प्रिय मित्रो,
एक वर्ष में कितना कुछ बदल गया।
पिछ्ले वर्ष १२ मार्च को भारत से लौटा था और उसी दिन प्रांतीय सरकार ने घोषणा की थी कि जो कनेडियन नागरिक हैं वह शीघ्रातिशीघ्र वापिस लौट आएँ, क्योंकि आने वाले दिनों में प्रतिबंध बढ़ने की सम्भावना है। और उसके बाद शुरू हुआ कोरोना काल। इस काल में जीवन शैली ही बदल गई।
आज 14 मार्च है और मैं सम्पादकीय लिख रहा हूँ और सोच रहा हूँ कि किस तरह विश्व इस आपदा से संघर्ष करने के लिए प्रयास कर रहा है। मानवता की अच्छाई और बुराई परतें उघाड़ कर सामने खड़ी है। जनसाधारण ने इस आपदा के साथ रहना सीख लिया है। हालाँकि वैक्सीन से जीवन सामान्य होने की आशा की किरण तो दिखाई दे रही है परन्तु परिवर्तनशील वाइरस का भयंकर ख़तरा अभी भी सिर पर मँडरा है। यहाँ कई बार स्कूल खुले हैं और फिर बंद हुए हैं। स्कूलों को जाते हुए बच्चों के मुँह पर लगे मास्क देख कर कई बार दिल में एक शूल सा चुभ जाता है। क्या यही भविष्य होगा? जिस उन्मुक्त वातावरण में हम पले क्या यह पीढ़ी उसे भोग पाएगी? फिर यह भी विचार मन में आता है कि मानव स्वभाव से ही परिस्थितियों के अनुकूल स्वयं को ढालने की प्रवृत्ति वाला प्राणी है। यहाँ शासन ने नियम बनाया था कि तीन वर्ष और उससे बड़ी आयु वाले बच्चों को भी बाहर जाने के लिए मास्क लगाना पड़ेगा। युवान मेरा पोता दिन भर हमारे पास रहता है। उसके लिए मास्क भी हमारे पास था। अभी वह अढ़ाई वर्ष के आसपास का ही था तो एक दिन यूँ ही सोचा क्यों न इसे मास्क पहनने का अभ्यस्त बनाया जाए, ताकि तीन साल का होते-होते मास्क पहनने में इसे परेशानी न हो। मैं आश्चर्यचकित रह गया कि जो बच्चा अपना नाक तक पोंछने नहीं देता, वह मास्क लगा कर इतना ख़ुश कैसे हो सकता है! उसने घंटों मास्क नहीं उतारा; शायद वह अपने आप को बड़ा समझने लगा था। मानव वास्तव में समझौते करना भी जानता है और नई परिस्थितियों में नई जीवन शैली विकसित करना भी।
हम साहित्य प्रेमियों ने भी तो गोष्ठियों, कवि सम्मेलनों, कार्यशालाओं और विचार गोष्ठियों के लिए तकनीकी विकल्प अपना लिए हैं।
अब तो लेखन में कोरोना काल की छाया स्वाभाविक रूप से दिखने लगी है। किसी बड़ी घटना के तुरंत बाद, आरम्भिक रचनाएँ साहित्य पटल पर छा जाती हैं। घटना चाहे कोई जघन्य कुकर्म हो या देश सीमाओं का अतिक्रमण; कोई प्राकृतिक आपदा हो या राजनैतिक क्रांति। शायद यह पहली बार हुआ है कि किसी महामारी ने साहित्य को इतना और इस तरह से प्रभावित किया है। अब तो कई रचनाओं में लॉकडाउन कथ्य बन गया है— और अभी यह कहानी समाप्त नहीं हुई है।
मेरा मानना है कि अच्छा लेखन वर्तमान में जीवित रहता है। हाँ, अपने इतिहास को हम भूल नहीं सकते पर उसमें जी नहीं सकते। भविष्य हमारे लिए अनुमान मात्र है। इसलिए हमें अपने लेखन में वर्तमान के कथानक, वर्तमान परिस्थितियों से जनित संवेदनाएँ, वर्तमान के बिम्ब, रूपक, अलंकार लाने चाहिएँ। मैं अब जो कहने जा रहा हूँ शायद वह विवाद का विषय बन सकता है परन्तु अपना विचार अगर मैं अपने सम्पादकीय में नहीं लिखूँगा तो कहाँ लिखूँगा! मेरा मानना है कि विमर्श-साहित्य बहुआयामी नहीं होता इसलिए विमर्श ही उसकी अभिव्यक्ति की और जीवनकाल की सीमा तय कर देता है। सामाजिक परिस्थितियों के बदलते ही विमर्श साहित्य– इतिहास बन जाता है। वह जीवंत नहीं रहता। आज वर्तमान के साहित्य में आप न तो प्रसाद युग की भाषा का प्रयोग करके लोकप्रिय हो सकते हैं और न ही उस काल के अलंकार