प्रिय मित्रो,
जैसा कि आप जानते ही हैं कि साहित्य कुञ्ज पंक्चुएशन और वर्तनी सही करने के उपकरण (Utilities) बनवा रहा है। इस प्रक्रिया में इन दो उपकरणों के अतिरिक्त ऑनलाईन शब्दकोश की सुविधा भी विकसित होगी। पहले भी इसके बारे में चर्चा कर चुका हूँ पर आज सुबह एक फोन कॉल के बाद विचारों की एक झड़ी-सी लग गई।
मैं अपने आप से फिर से प्रश्न पूछने लगा कि क्या इसकी आवश्यकता है? क्या इस समय ऐसे अन्य उपकरण उपलब्ध हैं जो हिन्दी में प्रूफ़रीडिंग कर सकें, और त्रुटियाँ सुधार सकें? पंक्चुएशन सुधारने की भी अत्यन्त आवश्यकता है। अँग्रेज़ी भाषा में यह तीनों सुविधायें बहुत पहले से उपलब्ध हैं। हो सकता है कि इन उपकरणों के अन्वेषण से लेकर उन्हें ऑनलाईन तक लाने में बहुत से भारतीय आईटी इंजीनियरों का हाथ हो। विडम्बना है कि भारतीय, आईटी पटल पर छाये हुए हैं परन्तु हिन्दी के लिए वो सुविधाएँ उपलब्ध नहीं हैं जो कि अँग्रेज़ी या अन्य युरोपियन भाषाओं के लिए हैं। इसका कारण हिन्दी भाषा की कुछ तो जटिलता है दूसरा कारण हिन्दी तन्त्र में ढाँचागत प्रबन्धन न होना है।
जब मैं कहता हूँ कि हिन्दी भाषा जटिल है; कुछ लोग मुझसे यह कहते हुए सहमत नहीं होंगे कि “हिन्दी, वैज्ञानिक दृष्टिकोण से विकसित भाषा है”। मैं इस कथ्य से सहमत हूँ। परन्तु मैं यह भी समझता हूँ कि कंप्यूटर किस तरह से काम करता है। थोड़ा विस्तार से बताता हूँ। कंप्यूटर डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स पर आधारित उपकरण है। हम सब जानते हैं कि बिजली दो प्रकार की होती है – एसी और डीसी। कंप्यूटर एक विशेष प्रकार के एसी करंट पर आधारित है जो साइन वेव न होकर स्कुएर वेव की तरह चलती है। इसकी आवश्यकता इसलिए होती है क्योंकि डिजिटल लॉजिक एक बिजली के स्विच की तरह होता है। यह स्विच या ऑन होता या ऑफ़ होता है और एकदम होता है। इसे इस तरह से भी समझा जा सकता है कि एसी वेव शून्य से पन्द्रह वोल्ट पर धीरे-धीरे एक लहर की तरह उठती और और चरम पर पहुँच कर एक निर्धारित आर्क पर वापिस शून्य तक पहुँचती है। दूसरी ओर स्कुएर वेव एक ही झटके में शून्य से पन्द्रह और पन्द्रह से शून्य हो जाती है, ठीक एक स्विच की तरह। हम शून्य को ऑफ़ और पन्द्रह को ऑन मान सकते हैं। इसी तर्क या लॉजिक को आगे बढ़ाते हुए शून्य को ’शून्य’ और पन्द्रह को ’एक’ कहते हैं। कंप्यूटर का पूरा कोड इस 0 और 1 पर ही आधारित है। इसे बाइनरी कहते हैं और यह संख्या गिनने की एक पद्धति है। इसके विकसित प्रारूप ऑक्टल और हैक्साडैसिमल इत्यादि हैं।
