प्रिय मित्रो, 
त्योहारों की ऋतु की सभी मित्रों, साहित्य प्रेमियों और साहित्य कर्मियों को हार्दिक शुभकामनाएँ!
संभवतः यह शुभकामना अनूठी लगेगी क्योंकि किसी विशेष त्योहार का नाम न लेकर ‘त्योहारों की ऋतु’ कह रहा हूँ। बात सीधी-सी है। साहित्य कुञ्ज का अगला अंक पहली नवम्बर को प्रकाशित होगा और तब तक दो-तीन त्योहार बीच में निकल जाएँगे। वास्तविकता तो यह है कि हमारी संस्कृति ही त्योहारधर्मी/उत्सवधर्मी है।
हमारे बहुत से त्योहार भारत की प्राचीन सभ्यता, संस्कृति की देन हैं और बहुत से हमने आयात किये हैं या किये जा रहे हैं। जो त्योहार हमने कुछ शताब्दियों पहले अपनाए वह तो शुद्ध भारतीय त्योहारों में सम्मिलित हो गए हैं और कुछ को हम इस समय अपनाने का प्रयास कर रहे हैं। समाज के कुछ तत्त्व हैं जो इन त्योहारों के पक्ष में हैं तो कुछ तत्त्व इन्हें अपनाने के घोर विरोधी। आप समझ ही गए होंगे मैं किन त्योहारों की बात कर रहा हूँ। 
 