इत्यादि का प्रयोग करके। वह काल तो बहुत पीछे का है। भारत का समाज और बड़े पटल पर वैश्विक समाज इतनी गति के साथ बदल रहा है कि अगर लेखक इसके साथ न चले तो वह पिछड़ जाता है। उदाहरण के तौर पर कुछ विषय लिख रहा हूँ, जिस पर हर नया लेखक लिखता है। नारी को अबला समझ कर लिखता है, माँ को दयनीय परिस्थितियों में देखता है चाहे उसने अपने जीवन में ऐसा कुछ भी नहीं देखा होता। माँ नौकरी करती है, अपनी कमाई का साधन है उसके पास, हो सकता है कि माँ की कमाई से लेखक पढ़-लिख कर बड़ा हुआ हो। परन्तु जब माँ पर लिखता है तो उसकी पीड़ा ही देखता है? माँ का वातस्ल्य तो लेखन में आना स्वाभाविक है परन्तु पीड़ा की जगह जीवन संघर्ष और उसकी उपलब्धियाँ भी तो लिख सकता है। संघर्ष तो पिता भी करता है उसे अधिकतर शोषक क्यों दिखाया जाता है। यह युग नारी की सफलताओं का उत्सव मनाने का है। यह भी जानने की आवश्यकता होनी चाहिए कि नारी अगर शारीरिक बल में पीछे है तो मानसिक शक्ति से वह पुरुष को कहीं पीछे छोड़ जाती है और यह स्थापित सत्य है।
साहित्य कुञ्ज में जब नए लेखकों या पुराने लेखकों की आरम्भिक रचनाएँ इस विषय/विमर्श की मुझे मिलती हैं, उनमें बासीपन मिलता है। जब रचनाओं में कुछ नयापन न हो तो उन्हें प्रकाशित कैसे करूँ? पाठक अलग-अलग क़लम से एक ही इबारत कब तक पढ़ते रहेंगे; और फिर हम कह देंगे — हिन्दी साहित्य के पाठक कहाँ हैं?
पाठक को बाँध रखने के लिए और नए पाठकों को आकर्षित करने के लिए हमें अपने साहित्य को आधुनिक बनाना होगा। यह मत सोचिए कि नया साहित्य खुरदरा होना चाहिए जो पाठक को झिंझोड़ दे, क्योंकि यह सही नहीं है। साहित्य जीवन की गाथा है। अगर इसमें दुःख हैं तो सुख भी हैं। अगर बिछोह है तो मिलन भी है। अगर मृत्यु है तो जन्म भी है। अपने दैनिक जीवन के संघर्षों से जूझता हुआ पाठक जब साहित्य में अपने संघर्ष को भुला देना चाहता है तो आप उसे और अधिक संघर्ष नहीं परोस सकते। अगर जीवन संघर्ष है तो उसका अंत सदा त्रासदी में ही क्यों हो? प्रेमचन्द ने अपने साहित्य में अपने युग को लिखा था। आप प्रेमचन्द के साहित्य से संवेदनाओं की अभिव्यक्ति का कौशल तो सीख सकते हैं परन्तु उस युग की लेखन कला बदल चुकी है; जो बदल चुका है उसक प्रयोग मत करें। पाठक साहित्य से भाग खड़ा होगा। यह हिन्दी के लिए अनोखी बात नहीं है विश्व की किसी भाषा के साहित्य के लिए यह सही है। एडगर एलन पो को कहानी लेखन का पिता माना जाता है, आप उसके तकनीकी पक्ष को तो अपना सकते हैं परन्तु उसे अधिक कुछ भी नहीं।
अंत में यही कहना चाहूँगा कि आधुनिक साहित्य रचें। इस युग की भाषा, जीवन शैली, संवेदनाओं की अभिव्यक्ति, बदलते जीवन मूल्य इत्यादि को लिखें। इन सबका बुरा पक्ष ही मत लिखें। कुछ अच्छा भी तो होता है। यह आवश्यक नहीं है कि आधुनिक भाषा में अँग्रेज़ी के शब्दों की भरमार हो। भाषा पात्र के अनुसार हो और आधुनिक हो। संवेदनाएँ काल पर निर्भर नहीं करतीं परन्तु उनकी अभिव्यक्ति और उनसे पैदा होने वाली प्रतिक्रिया आधुनिक हो सकती है। बदलते जीवन मूल्यों से अगर परिवार का विघटन हुआ है तो व्यक्तिगत स्वतंत्रता भी विकसित हुई है। आदर का भाव कम नहीं हुआ वह तो व्यक्तिगत मानवीय संबंधों से उत्पन्न होता है। अब अंत के अंत में कह रहा हूँ चाहे आपको पसंद आए या न आए– आपको कितनी उर्दू की ग़ज़लें अच्छी लगती हैं और कितने रोने-धोने वाले हिन्दी के गीत? अधिकतर ग़ज़लें आपके अंतस को गुदगुदाती हैं और हिन्दी कविता. . .?