अँग्रेज़ी भाषा में मात्राएँ नहीं होतीं यानी वर्णमाला के वर्ण हमेशा अपने शुद्ध रूप में रहते हैं। अगर वर्णमाला में 26 वर्ण हैं तो कंप्यूटर इंजीनियर को केवल 26 कोड बनाने होंगे। हिन्दी में पहले ही वर्णमाला में 13 स्वर, 35 व्यंजन व 4 संयुक्त व्यंजन हैं। अब इनमें मात्राओं की विभिन्न सम्भावनाएँ जोड़ दें। आपको अनुमान हो गया होगा कि यह काम कितना जटिल है। यह विषमता अभी शुद्ध हिन्दी की वर्णमाला की है। अब इसमें उर्दू के नुक़्ते को भी जोड़ दें। यह तो समस्या का तकनीकी पक्ष है, जो कि आसान पक्ष है। भारतीय इंजीनियर इसे आसानी से सुलटा चुके हैं तभी तो हम यूनिकोड में टाइप कर पा रहे हैं।
हिन्दी के लिए पंक्चुएशन और वर्तनी सुधार के उपकरण बनाने में सबसे बड़ी समस्या नियमों की है। नियम भी साधारण सी बात है कि तय कर दिए जाएँ और सभी उनका अनुसरण करें।
पहले पंक्चुएशन की बात करते हैं। मैं हमेशा अँग्रेज़ी की उदाहरण इसलिए देता हूँ क्योंकि इस भाषा को प्रयोग करने वाले अनुशासित है और अधिकतर पंक्चुएशन का सही उपयोग करते हैं और अगर नहीं भी करते तो उनके पास उपकरण और एप्प्स उपलब्ध हैं जो कि यह काम कर देते हैं। अब हिन्दी की बात करते हैं। हिन्दी में पंक्चुएशन अँग्रेज़ी भाषा से आई है। संस्कृत में तो अर्द्धविराम और पूर्णविराम ही थे। मेरा मानना है कि हमें अँग्रेज़ी के नियमों को ही अपनाना चाहिए। इसका सीधा सा कारण है कि अँग्रेज़ी वालों ने इनका अन्वेषण सोच समझ कर किया होगा। वह इसका उपयोग सदियों से कर रहे हैं और सैंकड़ों वर्षों में यह प्रणाली विकसित हुई है। तो इसे क्यों न अपनाया जाए? जैसे कोई भी भाषा समय के साथ विकसित भी और होती और परिष्कृत भी होती है। वैसा ही पंक्चुएशन के साथ भी हुआ। औद्योगिक क्रान्ति में टाइपराइटर का आविष्कार हुआ तो उन्होंने पंक्चुएशन के कुछ नियम बदले, क्योंकि टाइपराइटर में कमी थी। भाषाविदों के आग्रह पर टाइपराटर को ठीक किया गया तो पंक्चुएशन के नियम फिर से बदले गए यानी तकनीकी और भाषविदों में समन्वय से सब कुछ ठीक चल रहा है।
हिन्दी में ऐसा कुछ भी नहीं दिखाई देता। जब हम भाषा के नियमों के अनुसार ही नहीं चल रहे तो तकनीकी क्या करे? इसी कारण मैं अपनी जेब से पैसे ख़र्च करके यह उपकरण विकसित करवा रहा हूँ। एक बार एक एप्प बन गई तो उसकी कमियों को दूर करने के बाद वह सबके लिए साहित्य कुञ्ज की वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएगी। फिर पूरा साहित्य कुञ्ज परिवार मिल कर नियम के पालन करने का अग्रह करने लगेगा।
अगला चरण प्रूफ़रीड उपकरण का है। इसके लिए हमें हिन्दी के शब्दकोश को अपनाना होगा और उसकी कमियों को भी सुधारना होगा। इसके लिए भाषाविदों के साथ परामर्श करने की आवश्यकता पड़ेगी। व्याकरण की अपनी चुनौतियाँ है। अँग्रेज़ी के लिए यह आसान है क्योंकि उसमें लिंग की समस्या नहीं है। यहाँ तो हम स्त्रीलिंग और पुल्लिंग में उलझे रहते हैं। हम भाषा और व्याकरण को आंचलिक तड़का लगा कर प्रसन्न हो जाते हैं कि भाषा समृद्ध हो रही है। पर यह नहीं सोचते कि अगर हम ऐसा करते रहें तो देश के एक छोर से जब तक दूसरे छोर तक पहुँचेंगे तो हिन्दी के स्वरूप को ही नहीं पहचान पाएँगे।