त्योहार की परिभाषा क्या है? त्योहार एक विशेष दिन होता है जिसे किसी धार्मिक, सामाजिक या सांस्कृतिक कारण से सामूहिक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह उत्सव हमारी मान्यताओं को सुदृढ़ करते हैं। सामाजिक सौहार्द बढ़ाते हैं या इतिहास को याद दिलाते हैं। कुछ त्योहार क्षेत्रीय ऋतुओं से सम्बन्धित होते हैं जैसे कि पोंगल, वैसाखी, ओणम, बिहू इत्यादि। बिहू तो वर्ष में तीन बार मनाया जाता है। 
त्योहार हम आदि काल से मनाते आ रहे हैं। प्रत्येक युग, सभ्यता और संस्कृति में इनका प्रचलन रहा है। भारतीय संस्कृति में अधिकतर त्योहारों का उद्भव किसी पौराणिक कथा में निहित होता है। क्योंकि हमारी सभ्यता इतनी पुरातन है इसलिए पौराणिक नींव भी गहरी होना सामान्य सी बात है। परन्तु वह सभ्यताएँ क्या करें जिन्होंने धर्मांधता के कारण पुरातन सभ्यता को क्षीण कर दिया; अपनी सभ्यता के पुराने इतिहास को या तो नष्ट कर दिया या नकार दिया। प्रायः इन संस्कृतियों में देखा जाता है कि वह पुरातन त्योहारों का स्वरूप बदल कर मनाते हैं। यानी पुरानी धार्मिक आस्थाओं को नए धर्म के अनुसार ढाल कर सामाजिक मुखौटा पहना दिया गया है। इन संस्कृतियों में ऐसा भी देखा जाता है कि पुरानी संस्कृति के त्योहार आज आम-जन मनाता है जबकि धार्मिक संस्थाएँ इनका अनुमोदन नहीं करतीं। इसके कई उदाहरण पश्चिमी जगत मिल जाते हैं।
एक उदाहरण है—हैलोविन। यह त्योहार 31अक्तूबर को मनाया जाता है। ईसाई धर्म से पहले जो धर्म पश्चिमी देशों में थे उन्हें ईसाई सिद्धांत में सामूहिक रूप से ‘पेगन’ कहा गया। यह लोग ग्रीष्म ऋतु की फ़सल काटने के बाद त्योहार मनाते थे—जैसा कि भारत में भी होता है। ईसाई धर्म में इससे लगभग एक माह पहले “थैंक्सगिविंग” होता है जो कि अच्छी फ़सल के लिए भगवान को धन्यवाद करने के लिए मनाया जाता है। हैलोविन, जो पेगन त्योहार था, उसे चर्च ने जादू-टोने-डायनों इत्यादि के साथ जोड़ कर बंद करने का प्रयास तो किया किन्तु इसे समाज ने मिटाना स्वीकार नहीं किया। आज भी इसे बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। एक परिवर्तन अवश्य हुआ है कि यह त्योहार मुख्यतः बच्चों का त्योहार बनकर रह गया है और अपना धार्मिक संदर्भ खो चुका है। बच्चे विभिन्न पोशाकें पहन या रूप धारण करके द्वार-द्वार कैंडी माँगने जाते हैं। इसी प्रकार दक्षिणी अमेरिका के देशों में कुछ ऐसे ही त्योहार मनाए जात हैं। मैक्सिको में “डे ऑफ़ द डेड” (मृतकों का दिन) मनाते हैं। परिवार, मृत परिजनों को याद करते हुए, बहुत धूमधाम से क़ब्रिस्तान में क़ब्रों पर जाते हैं। मृत व्यक्ति के मनचाहे खाने बनाए जाते हैं और क़ब्र के पास बैठ कर पार्टी की जाती है। गाना, बजाना, डरावने मुखौटे लगा कर नाचना भी होता है। मृतक की मनपसंद मदिरा का पान भी किया जाता है और क़ब्र पर इसे छिड़का भी जाता है—लगभग श्राद्ध जैसा ही यह त्योहार है। यह त्योहार पहली-दूसरी नवम्बर को मनाया जाता है।
हो सकता है कि सनातन धर्म में भी ऐसे कुछ आंचलिक त्योहार हों जो मूल रूप से वनजातियों के त्योहार हों। ज्यों-ज्यों वनजातियाँ सनातन की मुख्यधारा में आईं अवश्य ही ये समाज अपनी सामाजिक रीतियों को भी अपने साथ लाए होंगे। समय के साथ इन रीतियों में कुछ परिवर्तन हुए होंगे और इस मिश्रण से रीतियाँ बदली होगी। कई त्योहार इन्हीं रीतियों का ही तो उत्सव होते हैं।
पश्चिमी सभ्यता में जिस दिन क्रिसमस मनाई जाती है, उस दिन यीशु का जन्म तो हुआ ही नहीं था। ईसाई धर्म अपना कैलेंडर बदल चुका है। कुछ चर्च पुराने कैलेंडर को अब तक मानते हैं। इसलिए ऑर्थोडेक्स चर्च की क्रिसमस, कैथोलिक और प्रोटेस्टेंट चर्च के बाद आती है। कहना यह चाहता हूँ कि त्योहार में उत्सव—मूल कारण से अधिक—महत्त्वपूर्ण हो जाता है और धार्मिक आस्था के साथ समझौते हो जाते हैं।
एक और तथ्य है कि जहाँ उत्सव होगा वहाँ, उत्सव का आर्थिक पक्ष भी होगा। वस्तुओं का क्रय-विक्रय होगा और यह सहस्त्राब्दियों से होता रहा है, यह बात अलग है कि इन दिनों इसे “बाज़ारवाद” कह कर नकारात्मकता से जोड़ दिया जाता है। इससे मैं बिलकुल सहमत नहीं हूँ। त्योहार या उत्सव समाज की अर्थ व्यवस्था में नव-प्राण फूँकते हैं, समाज को समृद्ध करते हैं और समाज में विपन्नता से जूझ रहे लोगों को धनोपार्जन का अवसर प्रदान करते हैं। धार्मिक त्योहारों के धार्मिक पक्ष को पूरी आस्था के साथ निभाएँ परन्तु त्योहार के उत्सव को भी मनायें ताकि समाज की अर्थ व्यवस्था स्वस्थ रहे। यह सच है कि हमारी पीढ़ी से पहले की पीढ़ी सादा जीवन का उपदेश देती रही है। उन्होंने हमें उपदेश इसलिए दिया कि उन दिनों दासता के कारण, आय बस इतनी ही होती थी कि सादा जीवन व्यतीत हो जाए। दूसरी छिपा कारण यह भी है कि पैसा ख़र्च करने का अर्थ स्वदेशी पैसे को विदेशों को भेजना। वर्तमान में यह परिस्थितियाँ बदल चुकी हैं। जब तक आप सजग हैं कि आप स्वदेशी वस्तुओं का उपभोग कर रहे हैं, सादा जीवन नहीं बल्कि अपने सामर्थ्य के अनुसार अधिकाधिक धन ख़र्च कर जीवन का उत्सव मनाएँ। आप अपने समाज, देश को अधिक समृद्ध करने में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएँ। हमारे त्योहार—जीवन का उत्सव हैं!