– सुमन कुमार घई
1 टिप्पणियाँ
-
बहुत ही उपयोगी तथा समसामयिक धार को पहचानते हुवे आपने अपनी कालम प्रस्तुत किए । बहुत सही तर्क पेस किए । आपकी यह राय व सुझाव पढ कर मै भी सोचने लगा कहीँ मै भी वही पुरानी पन्थ का पान्थ तो नही हुँ । लेकिन मुझे इससे बहुत कुछ मिला । इसकै लिए आपका आभारी हुँ ।
कृपया टिप्पणी दें
सम्पादकीय (पुराने अंक)
- 2025
-
-
मार्च 2025 प्रथम
खेद है! -
मार्च 2025 द्वितीय
-
फरवरी 2025 प्रथम
समय की गति और सापेक्षता का… -
फरवरी 2025 द्वितीय
धोबी का कुत्ता न घर का न… -
जनवरी 2025 प्रथम
और अंतिम संकल्प . . . -
जनवरी 2025 द्वितीय
मनन का एक विषय
-
मार्च 2025 प्रथम
- 2024
-
-
दिसंबर 2024 प्रथम
अपने ही बनाए नियम का उल्लंघन -
दिसंबर 2024 द्वितीय
सबके अपने-अपने ‘सोप बॉक्स’ -
नवम्बर 2024 प्रथम
आप तो पाठक के मुँह से केवल… -
नवम्बर 2024 द्वितीय
आंचलिक सिनेमा में जीवित लोक… -
अक्टूबर 2024 प्रथम
अंग्रेज़ी में अनूदित हिन्दी… -
अक्टूबर 2024 द्वितीय
कृपया मुझे कुछ ज्ञान दें! -
सितम्बर 2024 प्रथम
मैंने कंग फ़ू पांडा फ़िल्म… -
सितम्बर 2024 द्वितीय
मित्रो, अपना तो हर दिवस—हिन्दी… -
अगस्त 2024 प्रथम
गोल-गप्पे, पापड़ी-भल्ला चाट… -
अगस्त 2024 द्वितीय
जिहदी कोठी दाणे, ओहदे कमले… -
जुलाई 2024 प्रथम
बुद्धिजीवियों का असमंजस और… -
जुलाई 2024 द्वितीय
आरोपित विदेशी अवधारणाओं का… -
जून 2024 प्रथम
भाषा में बोली का हस्तक्षेप -
जून 2024 द्वितीय
पुस्तक चर्चा, नस्लीय भेदभाव… -
मई 2024 प्रथम
हींग लगे न फिटकिरी . . . -
मई 2024 द्वितीय
दृष्टिकोणों में मैत्रीपूर्ण… -
अप्रैल 2024 प्रथम
आधुनिक समाज और तकनीकी को… -
अप्रैल 2024 द्वितीय
स्मृतियाँ तो स्मृतियाँ हैं—नॉस्टेलजिया… -
मार्च 2024 प्रथम
दंतुल मुस्कान और नाचती आँखें -
मार्च 2024 द्वितीय
इधर-उधर की -
फरवरी 2024 प्रथम
सनातन संस्कृति की जागृति… -
फरवरी 2024 द्वितीय
त्योहारों को मनाने में समझौते… -
जनवरी 2024 प्रथम
आओ जीवन गीत लिखें -
जनवरी 2024 द्वितीय
श्रीराम इस भू-भाग की आत्मा…
-
दिसंबर 2024 प्रथम
- 2023
-
-
दिसंबर 2023 प्रथम
टीवी सीरियलों में गाली-गलौज… -
दिसंबर 2023 द्वितीय
समीप का इतिहास भी भुला दिया… -
नवम्बर 2023 प्रथम
क्या युद्ध मात्र दर्शन और… -
नवम्बर 2023 द्वितीय
क्या आदर्शवाद मूर्खता का… -
अक्टूबर 2023 प्रथम
दर्पण में मेरा अपना चेहरा -
अक्टूबर 2023 द्वितीय
मुर्गी पहले कि अंडा -
सितम्बर 2023 प्रथम
विदेशों में हिन्दी साहित्य… -
