, अपनी भाषा और अपनी… -
मई 2020 प्रथम
लेखक : भाषा का संवाहक, कड़ी… -
मई 2020 द्वितीय
यह बिलबिलाहट और सुनने सुनाने… -
अप्रैल 2020 प्रथम
एक विषम साहित्यिक समस्या… -
अप्रैल 2020 द्वितीय
अजीब परिस्थितियों में जी… -
मार्च 2020 प्रथम
आप सभी शिव हैं, सभी ब्रह्मा… -
मार्च 2020 द्वितीय
हिन्दी साहित्य के शोषित लेखक -
फरवरी 2020 प्रथम
लम्बेअंतराल के बाद मेरा भारत… -
फरवरी 2020 द्वितीय
वर्तमान का राजनैतिक घटनाक्रम… -
जनवरी 2020 प्रथम
सकारात्मक ऊर्जा का आह्वान -
जनवरी 2020 द्वितीय
काठ की हाँड़ी केवल एक बार…
-
दिसंबर 2020 प्रथम
- 2019
-
-
15 Dec 2019
नए लेखकों का मार्गदर्शन :… -
1 Dec 2019
मेरी जीवन यात्रा : तब से… -
15 Nov 2019
फ़ेसबुक : एक सशक्त माध्यम… -
1 Nov 2019
पतझड़ में वर्षा इतनी निर्मम… -
15 Oct 2019
हिन्दी साहित्य की दशा इतनी… -
1 Oct 2019
बेताल फिर पेड़ पर जा लटका -
15 Sep 2019
भाषण देने वालों को भाषण देने… -
1 Sep 2019
कितना मीठा है यह अहसास -
15 Aug 2019
स्वतंत्रता दिवस की बधाई! -
1 Aug 2019
साहित्य कुञ्ज में ’किशोर… -
15 Jul 2019
कैनेडा में हिन्दी साहित्य… -
1 Jul 2019
भारतेत्तर साहित्य सृजन की… -
15 Jun 2019
भारतेत्तर साहित्य सृजन की… -
1 Jun 2019
हिन्दी भाषा और विदेशी शब्द -
15 May 2019
साहित्य को विमर्शों में उलझाती… -
1 May 2019
एक शब्द – किसी अँचल में प्यार… -
15 Apr 2019
विश्वग्राम और प्रवासी हिन्दी… -
1 Apr 2019
साहित्य कुञ्ज एक बार फिर… -
1 Mar 2019
साहित्य कुञ्ज का आधुनिकीकरण -
1 Feb 2019
हिन्दी वर्तनी मानकीकरण और… -
1 Jan 2019
चिंता का विषय - सम्मान और…
-
15 Dec 2019
- 2018
-
-
1 Dec 2018
हिन्दी टाईपिंग रोमन या देवनागरी… -
1 Apr 2018
हिन्दी साहित्य के पाठक कहाँ… -
1 Jan 2018
हिन्दी साहित्य के पाठक कहाँ…
-
1 Dec 2018
- 2017
-
-
1 Oct 2017
हिन्दी साहित्य के पाठक कहाँ… -
15 Sep 2017
हिन्दी साहित्य के पाठक कहाँ… -
1 Sep 2017
ग़ज़ल लेखन के बारे में -
1 May 2017
मेरी थकान -
1 Apr 2017
आवश्यकता है युवा साहित्य… -
1 Mar 2017
मुख्यधारा से दूर होना वरदान -
15 Feb 2017
नींव के पत्थर -
1 Jan 2017
नव वर्ष की लेखकीय संभावनाएँ,…
-
1 Oct 2017
- 2016
-
-
1 Oct 2016
सपना पूरा हुआ, पुस्तक बाज़ार.कॉम… -
1 Sep 2016
हिन्दी साहित्य, बाज़ारवाद… -
1 Jul 2016
पुस्तकबाज़ार.कॉम आपके लिए -
15 Jun 2016
साहित्य प्रकाशन/प्रसारण के… -
1 Jun 2016
लघुकथा की त्रासदी -
1 Jun 2016
हिन्दी साहित्य सार्वभौमिक? -
1 May 2016
मेरी प्राथमिकतायें -
15 Mar 2016
हिन्दी व्याकरण और विराम चिह्न -
1 Mar 2016
हिन्दी लेखन का स्तर सुधारने… -
15 Feb 2016
अंक प्रकाशन में विलम्ब क्यों… -
1 Feb 2016
भाषा में शिष्टता -
15 Jan 2016
साहित्य का व्यवसाय -
1 Jan 2016
उलझे से विचार
-
1 Oct 2016
- 2015
-
-
1 Dec 2015
साहित्य कुंज को पुनर्जीवत… -
1 Apr 2015
श्रेष्ठ प्रवासी साहित्य का… -
1 Mar 2015
कैनेडा में सप्ताहांत की संस्कृति -
1 Feb 2015
प्रथम संपादकीय
-
1 Dec 2015