अंत में पुनः आप सभी को सभी त्योहारों की शुभकामनाएँ!
—सुमन कुमार घई
2 टिप्पणियाँ
- 
                      15 Oct, 2025 09:09 PMलखन लाल जी, आपका हार्दिक धन्यवाद कि आपने सम्पादकीय पर विस्तृत टिप्पणी की। सच्चाई तो यह है अगर हम विश्च भर के त्योहारों को समीप से देखें तो बहुत समानताएँ मिल जाती हैं। हैलौविन के बराबर का त्योहार पंजाब में लोहड़ी है, जब बच्चों के समूह लोहड़ी के गीत गाते हुए द्वार-द्वार जाते हैं। जहाँ रेवड़िया, मूँगफली और गच्चक(गज्जक) इत्यादि मिल जाती है तो बच्चे गीत गा कर आशीर्वाद देते हैं अगर को घर दुत्कार दिए जाते हैं तो आवाज़ उठती है—हुक्का बई हुक्का, एह घर भुक्खा! अंबाला (हरियाणा) में मैं पेदा हुआ और चार वर्ष का होते होते हम खन्ना आ गए। मुझे तो याद नहीं परन्तु बड़े भाइयों को याद है कि अंबाला में हैलोविन जैसा ही क्षेत्रीय त्योहार था जो खन्ना में नहीं था। बच्चे मिट्टी के लोटे जैसे छेद दार बर्तन में दिया जलाकर और रस्सी से लटका कर घर घर गाते हुए माँगने जाते थे। हैलोविन के दिन घर के मुख्य द्वार के बार संतरी रंग के सीताफल (कद्दू) में डरावनी सूरत बनाने के लिए छेद करके और बीच में मोमबत्ती जला कर बाहर रखा जाता है। बच्चे कैंडी माँगने के लिए गाते हैं "ट्रिक और ट्रीत, गिव अस समथिंग स्वीट तो ईट" यानी हमें मीठा खाने को दो नहीं तो हम आपके साथ कोई शरारत करेंगे। एक बार पुनः आपका धन्यवाद! 
- 
                      15 Oct, 2025 07:33 PMअंतरराष्ट्रीय पत्रिका साहित्य कुंज का संपादकीय-'हमारे त्योहार - जीवन का उत्सव ' त्योहारों पर केंद्रित है। आपने खासकर इस महीने यानी शरद ऋतु के त्योहारों पर इसकी विशद चर्चा की है। भारत में वैसे तो हर महीने त्योहार मनाए जाते हैं। लेकिन शरद ऋतु (क्वार-कार्तिक) के प्रमुख त्योहार दशहरा और दीपावली है। ये त्योहार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कर चुके हैं। आपकी इस बात से सहमत हुआ जा सकता है कि इन त्योहारों का विशेष उद्देश्य होता है। सामाजिक और धार्मिकता के साथ वैज्ञानिक उद्देश्य भी है। यही कारण है कि जिस तरह की ऋतु होती है त्योहार उसी के अनुकूल निर्धारित किए गए हैं। और यह निर्धारण आज भी जस का तस बना हुआ है। दीपावली का धार्मिक कारण भगवान राम द्वारा रावण को मारकर अयोध्या वापस लौटना था। इस खुशी में लोगों ने घर की सफाई करके खुशियों के दीप जलाए थे। हमारे ऋषि मुनियों ने इसे त्योहार ही बना दिया। इसे हर वर्ष मनाकर राम को याद रखा जाए, उनके आदर्शों पर चला जाए। दूसरा वैज्ञानिक कारण यह है कि चौमासे की सीलन में न जाने कितने हानिकारक कीटाणु पनप जाते हैं, जो हमारे लिए हानिकारक सिद्ध होते हैं। साफ सफाई एवं चूना की पुताई से ये कीटाणु मर जाते हैं। आपने संपादकीय में हैलोविन त्योहार का जिक्र किया है जो पश्चिम में मनाया जाता है। यद्यपि इसको विलुप्त करने की कोशिश की गई है लेकिन उस त्योहार ने थोड़ा सा बदलाव करके अपने को बचाया ही नहीं बल्कि बालकों का सहारा लेकर फल-फूल भी रहा है। बच्चे विभिन्न रंग की पोशाक पहनकर घर-घर जाकर कैंडी मांगते हैं। इसी तरह का त्योहार बुंदेलखंड तथा ब्रज क्षेत्र में बच्चे और बच्चियों के द्वारा झिंझिया और टेसू के रूप में मनाया जाता है। यह त्योहार क्वार (अश्विन) माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। दशहरा के ठीक बाद बच्चे और बच्चियां द्वारे द्वारे गीत गाती हैं और अनाज या पैसा लेकर आगे बढ़ जाती हैं। ये बच्चे एकादशी से लेकर चौदस तक प्रतिदिन शाम को समूह में घर-घर जाते हैं। वे सस्वर टेसू गीत गाते हैं और पैसे या अनाज मांगते हैं। उनके कुछ गीत इस प्रकार है - 1- टेसू आए बानवीर, हाथ लिए सोने का तीर, एक तीर से पत्ते झाड़े, कान्हा जी देखत रहे ठाड़े कान्हा जी की बन्सी बाजी, राधा छून छनाछन नाची, एक घुँघरू टूट गया, दूध का मटका फूट गया या तो जल्दी मटका जोड़ो, या फिर अपना बटुआ खोलो, रुपया धेली जो कुछ हो, टेसू बीर के नाम पे दो। 2- मेरा टेसू यहीं अड़ा, खाने को मांगे दही बड़ा। दही बड़े में पन्नी, धर दो झट अठन्नी। हमारे यहां ऐसे बहुत से त्योहार है जो क्षेत्र विशेष में मनाए जाते हैं। मनुष्य ने कामकाज के साथ अपने आनंद के लिए इन पर्वों को ईजाद किया था। कम से कम इसी बहाने सब लोग मिल-बैठ लेंगे। अच्छे से अच्छा भोजन बना खा लेंगे। व्यापार से भी इन त्योहारों को जोड़ दिया गया है। जिससे देश की अर्थव्यवस्था में मजबूती आती है। लोग अपने सामानों को बेचकर रोजगार कमाते हैं। बाजारीकरण शब्द खटकता तो है,पर इसमें सच्चाई भी है। आपने इन त्योहारों को नई दृष्टि से देखा है। और उनके वास्तविक स्वरूप को पाठकों के सामने प्रस्तुत किया है। भारतीय पर्वों पर आपकी यह संपादकीय बढ़िया है। इसके लिए आपको बहुत-बहुत बधाई सर ???????? 
कृपया टिप्पणी दें
सम्पादकीय (पुराने अंक)
- 2025
- 
                    