सितम्बर 2023 द्वितीय
जीवन जीने के मूल्य, सिद्धांत… -
अगस्त 2023 प्रथम
संभावना में ही भविष्य निहित… -
अगस्त 2023 द्वितीय
ध्वजारोहण की प्रथा चलती रही -
जुलाई 2023 प्रथम
प्रवासी लेखक और असमंजस के… -
जुलाई 2023 द्वितीय
वास्तविक सावन के गीत जो अनुमानित… -
जून 2023 प्रथम
कृत्रिम मेधा आपको लेखक नहीं… -
जून 2023 द्वितीय
मानव अपनी संस्कृति की श्रेष्ठता… -
मई 2023 प्रथम
मैं, मेरी पत्नी और पंजाबी… -
मई 2023 द्वितीय
पेड़ की मृत्यु का तर्पण -
अप्रैल 2023 प्रथम
कुछ यहाँ की, कुछ वहाँ की -
अप्रैल 2023 द्वितीय
कवि सम्मेलनों की यह तथाकथित… -
मार्च 2023 प्रथम
गोधूलि की महक को अँग्रेज़ी… -
मार्च 2023 द्वितीय
मेरे पाँच पड़ोसी -
फरवरी 2023 प्रथम
हिन्दी भाषा की भ्रान्तियाँ -
फरवरी 2023 द्वितीय
गुनगुनी धूप और भावों की उष्णता -
जनवरी 2023 प्रथम
आने वाले वर्ष में हमारी छाया… -
जनवरी 2023 द्वितीय
अरुण बर्मन नहीं रहे
-
दिसंबर 2023 प्रथम
- 2022
-
-
दिसंबर 2022 प्रथम
अजनबी से ‘हैव ए मैरी क्रिसमस’… -
दिसंबर 2022 द्वितीय
आने वाले वर्ष से बहुत आशाएँ… -
नवम्बर 2022 प्रथम
हमारी शब्दावली इतनी संकीर्ण… -
नवम्बर 2022 द्वितीय
देशभक्ति साहित्य और पत्रकारिता -
अक्टूबर 2022 प्रथम
भारत में प्रकाशन अभी पाषाण… -
अक्टूबर 2022 द्वितीय
बहस: एक स्वस्थ मानसिकता,… -
सितम्बर 2022 प्रथम
हिन्दी साहित्य का अँग्रेज़ी… -
सितम्बर 2022 द्वितीय
आपके सपनों की भाषा ही जीवित… -
अगस्त 2022 प्रथम
पेड़ कटने का संताप -
अगस्त 2022 द्वितीय
सम्मानित भारत में ही हम सबका… -
जुलाई 2022 प्रथम
अगर विषय मिल जाता तो न जाने… -
जुलाई 2022 द्वितीय
बात शायद दृष्टिकोण की है -
जून 2022 प्रथम
साहित्य और भाषा सुरिक्षित… -
जून 2022 द्वितीय
राजनीति और साहित्य -
मई 2022 प्रथम
कितने समान हैं हम! -
मई 2022 द्वितीय
ऐतिहासिक गद्य लेखन और कल्पना… -
अप्रैल 2022 प्रथम
भारत में एक ईमानदार फ़िल्म… -
अप्रैल 2022 द्वितीय
कितना मासूम होता है बचपन,… -
मार्च 2022 प्रथम
बसंत अब लौट भी आओ -
मार्च 2022 द्वितीय
अजीब था आज का दिन! -
फरवरी 2022 प्रथम
कैनेडा में सर्दी की एक सुबह -
फरवरी 2022 द्वितीय
इंटरनेट पर हिन्दी और आधुनिक… -
जनवरी 2022 प्रथम
नव वर्ष के लिए कुछ संकल्प -
जनवरी 2022 द्वितीय
क्या सभी व्यक्ति लेखक नहीं…
-
दिसंबर 2022 प्रथम
- 2021
-
-
दिसंबर 2021 प्रथम
आवश्यकता है आपकी त्रुटिपूर्ण… -
दिसंबर 2021 द्वितीय
नींव नहीं बदली जाती -
नवम्बर 2021 प्रथम