तीसरा चरण शब्दकोश का है, जो कि पहले चरण के साथ ही आरम्भ हो जाएगा। क्योंकि यह सबसे अधिक परिश्रम वाला कार्य है। योजनाएँ तो बड़ी हैं पर अभी साहस और सवास्थ्य साथ दे रहा है इसलिए आशा बँधी हुई है। अन्त में फिर अपने आप से प्रश्न पूछ रहा हूँ कि क्या इसकी आवश्यकता है– इस बार इसका उत्तर आप देंगे; ऐसी मेरी आशा है।
— सुमन कुमार घई
9 टिप्पणियाँ
-
माननीय संपादक जी, हिन्दी में विराम चिह्न, वर्तनी, वाक्यांश सुधारों का मानकीकरण शब्दकोष एवं नये शब्द निर्माण सूत्रों की सख्त आवश्यकता है। क्योंकि आज इंटरनेट पर जिस हिन्दी का प्रयोग हो रहा है। ज्यादातर आधा अधूरा त्रुटिपूर्ण एवं क्षेत्रीयता से परिपूर्ण है। समय रहते यदि उसका सुधार या मानकीकरण नहीं हुआ तो भविष्य की हिन्दी निश्चय ही अपना भाषा रूप खोकर बोली रूप में रह जाएगी। दशा यह है कि अभी दो दिन पहले मैं गाजियाबाद से मेरठ की तरफ जा रहा था। रास्ते में राजनीतिक पार्टियों के कुछ ऐसे पोस्टर दिखाई दिये जिसपर "जिन्दाबाद" की जगह "जिल्दाबाद" लिखे हुए थे। हलाँकि यह त्रुटि नेताओं के शिक्षा को उजागर करती है मगर फिर भी अंततः नुकसान हिन्दी को ही देगी। जैसा अपना देश है कल को कुछ लोग इसी पोस्टर का सबूत लेकर खड़े हो सकते हैं कि शुद्ध शब्द जिन्दाबाद नहीं जिल्दाबाद है। इसलिए हिन्दी शब्दों एवं वाक्यों का मानकीकरण आवश्यक है।
-
नमस्कार, आशा है आप सभी सकुशल हों। आपके लघुकथा पर जारी कार्य के लिए आपको बधाई। मैं निवृत्त अध्यापिका हूं। मेरी अनेक लघुकथाएं हिंदी पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं और दो लघुकथा संग्रह भी। आपकी गतिविधियों से परिचित हुई और संपर्क किया। धन्यवाद।
-
आदरणीय सुमन जी,बहुत महत्वपूर्ण और आवश्यक कार्य है।आपके इस महत्वपूर्ण योजना में हम सभी योगदान देना चाहते है,चाहे तकनीकी हो या आर्थिक। जरूर करें। अंग्रेजी भाषा शब्दकोश अत्यंत समृद्ध,अद्यतन केवल अनुशासन,तकनीक और उदारता के कारण हुआ है। हिंदी को भी भारतीय भाषाओं की शब्द संपदा से ग्रहण करना होगा।हार्दिक शुभकामनाएं
-
आपका संपादकीय हिंदी की बहुत बड़ी समस्या को बताता है पर आप इस दिशा में जो काम कर रहे हैं, उससे आशा बँधती है। आपकी लगन, मेहनत और समर्पंण से यह काम निसंदेह अच्छी तरह पूरा होगा। अनंत शुभकामनाएँ! हम आपके साथ है।
-
आदरणीय घई जी, आपका संपादकीय हिंदी की एक बहुत बड़ी समस्या को स्पष्ट करता है। साथ ही आप जो बहुत बड़ा काम कर रहे हैं, उसको जानकर सभी हिंदी प्रेमी बहुत प्रसन्न होंगे, इसमें कोई संदेह नहीं। आपको अनंत शुभकामनाएँ । हम आपके साथ हैं।
-