                    - 
                                                        नवम्बर 2025 प्रथम
 
- 
                                                        अक्टूबर 2025 प्रथम
 जब जागो तब सवेरा!
- 
                                                        अक्टूबर 2025 द्वितीय
 हमारे त्योहार—जीवन का उत्सव
- 
                                                        सितम्बर 2025 प्रथम
 मानवीय तत्त्व गुम है
- 
                                                        सितम्बर 2025 द्वितीय
 हिन्दी दिवस पर एक आकलन
- 
                                                        अगस्त 2025 प्रथम
 भारत के 79वें स्वतन्त्रता…
- 
                                                        जुलाई 2025 प्रथम
 कृत्रिम मेधा (एआई) वरदान…
- 
                                                        जुलाई 2025 द्वितीय
 अंक प्रकाशन में देरी के कारण
- 
                                                        जून 2025 प्रथम
 निर्पक्ष और निरपेक्ष को समझने…
- 
                                                        जून 2025 द्वितीय
 हम कैसे पिता हैं? मूल प्रश्न…
- 
                                                        मई 2025 प्रथम
 उचित समय है कर्म फलीभूत होने…
- 
                                                        मई 2025 द्वितीय
 गधी लौट कर फिर बड़ के पेड़…
- 
                                                        अप्रैल 2025 प्रथम
 ट्रंप की देन: राष्ट्रवादी…
- 
                                                        अप्रैल 2025 द्वितीय
 भारतीय संस्कृति तो अब केवल…
- 
                                                        मार्च 2025 प्रथम
 खेद है!
- 
                                                        मार्च 2025 द्वितीय
 यू.एस.ए. और इसका चरित्र
- 
                                                        फरवरी 2025 प्रथम
 समय की गति और सापेक्षता का…
- 
                                                        फरवरी 2025 द्वितीय
 धोबी का कुत्ता न घर का न…
- 
                                                        जनवरी 2025 प्रथम
 और अंतिम संकल्प . . .
- 
                                                        जनवरी 2025 द्वितीय
 मनन का एक विषय
 
- 
                                                        नवम्बर 2025 प्रथम
- 2024
- 
                    