सांस्कृतिक आलेखों का हिन्दी… -
नवम्बर 2021 द्वितीय
क्या इसकी आवश्यकता है? -
अक्टूबर 2021 प्रथम
धैर्य की कसौटी -
अक्टूबर 2021 द्वितीय
दशहरे और दीवाली की यादें -
सितम्बर 2021 द्वितीय
हिन्दी दिवस पर मेरी चिंताएँ -
अगस्त 2021 प्रथम
विमर्शों की उलझी राहें -
अगस्त 2021 द्वितीय
रचना प्रकाशन के लिए वेबसाइट… -
जुलाई 2021 प्रथम
सामान्य के बदलते स्वरूप -
जुलाई 2021 द्वितीय
लेखक की स्वतन्त्रता -
जून 2021 प्रथम
साहित्य कुञ्ज और कैनेडा के… -
जून 2021 द्वितीय
मानवीय मूल्यों का निकष आपदा… -
मई 2021 प्रथम
शब्दों और भाव-सम्प्रेषण की… -
मई 2021 द्वितीय
साहित्य कुञ्ज की कुछ योजनाएँ -
अप्रैल 2021 प्रथम
कोरोना काल में बन्द दरवाज़ों… -
अप्रैल 2021 द्वितीय
समीक्षक और सम्पादक -
मार्च 2021 प्रथम
आवश्यकता है नई सोच की, आत्मविश्वास… -
मार्च 2021 द्वितीय
अगर जीवन संघर्ष है तो उसका… -
फरवरी 2021 प्रथम
राजनीति और साहित्य का दायित्व -
फरवरी 2021 द्वितीय
फिर वही प्रश्न – हिन्दी साहित्य… -
जनवरी 2021 प्रथम
स्मृतियों की बाढ़ – महाकवि… -
जनवरी 2021 द्वितीय
सम्पादक, लेखक और ’जीनियस’…
-
दिसंबर 2021 प्रथम
- 2020
-
-
दिसंबर 2020 प्रथम
यह वर्ष कभी भी विस्मृत नहीं… -
दिसंबर 2020 द्वितीय
क्षितिज का बिन्दु नहीं प्रातःकाल… -
नवम्बर 2020 प्रथम
शोषित कौन और शोषक कौन? -
नवम्बर 2020 द्वितीय
पाठक की रुचि ही महत्वपूर्ण -
अक्टूबर 2020 प्रथम
साहित्य कुञ्ज का व्हाट्सएप… -
अक्टूबर 2020 द्वितीय
साहित्य का यक्ष प्रश्न –… -
सितम्बर 2020 प्रथम
साहित्य का राजनैतिक दायित्व -
सितम्बर 2020 द्वितीय
केवल अच्छा विचार और अच्छी… -
अगस्त 2020 प्रथम
यह माध्यम असीमित भी और शाश्वत… -
अगस्त 2020 द्वितीय
हिन्दी साहित्य को भविष्य… -
जुलाई 2020 प्रथम
अपनी बात, अपनी भाषा और अपनी… -
जुलाई 2020 द्वितीय
पहले मुर्गी या अण्डा? -
जून 2020 प्रथम
कोरोना का आतंक और स्टॉकहोम… -
जून 2020 द्वितीय
अपनी बात, अपनी भाषा और अपनी… -
मई 2020 प्रथम
लेखक : भाषा का संवाहक, कड़ी… -
मई 2020 द्वितीय
यह बिलबिलाहट और सुनने सुनाने… -
अप्रैल 2020 प्रथम
एक विषम साहित्यिक समस्या… -
अप्रैल 2020 द्वितीय
अजीब परिस्थितियों में जी… -
मार्च 2020 प्रथम
आप सभी शिव हैं, सभी ब्रह्मा… -
मार्च 2020 द्वितीय
हिन्दी साहित्य के शोषित लेखक -
फरवरी 2020 प्रथम
लम्बेअंतराल के बाद मेरा भारत… -
फरवरी 2020 द्वितीय
वर्तमान का राजनैतिक घटनाक्रम… -
जनवरी 2020 प्रथम
सकारात्मक ऊर्जा का आह्वान -
जनवरी 2020 द्वितीय