घई जी! बहुत सरलता से आपने इस कठिन विषय को समझाया है। व्यक्तिगत रूप से मुझे इस एप्प की बहुत ज़रुरत है। मैं नियमित रूप से लिखती हूँ पर proofreading करने वाला कोई नहीं। पंक्चुएशन, शब्दकोष के चरण में भी मुझे सहायता की ज़रुरत है। मेरे जैसे अन्य लोग, जो विदेशों में रहते हैं, और जिनके संगियों को हिंदी में कोई ख़ास रूचि नहीं रही है, उन्हें इस एप्प से बहुत लाभ होगा। आप साहित्य कुञ्ज के लेखकों से crowdfunding भी करवा सकते हैं।
-
अत्यंत सराहनीय प्रयास!! भाषा के नियमों का पालन भाषा की शुद्धता और समग्रता के लिए अत्यंत आवश्यक है ।इन दिनों, जैसा कि आपने लिखा, आंचलिक बोलियों के नाम पर हिंदी व्याकरण का गला घोट आ जा रहा है ।यदि एक मानक एप्लीकेशन विकसित हो तो भाषा का कल्याण ही होगा। ईश्वर आपको सदा स्वस्थ रहें और दीर्घायु दें शुभकामनाओं सहित
-
रोचक विवेचना। मेरे विचार से पहले दो चरण सीमित योगदान देंगे। क्योंकि गूगल अनुवाद कभी-कभी भयंकर होता है,अर्थ का अनर्थ कर देता है या वाक्य को अर्थहीन बना देता है। देवनागरी लिपि की अपनी विशेषता है और रोमन की अपनी। देवनागरी लिपि में ड और ढ के आगे ही बिन्दी लगती है जैसे अंग्रेजी में i और j में ही ऊपर बिन्दी लगती है। अनावश्यक बिन्दुओं से हम बच सकते हैं। जैसे जन्म, जीवन और ज़िन्दगी!! और मेरे उपनाम को बहुत लोग रौटेला कहते हैं ( Rautela के कारण) लेकिन है रौतेला। प्रत्येक भाषा थोड़ी जीवन्त भी होती है।
-
आपने बहुत ही सरल शब्दों में समस्या को समझाया है। अगर तीनों पद पर काम हो जायेगा तो फिर हिन्दी एक पायदान आगे हो जायेगी। मैं आपके साथ हूँ। प्रयास सराहनीय है। आर्थिक सहायता भी कर सकती हूँ। और अपने बेटे से कह कर तकनीकी सहायता भी करवा सकती हूँ। उसका AI में काम है। आप को प्रभु सफलता दें
कृपया टिप्पणी दें
सम्पादकीय (पुराने अंक)
- 2025
-
-
मार्च 2025 प्रथम
खेद है! -
मार्च 2025 द्वितीय
-
फरवरी 2025 प्रथम
समय की गति और सापेक्षता का… -
फरवरी 2025 द्वितीय
धोबी का कुत्ता न घर का न… -
जनवरी 2025 प्रथम
और अंतिम संकल्प . . . -
जनवरी 2025 द्वितीय
मनन का एक विषय
-
मार्च 2025 प्रथम
- 2024
-
-
दिसंबर 2024 प्रथम
अपने ही बनाए नियम का उल्लंघन -
दिसंबर 2024 द्वितीय
सबके अपने-अपने ‘सोप बॉक्स’ -
नवम्बर 2024 प्रथम
आप तो पाठक के मुँह से केवल… -
नवम्बर 2024 द्वितीय
आंचलिक सिनेमा में जीवित लोक… -
अक्टूबर 2024 प्रथम
अंग्रेज़ी में अनूदित हिन्दी… -
अक्टूबर 2024 द्वितीय
कृपया मुझे कुछ ज्ञान दें! -
सितम्बर 2024 प्रथम
मैंने कंग फ़ू पांडा फ़िल्म… -
सितम्बर 2024 द्वितीय
मित्रो, अपना तो हर दिवस—हिन्दी… -
अगस्त 2024 प्रथम
गोल-गप्पे, पापड़ी-भल्ला चाट… -
अगस्त 2024 द्वितीय
जिहदी कोठी दाणे, ओहदे कमले… -
जुलाई 2024 प्रथम
बुद्धिजीवियों का असमंजस और… -
जुलाई 2024 द्वितीय
आरोपित विदेशी अवधारणाओं का… -
जून 2024 प्रथम
भाषा में बोली का हस्तक्षेप -
जून 2024 द्वितीय
पुस्तक चर्चा, नस्लीय भेदभाव… -
मई 2024 प्रथम