                    - 
                                                        दिसंबर 2024 प्रथम
 अपने ही बनाए नियम का उल्लंघन
- 
                                                        दिसंबर 2024 द्वितीय
 सबके अपने-अपने ‘सोप बॉक्स’
- 
                                                        नवम्बर 2024 प्रथम
 आप तो पाठक के मुँह से केवल…
- 
                                                        नवम्बर 2024 द्वितीय
 आंचलिक सिनेमा में जीवित लोक…
- 
                                                        अक्टूबर 2024 प्रथम
 अंग्रेज़ी में अनूदित हिन्दी…
- 
                                                        अक्टूबर 2024 द्वितीय
 कृपया मुझे कुछ ज्ञान दें!
- 
                                                        सितम्बर 2024 प्रथम
 मैंने कंग फ़ू पांडा फ़िल्म…
- 
                                                        सितम्बर 2024 द्वितीय
 मित्रो, अपना तो हर दिवस—हिन्दी…
- 
                                                        अगस्त 2024 प्रथम
 गोल-गप्पे, पापड़ी-भल्ला चाट…
- 
                                                        अगस्त 2024 द्वितीय
 जिहदी कोठी दाणे, ओहदे कमले…
- 
                                                        जुलाई 2024 प्रथम
 बुद्धिजीवियों का असमंजस और…
- 
                                                        जुलाई 2024 द्वितीय
 आरोपित विदेशी अवधारणाओं का…
- 
                                                        जून 2024 प्रथम
 भाषा में बोली का हस्तक्षेप
- 
                                                        जून 2024 द्वितीय
 पुस्तक चर्चा, नस्लीय भेदभाव…
- 
                                                        मई 2024 प्रथम
 हींग लगे न फिटकिरी . . .
- 
                                                        मई 2024 द्वितीय
 दृष्टिकोणों में मैत्रीपूर्ण…
- 
                                                        अप्रैल 2024 प्रथम
 आधुनिक समाज और तकनीकी को…
- 
                                                        अप्रैल 2024 द्वितीय
 स्मृतियाँ तो स्मृतियाँ हैं—नॉस्टेलजिया…
- 
                                                        मार्च 2024 प्रथम
 दंतुल मुस्कान और नाचती आँखें
- 
                                                        मार्च 2024 द्वितीय
 इधर-उधर की
- 
                                                        फरवरी 2024 प्रथम
 सनातन संस्कृति की जागृति…
- 
                                                        फरवरी 2024 द्वितीय
 त्योहारों को मनाने में समझौते…
- 
                                                        जनवरी 2024 प्रथम
 आओ जीवन गीत लिखें
- 
                                                        जनवरी 2024 द्वितीय
 श्रीराम इस भू-भाग की आत्मा…
 
- 
                                                        दिसंबर 2024 प्रथम
- 2023
- 
                    
                    - 
                                                        दिसंबर 2023 प्रथम
 टीवी सीरियलों में गाली-गलौज…
- 
                                                        दिसंबर 2023 द्वितीय
 समीप का इतिहास भी भुला दिया…
- 
                                                        नवम्बर 2023 प्रथम
 क्या युद्ध मात्र दर्शन और…
- 
                                                        नवम्बर 2023 द्वितीय
 क्या आदर्शवाद मूर्खता का…
- 
                                                        अक्टूबर 2023 प्रथम
 दर्पण में मेरा अपना चेहरा
- 
                                                        अक्टूबर 2023 द्वितीय
 मुर्गी पहले कि अंडा
- 
                                                        सितम्बर 2023 प्रथम
 विदेशों में हिन्दी साहित्य…
- 
                                                        सितम्बर 2023 द्वितीय
 जीवन जीने के मूल्य, सिद्धांत…
- 
                                                        अगस्त 2023 प्रथम
 संभावना में ही भविष्य निहित…
- 
                                                        अगस्त 2023 द्वितीय
 ध्वजारोहण की प्रथा चलती रही
- 
                                                        जुलाई 2023 प्रथम
 प्रवासी लेखक और असमंजस के…
- 
                                                        जुलाई 2023 द्वितीय
 वास्तविक सावन के गीत जो अनुमानित…
- 
                                                        जून 2023 प्रथम
 कृत्रिम मेधा आपको लेखक नहीं…
- 
                                                        जून 2023 द्वितीय
 मानव अपनी संस्कृति की श्रेष्ठता…
- 
                                                        मई 2023 प्रथम
 मैं, मेरी पत्नी और पंजाबी…
- 
                                                        मई 2023 द्वितीय
 पेड़ की मृत्यु का तर्पण
- 
                                                        अप्रैल 2023 प्रथम
 कुछ यहाँ की, कुछ वहाँ की
- 
                                                        अप्रैल 2023 द्वितीय
 कवि सम्मेलनों की यह तथाकथित…
- 
                                                        मार्च 2023 प्रथम
 गोधूलि की महक को अँग्रेज़ी…
- 
                                                        मार्च 2023 द्वितीय
 मेरे पाँच पड़ोसी
- 
                                                        फरवरी 2023 प्रथम
 हिन्दी भाषा की भ्रान्तियाँ
- 
                                                        फरवरी 2023 द्वितीय
 गुनगुनी धूप और भावों की उष्णता
- 
                                                        जनवरी 2023 प्रथम
 आने वाले वर्ष में हमारी छाया…
- 
                                                        जनवरी 2023 द्वितीय
 अरुण बर्मन नहीं रहे
 