काठ की हाँड़ी केवल एक बार…
-
दिसंबर 2020 प्रथम
- 2019
-
-
15 Dec 2019
नए लेखकों का मार्गदर्शन :… -
1 Dec 2019
मेरी जीवन यात्रा : तब से… -
15 Nov 2019
फ़ेसबुक : एक सशक्त माध्यम… -
1 Nov 2019
पतझड़ में वर्षा इतनी निर्मम… -
15 Oct 2019
हिन्दी साहित्य की दशा इतनी… -
1 Oct 2019
बेताल फिर पेड़ पर जा लटका -
15 Sep 2019
भाषण देने वालों को भाषण देने… -
1 Sep 2019
कितना मीठा है यह अहसास -
15 Aug 2019
स्वतंत्रता दिवस की बधाई! -
1 Aug 2019
साहित्य कुञ्ज में ’किशोर… -
15 Jul 2019
कैनेडा में हिन्दी साहित्य… -
1 Jul 2019
भारतेत्तर साहित्य सृजन की… -
15 Jun 2019
भारतेत्तर साहित्य सृजन की… -
1 Jun 2019
हिन्दी भाषा और विदेशी शब्द -
15 May 2019
साहित्य को विमर्शों में उलझाती… -
1 May 2019
एक शब्द – किसी अँचल में प्यार… -
15 Apr 2019
विश्वग्राम और प्रवासी हिन्दी… -
1 Apr 2019
साहित्य कुञ्ज एक बार फिर… -
1 Mar 2019
साहित्य कुञ्ज का आधुनिकीकरण -
1 Feb 2019
हिन्दी वर्तनी मानकीकरण और… -
1 Jan 2019
चिंता का विषय - सम्मान और…
-
15 Dec 2019
- 2018
-
-
1 Dec 2018
हिन्दी टाईपिंग रोमन या देवनागरी… -
1 Apr 2018
हिन्दी साहित्य के पाठक कहाँ… -
1 Jan 2018
हिन्दी साहित्य के पाठक कहाँ…
-
1 Dec 2018
- 2017
-
-
1 Oct 2017
हिन्दी साहित्य के पाठक कहाँ… -
15 Sep 2017
हिन्दी साहित्य के पाठक कहाँ… -
1 Sep 2017
ग़ज़ल लेखन के बारे में -
1 May 2017
मेरी थकान -
1 Apr 2017
आवश्यकता है युवा साहित्य… -
1 Mar 2017
मुख्यधारा से दूर होना वरदान -
15 Feb 2017
नींव के पत्थर -
1 Jan 2017
नव वर्ष की लेखकीय संभावनाएँ,…
-
1 Oct 2017
- 2016
-
-
1 Oct 2016
सपना पूरा हुआ, पुस्तक बाज़ार.कॉम… -
1 Sep 2016
हिन्दी साहित्य, बाज़ारवाद… -
1 Jul 2016
पुस्तकबाज़ार.कॉम आपके लिए -
15 Jun 2016
साहित्य प्रकाशन/प्रसारण के… -
1 Jun 2016
लघुकथा की त्रासदी -
1 Jun 2016
हिन्दी साहित्य सार्वभौमिक? -
1 May 2016
मेरी प्राथमिकतायें -
15 Mar 2016
हिन्दी व्याकरण और विराम चिह्न -
1 Mar 2016
हिन्दी लेखन का स्तर सुधारने… -
15 Feb 2016
अंक प्रकाशन में विलम्ब क्यों… -
1 Feb 2016
भाषा में शिष्टता -
15 Jan 2016
साहित्य का व्यवसाय -
1 Jan 2016
उलझे से विचार
-
1 Oct 2016
- 2015
-
-
1 Dec 2015
साहित्य कुंज को पुनर्जीवत… -
1 Apr 2015
श्रेष्ठ प्रवासी साहित्य का… -
1 Mar 2015
कैनेडा में सप्ताहांत की संस्कृति -
1 Feb 2015
प्रथम संपादकीय
-
1 Dec 2015