हींग लगे न फिटकिरी . . . -
मई 2024 द्वितीय
दृष्टिकोणों में मैत्रीपूर्ण… -
अप्रैल 2024 प्रथम
आधुनिक समाज और तकनीकी को… -
अप्रैल 2024 द्वितीय
स्मृतियाँ तो स्मृतियाँ हैं—नॉस्टेलजिया… -
मार्च 2024 प्रथम
दंतुल मुस्कान और नाचती आँखें -
मार्च 2024 द्वितीय
इधर-उधर की -
फरवरी 2024 प्रथम
सनातन संस्कृति की जागृति… -
फरवरी 2024 द्वितीय
त्योहारों को मनाने में समझौते… -
जनवरी 2024 प्रथम
आओ जीवन गीत लिखें -
जनवरी 2024 द्वितीय
श्रीराम इस भू-भाग की आत्मा…
-
दिसंबर 2024 प्रथम
- 2023
-
-
दिसंबर 2023 प्रथम
टीवी सीरियलों में गाली-गलौज… -
दिसंबर 2023 द्वितीय
समीप का इतिहास भी भुला दिया… -
नवम्बर 2023 प्रथम
क्या युद्ध मात्र दर्शन और… -
नवम्बर 2023 द्वितीय
क्या आदर्शवाद मूर्खता का… -
अक्टूबर 2023 प्रथम
दर्पण में मेरा अपना चेहरा -
अक्टूबर 2023 द्वितीय
मुर्गी पहले कि अंडा -
सितम्बर 2023 प्रथम
विदेशों में हिन्दी साहित्य… -
सितम्बर 2023 द्वितीय
जीवन जीने के मूल्य, सिद्धांत… -
अगस्त 2023 प्रथम
संभावना में ही भविष्य निहित… -
अगस्त 2023 द्वितीय
ध्वजारोहण की प्रथा चलती रही -
जुलाई 2023 प्रथम
प्रवासी लेखक और असमंजस के… -
जुलाई 2023 द्वितीय
वास्तविक सावन के गीत जो अनुमानित… -
जून 2023 प्रथम
कृत्रिम मेधा आपको लेखक नहीं… -
जून 2023 द्वितीय
मानव अपनी संस्कृति की श्रेष्ठता… -
मई 2023 प्रथम
मैं, मेरी पत्नी और पंजाबी… -
मई 2023 द्वितीय
पेड़ की मृत्यु का तर्पण -
अप्रैल 2023 प्रथम
कुछ यहाँ की, कुछ वहाँ की -
अप्रैल 2023 द्वितीय
कवि सम्मेलनों की यह तथाकथित… -
मार्च 2023 प्रथम
गोधूलि की महक को अँग्रेज़ी… -
मार्च 2023 द्वितीय
मेरे पाँच पड़ोसी -
फरवरी 2023 प्रथम
हिन्दी भाषा की भ्रान्तियाँ -
फरवरी 2023 द्वितीय
गुनगुनी धूप और भावों की उष्णता -
जनवरी 2023 प्रथम
आने वाले वर्ष में हमारी छाया… -
जनवरी 2023 द्वितीय
अरुण बर्मन नहीं रहे
-
दिसंबर 2023 प्रथम
- 2022
-
-
दिसंबर 2022 प्रथम
अजनबी से ‘हैव ए मैरी क्रिसमस’… -
दिसंबर 2022 द्वितीय
आने वाले वर्ष से बहुत आशाएँ… -
नवम्बर 2022 प्रथम
हमारी शब्दावली इतनी संकीर्ण… -
नवम्बर 2022 द्वितीय
देशभक्ति साहित्य और पत्रकारिता -
अक्टूबर 2022 प्रथम
भारत में प्रकाशन अभी पाषाण… -
अक्टूबर 2022 द्वितीय
बहस: एक स्वस्थ मानसिकता,… -
सितम्बर 2022 प्रथम
हिन्दी साहित्य का अँग्रेज़ी… -
सितम्बर 2022 द्वितीय
आपके सपनों की भाषा ही जीवित… -
अगस्त 2022 प्रथम
पेड़ कटने का संताप -
अगस्त 2022 द्वितीय
सम्मानित भारत में ही हम सबका… -
जुलाई 2022 प्रथम
अगर विषय मिल जाता तो न जाने… -
जुलाई 2022 द्वितीय
बात शायद दृष्टिकोण की है -
जून 2022 प्रथम
साहित्य और भाषा सुरिक्षित… -
जून 2022 द्वितीय
राजनीति और साहित्य -
मई 2022 प्रथम
कितने समान हैं हम! -
मई 2022 द्वितीय