- 
                                                        दिसंबर 2023 प्रथम
- 2022
- 
                    
                    - 
                                                        दिसंबर 2022 प्रथम
 अजनबी से ‘हैव ए मैरी क्रिसमस’…
- 
                                                        दिसंबर 2022 द्वितीय
 आने वाले वर्ष से बहुत आशाएँ…
- 
                                                        नवम्बर 2022 प्रथम
 हमारी शब्दावली इतनी संकीर्ण…
- 
                                                        नवम्बर 2022 द्वितीय
 देशभक्ति साहित्य और पत्रकारिता
- 
                                                        अक्टूबर 2022 प्रथम
 भारत में प्रकाशन अभी पाषाण…
- 
                                                        अक्टूबर 2022 द्वितीय
 बहस: एक स्वस्थ मानसिकता,…
- 
                                                        सितम्बर 2022 प्रथम
 हिन्दी साहित्य का अँग्रेज़ी…
- 
                                                        सितम्बर 2022 द्वितीय
 आपके सपनों की भाषा ही जीवित…
- 
                                                        अगस्त 2022 प्रथम
 पेड़ कटने का संताप
- 
                                                        अगस्त 2022 द्वितीय
 सम्मानित भारत में ही हम सबका…
- 
                                                        जुलाई 2022 प्रथम
 अगर विषय मिल जाता तो न जाने…
- 
                                                        जुलाई 2022 द्वितीय
 बात शायद दृष्टिकोण की है
- 
                                                        जून 2022 प्रथम
 साहित्य और भाषा सुरिक्षित…
- 
                                                        जून 2022 द्वितीय
 राजनीति और साहित्य
- 
                                                        मई 2022 प्रथम
 कितने समान हैं हम!
- 
                                                        मई 2022 द्वितीय
 ऐतिहासिक गद्य लेखन और कल्पना…
- 
                                                        अप्रैल 2022 प्रथम
 भारत में एक ईमानदार फ़िल्म…
- 
                                                        अप्रैल 2022 द्वितीय
 कितना मासूम होता है बचपन,…
- 
                                                        मार्च 2022 प्रथम
 बसंत अब लौट भी आओ
- 
                                                        मार्च 2022 द्वितीय
 अजीब था आज का दिन!
- 
                                                        फरवरी 2022 प्रथम
 कैनेडा में सर्दी की एक सुबह
- 
                                                        फरवरी 2022 द्वितीय
 इंटरनेट पर हिन्दी और आधुनिक…
- 
                                                        जनवरी 2022 प्रथम
 नव वर्ष के लिए कुछ संकल्प
- 
                                                        जनवरी 2022 द्वितीय
 क्या सभी व्यक्ति लेखक नहीं…
 
- 
                                                        दिसंबर 2022 प्रथम
- 2021
- 
                    
                    - 
                                                        दिसंबर 2021 प्रथम
 आवश्यकता है आपकी त्रुटिपूर्ण…
- 
                                                        दिसंबर 2021 द्वितीय
 नींव नहीं बदली जाती
- 
                                                        नवम्बर 2021 प्रथम
 सांस्कृतिक आलेखों का हिन्दी…
- 
                                                        नवम्बर 2021 द्वितीय
 क्या इसकी आवश्यकता है?
- 
                                                        अक्टूबर 2021 प्रथम
 धैर्य की कसौटी
- 
                                                        अक्टूबर 2021 द्वितीय
 दशहरे और दीवाली की यादें
- 
                                                        सितम्बर 2021 द्वितीय
 हिन्दी दिवस पर मेरी चिंताएँ
- 
                                                        अगस्त 2021 प्रथम
 विमर्शों की उलझी राहें
- 
                                                        अगस्त 2021 द्वितीय
 रचना प्रकाशन के लिए वेबसाइट…
- 
                                                        जुलाई 2021 प्रथम
 सामान्य के बदलते स्वरूप
- 
                                                        जुलाई 2021 द्वितीय
 लेखक की स्वतन्त्रता
- 
                                                        जून 2021 प्रथम
 साहित्य कुञ्ज और कैनेडा के…
- 
                                                        जून 2021 द्वितीय
 मानवीय मूल्यों का निकष आपदा…
- 
                                                        मई 2021 प्रथम
 शब्दों और भाव-सम्प्रेषण की…
- 
                                                        मई 2021 द्वितीय
 साहित्य कुञ्ज की कुछ योजनाएँ
- 
                                                        अप्रैल 2021 प्रथम
 कोरोना काल में बन्द दरवाज़ों…
- 
                                                        अप्रैल 2021 द्वितीय
 समीक्षक और सम्पादक
- 
                                                        मार्च 2021 प्रथम
 आवश्यकता है नई सोच की, आत्मविश्वास…
- 
                                                        मार्च 2021 द्वितीय
 अगर जीवन संघर्ष है तो उसका…
- 
                                                        फरवरी 2021 प्रथम
 राजनीति और साहित्य का दायित्व
- 
                                                        फरवरी 2021 द्वितीय
 फिर वही प्रश्न – हिन्दी साहित्य…
- 
                                                        जनवरी 2021 प्रथम
 स्मृतियों की बाढ़ – महाकवि…
- 
                                                        जनवरी 2021 द्वितीय
 सम्पादक, लेखक और ’जीनियस’…
 
- 
                                                        दिसंबर 2021 प्रथम
- 2020
- 
              - 
                  	                दिसंबर 2020 प्रथम
 यह वर्ष कभी भी विस्मृत नहीं…
- 
                  	                दिसंबर 2020 द्वितीय
 क्षितिज का बिन्दु नहीं प्रातःकाल…
- 
                  	                नवम्बर 2020 प्रथम
 शोषित कौन और शोषक कौन?
- 
                  	                नवम्बर 2020 द्वितीय
 पाठक की रुचि ही महत्वपूर्ण
- 
                  	                अक्टूबर 2020 प्रथम
 साहित्य कुञ्ज का व्हाट्सएप…
- 
                  	                अक्टूबर 2020 द्वितीय
 साहित्य का यक्ष प्रश्न –…
- 
                  	                सितम्बर 2020 प्रथम
 साहित्य का राजनैतिक दायित्व
- 
                  	                सितम्बर 2020 द्वितीय
 केवल अच्छा विचार और अच्छी…
- 
                  	                अगस्त 2020 प्रथम
 यह माध्यम असीमित भी और शाश्वत…
- 
                  	                अगस्त 2020 द्वितीय
 हिन्दी साहित्य को भविष्य…
- 
                  	                जुलाई 2020 प्रथम
 अपनी बात, अपनी भाषा और अपनी…
- 
                  	                जुलाई 2020 द्वितीय
 पहले मुर्गी या अण्डा?
- 
                  	                जून 2020 प्रथम
 कोरोना का आतंक और स्टॉकहोम…
- 
                  	                जून 2020 द्वितीय
 अपनी बात, अपनी भाषा और अपनी…
- 
                  	                मई 2020 प्रथम
 लेखक : भाषा का संवाहक, कड़ी…
- 
                  	                मई 2020 द्वितीय
 यह बिलबिलाहट और सुनने सुनाने…
- 
                  	                अप्रैल 2020 प्रथम
 एक विषम साहित्यिक समस्या…
- 
                  	                अप्रैल 2020 द्वितीय
 अजीब परिस्थितियों में जी…
- 
                  	                मार्च 2020 प्रथम
 आप सभी शिव हैं, सभी ब्रह्मा…
- 
                  	                मार्च 2020 द्वितीय
 हिन्दी साहित्य के शोषित लेखक
- 
                  	                फरवरी 2020 प्रथम
 लम्बेअंतराल के बाद मेरा भारत…
- 
                  	                फरवरी 2020 द्वितीय
 वर्तमान का राजनैतिक घटनाक्रम…
- 
                  	                जनवरी 2020 प्रथम
 सकारात्मक ऊर्जा का आह्वान
- 
                  	                जनवरी 2020 द्वितीय
 काठ की हाँड़ी केवल एक बार…
 