ऐतिहासिक गद्य लेखन और कल्पना… -
अप्रैल 2022 प्रथम
भारत में एक ईमानदार फ़िल्म… -
अप्रैल 2022 द्वितीय
कितना मासूम होता है बचपन,… -
मार्च 2022 प्रथम
बसंत अब लौट भी आओ -
मार्च 2022 द्वितीय
अजीब था आज का दिन! -
फरवरी 2022 प्रथम
कैनेडा में सर्दी की एक सुबह -
फरवरी 2022 द्वितीय
इंटरनेट पर हिन्दी और आधुनिक… -
जनवरी 2022 प्रथम
नव वर्ष के लिए कुछ संकल्प -
जनवरी 2022 द्वितीय
क्या सभी व्यक्ति लेखक नहीं…
-
दिसंबर 2022 प्रथम
- 2021
-
-
दिसंबर 2021 प्रथम
आवश्यकता है आपकी त्रुटिपूर्ण… -
दिसंबर 2021 द्वितीय
नींव नहीं बदली जाती -
नवम्बर 2021 प्रथम
सांस्कृतिक आलेखों का हिन्दी… -
नवम्बर 2021 द्वितीय
क्या इसकी आवश्यकता है? -
अक्टूबर 2021 प्रथम
धैर्य की कसौटी -
अक्टूबर 2021 द्वितीय
दशहरे और दीवाली की यादें -
सितम्बर 2021 द्वितीय
हिन्दी दिवस पर मेरी चिंताएँ -
अगस्त 2021 प्रथम
विमर्शों की उलझी राहें -
अगस्त 2021 द्वितीय
रचना प्रकाशन के लिए वेबसाइट… -
जुलाई 2021 प्रथम
सामान्य के बदलते स्वरूप -
जुलाई 2021 द्वितीय
लेखक की स्वतन्त्रता -
जून 2021 प्रथम
साहित्य कुञ्ज और कैनेडा के… -
जून 2021 द्वितीय
मानवीय मूल्यों का निकष आपदा… -
मई 2021 प्रथम
शब्दों और भाव-सम्प्रेषण की… -
मई 2021 द्वितीय
साहित्य कुञ्ज की कुछ योजनाएँ -
अप्रैल 2021 प्रथम
कोरोना काल में बन्द दरवाज़ों… -
अप्रैल 2021 द्वितीय
समीक्षक और सम्पादक -
मार्च 2021 प्रथम
आवश्यकता है नई सोच की, आत्मविश्वास… -
मार्च 2021 द्वितीय
अगर जीवन संघर्ष है तो उसका… -
फरवरी 2021 प्रथम
राजनीति और साहित्य का दायित्व -
फरवरी 2021 द्वितीय
फिर वही प्रश्न – हिन्दी साहित्य… -
जनवरी 2021 प्रथम
स्मृतियों की बाढ़ – महाकवि… -
जनवरी 2021 द्वितीय
सम्पादक, लेखक और ’जीनियस’…
-
दिसंबर 2021 प्रथम
- 2020
-
-
दिसंबर 2020 प्रथम
यह वर्ष कभी भी विस्मृत नहीं… -
दिसंबर 2020 द्वितीय
क्षितिज का बिन्दु नहीं प्रातःकाल… -
नवम्बर 2020 प्रथम
शोषित कौन और शोषक कौन? -
नवम्बर 2020 द्वितीय
पाठक की रुचि ही महत्वपूर्ण -
अक्टूबर 2020 प्रथम
साहित्य कुञ्ज का व्हाट्सएप… -
अक्टूबर 2020 द्वितीय
साहित्य का यक्ष प्रश्न –… -
सितम्बर 2020 प्रथम
साहित्य का राजनैतिक दायित्व -
सितम्बर 2020 द्वितीय
केवल अच्छा विचार और अच्छी… -
अगस्त 2020 प्रथम
यह माध्यम असीमित भी और शाश्वत… -
अगस्त 2020 द्वितीय
हिन्दी साहित्य को भविष्य… -
जुलाई 2020 प्रथम
अपनी बात, अपनी भाषा और अपनी… -
जुलाई 2020 द्वितीय
पहले मुर्गी या अण्डा? -
जून 2020 प्रथम
कोरोना का आतंक और स्टॉकहोम… -
जून 2020 द्वितीय
अपनी बात, अपनी भाषा और अपनी… -
मई 2020 प्रथम
लेखक : भाषा का संवाहक, कड़ी… -
मई 2020 द्वितीय
यह बिलबिलाहट और सुनने सुनाने… -
अप्रैल 2020 प्रथम
एक विषम साहित्यिक समस्या… -
अप्रैल 2020 द्वितीय