- 
                  	                दिसंबर 2020 प्रथम
- 2019
- 
                  
                  - 
                          15 Dec 2019
 नए लेखकों का मार्गदर्शन :…
- 
                          1 Dec 2019
 मेरी जीवन यात्रा : तब से…
- 
                          15 Nov 2019
 फ़ेसबुक : एक सशक्त माध्यम…
- 
                          1 Nov 2019
 पतझड़ में वर्षा इतनी निर्मम…
- 
                          15 Oct 2019
 हिन्दी साहित्य की दशा इतनी…
- 
                          1 Oct 2019
 बेताल फिर पेड़ पर जा लटका
- 
                          15 Sep 2019
 भाषण देने वालों को भाषण देने…
- 
                          1 Sep 2019
 कितना मीठा है यह अहसास
- 
                          15 Aug 2019
 स्वतंत्रता दिवस की बधाई!
- 
                          1 Aug 2019
 साहित्य कुञ्ज में ’किशोर…
- 
                          15 Jul 2019
 कैनेडा में हिन्दी साहित्य…
- 
                          1 Jul 2019
 भारतेत्तर साहित्य सृजन की…
- 
                          15 Jun 2019
 भारतेत्तर साहित्य सृजन की…
- 
                          1 Jun 2019
 हिन्दी भाषा और विदेशी शब्द
- 
                          15 May 2019
 साहित्य को विमर्शों में उलझाती…
- 
                          1 May 2019
 एक शब्द – किसी अँचल में प्यार…
- 
                          15 Apr 2019
 विश्वग्राम और प्रवासी हिन्दी…
- 
                          1 Apr 2019
 साहित्य कुञ्ज एक बार फिर…
- 
                          1 Mar 2019
 साहित्य कुञ्ज का आधुनिकीकरण
- 
                          1 Feb 2019
 हिन्दी वर्तनी मानकीकरण और…
- 
                          1 Jan 2019
 चिंता का विषय - सम्मान और…
 
- 
                          15 Dec 2019
- 2018
- 
                  
                  - 
                          1 Dec 2018
 हिन्दी टाईपिंग रोमन या देवनागरी…
- 
                          1 Apr 2018
 हिन्दी साहित्य के पाठक कहाँ…
- 
                          1 Jan 2018
 हिन्दी साहित्य के पाठक कहाँ…
 
- 
                          1 Dec 2018
- 2017
- 
                  
                  - 
                          1 Oct 2017
 हिन्दी साहित्य के पाठक कहाँ…
- 
                          15 Sep 2017
 हिन्दी साहित्य के पाठक कहाँ…
- 
                          1 Sep 2017
 ग़ज़ल लेखन के बारे में
- 
                          1 May 2017
 मेरी थकान
- 
                          1 Apr 2017
 आवश्यकता है युवा साहित्य…
- 
                          1 Mar 2017
 मुख्यधारा से दूर होना वरदान
- 
                          15 Feb 2017
 नींव के पत्थर
- 
                          1 Jan 2017
 नव वर्ष की लेखकीय संभावनाएँ,…
 
- 
                          1 Oct 2017
- 2016
- 
                  
                  - 
                          1 Oct 2016
 सपना पूरा हुआ, पुस्तक बाज़ार.कॉम…
- 
                          1 Sep 2016
 हिन्दी साहित्य, बाज़ारवाद…
- 
                          1 Jul 2016
 पुस्तकबाज़ार.कॉम आपके लिए
- 
                          15 Jun 2016
 साहित्य प्रकाशन/प्रसारण के…
- 
                          1 Jun 2016
 लघुकथा की त्रासदी
- 
                          1 Jun 2016
 हिन्दी साहित्य सार्वभौमिक?
- 
                          1 May 2016
 मेरी प्राथमिकतायें
- 
                          15 Mar 2016
 हिन्दी व्याकरण और विराम चिह्न
- 
                          1 Mar 2016
 हिन्दी लेखन का स्तर सुधारने…
- 
                          15 Feb 2016
 अंक प्रकाशन में विलम्ब क्यों…
- 
                          1 Feb 2016
 भाषा में शिष्टता
- 
                          15 Jan 2016
 साहित्य का व्यवसाय
- 
                          1 Jan 2016
 उलझे से विचार
 
- 
                          1 Oct 2016
- 2015
- 
                  
                  - 
                          1 Dec 2015
 साहित्य कुंज को पुनर्जीवत…
- 
                          1 Apr 2015
 श्रेष्ठ प्रवासी साहित्य का…
- 
                          1 Mar 2015
 कैनेडा में सप्ताहांत की संस्कृति
- 
                          1 Feb 2015
 प्रथम संपादकीय
 
- 
                          1 Dec 2015