अजीब परिस्थितियों में जी… -
मार्च 2020 प्रथम
आप सभी शिव हैं, सभी ब्रह्मा… -
मार्च 2020 द्वितीय
हिन्दी साहित्य के शोषित लेखक -
फरवरी 2020 प्रथम
लम्बेअंतराल के बाद मेरा भारत… -
फरवरी 2020 द्वितीय
वर्तमान का राजनैतिक घटनाक्रम… -
जनवरी 2020 प्रथम
सकारात्मक ऊर्जा का आह्वान -
जनवरी 2020 द्वितीय
काठ की हाँड़ी केवल एक बार…
-
दिसंबर 2020 प्रथम
- 2019
-
-
15 Dec 2019
नए लेखकों का मार्गदर्शन :… -
1 Dec 2019
मेरी जीवन यात्रा : तब से… -
15 Nov 2019
फ़ेसबुक : एक सशक्त माध्यम… -
1 Nov 2019
पतझड़ में वर्षा इतनी निर्मम… -
15 Oct 2019
हिन्दी साहित्य की दशा इतनी… -
1 Oct 2019
बेताल फिर पेड़ पर जा लटका -
15 Sep 2019
भाषण देने वालों को भाषण देने… -
1 Sep 2019
कितना मीठा है यह अहसास -
15 Aug 2019
स्वतंत्रता दिवस की बधाई! -
1 Aug 2019
साहित्य कुञ्ज में ’किशोर… -
15 Jul 2019
कैनेडा में हिन्दी साहित्य… -
1 Jul 2019
भारतेत्तर साहित्य सृजन की… -
15 Jun 2019
भारतेत्तर साहित्य सृजन की… -
1 Jun 2019
हिन्दी भाषा और विदेशी शब्द -
15 May 2019
साहित्य को विमर्शों में उलझाती… -
1 May 2019
एक शब्द – किसी अँचल में प्यार… -
15 Apr 2019
विश्वग्राम और प्रवासी हिन्दी… -
1 Apr 2019
साहित्य कुञ्ज एक बार फिर… -
1 Mar 2019
साहित्य कुञ्ज का आधुनिकीकरण -
1 Feb 2019
हिन्दी वर्तनी मानकीकरण और… -
1 Jan 2019
चिंता का विषय - सम्मान और…
-
15 Dec 2019
- 2018
-
-
1 Dec 2018
हिन्दी टाईपिंग रोमन या देवनागरी… -
1 Apr 2018
हिन्दी साहित्य के पाठक कहाँ… -
1 Jan 2018
हिन्दी साहित्य के पाठक कहाँ…
-
1 Dec 2018
- 2017
-
-
1 Oct 2017
हिन्दी साहित्य के पाठक कहाँ… -
15 Sep 2017
हिन्दी साहित्य के पाठक कहाँ… -
1 Sep 2017
ग़ज़ल लेखन के बारे में -
1 May 2017
मेरी थकान -
1 Apr 2017
आवश्यकता है युवा साहित्य… -
1 Mar 2017
मुख्यधारा से दूर होना वरदान -
15 Feb 2017
नींव के पत्थर -
1 Jan 2017
नव वर्ष की लेखकीय संभावनाएँ,…
-
1 Oct 2017
- 2016
-
-
1 Oct 2016
सपना पूरा हुआ, पुस्तक बाज़ार.कॉम… -
1 Sep 2016
हिन्दी साहित्य, बाज़ारवाद… -
1 Jul 2016
पुस्तकबाज़ार.कॉम आपके लिए -
15 Jun 2016
साहित्य प्रकाशन/प्रसारण के… -
1 Jun 2016
लघुकथा की त्रासदी -
1 Jun 2016
हिन्दी साहित्य सार्वभौमिक? -
1 May 2016
मेरी प्राथमिकतायें -
15 Mar 2016
हिन्दी व्याकरण और विराम चिह्न -
1 Mar 2016
हिन्दी लेखन का स्तर सुधारने… -
15 Feb 2016
अंक प्रकाशन में विलम्ब क्यों… -
1 Feb 2016
भाषा में शिष्टता -
15 Jan 2016
साहित्य का व्यवसाय -
1 Jan 2016
उलझे से विचार
-
1 Oct 2016
- 2015
-
-
1 Dec 2015
साहित्य कुंज को पुनर्जीवत… -
1 Apr 2015
श्रेष्ठ प्रवासी साहित्य का… -
1 Mar 2015
कैनेडा में सप्ताहांत की संस्कृति -
1 Feb 2015
प्रथम संपादकीय
-
1 Dec 2015