हिन्दी साहित्य के पाठक कहाँ हैं?
सुमन कुमार घईप्रिय मित्रो,
पिछले दिनों प्रसिद्ध कहानीकार तेजेन्द्र शर्मा ने फ़ेसबुक पर प्रश्न पूछा था - हिन्दी साहित्य के पाठक कहाँ हैं? सैंकड़ों लोगों ने उनके प्रश्न पर प्रतिक्रिया प्रकट की। मैंने भी एक टिप्पणी की। पर तेजेन्द्र जी के इस प्रश्न ने मन में उस संदेह को शब्द दे दिये जो कि हिन्दी के लेखक वर्षों से मन ही मन पूछते रहे हैं।
निःस्संदेह यह एक गंभीर प्रश्न है और इसका कोई सीधा उत्तर हो ही नहीं सकता। सदियों की उपेक्षा के इतिहास को कौन एक वाक्य, एक आलेख और एक संपादकीय में व्यक्त कर सकता है। फिर भी एक चर्चा आरम्भ करना चाहता हूँ और आप सभी को आमंत्रित कर रहा हूँ - इस विषय पर सोचें और अपनी प्रतिक्रिया लिख भेजें।
भारत के पारिवारिक जीवन में साहित्य की आजकल क्या भूमिका है - इससे मैं बिल्कुल अनिभिज्ञ हूँ। मैं तो अभी भी उस काल में अटका हुआ हूँ, जिस काल में मैं प्रवासी बना था। शायद हमारे लिए या मेरी पीढ़ी के लोगों के लिए साहित्य मनोरंजन के सीमित साधनों के कारण महत्वपूर्ण था।
हो सकता है कि कोई तर्क दे, आज मनोरंजन के नए साधनों की बाढ़ है। इंटरनेट, सोशल मीडिया टी.वी. को पीछे छोड़ता जा रहा है। इस दौर में साहित्य कौन बैठ कर पढ़ेगा? यह तर्क ठोस नहीं है। पश्चिमी देशों को देखते हुए, जहाँ मैं जी रहा हूँ , साहित्य अभी भी जीवित है। साहित्य का ख़रीददार भी जीवित है। पुस्तकों का प्रारूप अवश्य बदल गया है या कहें प्रारूप के नये विकल्प हो गये हैं। पेपरबैक से लेकर ई-पुस्तकों के उतने ही ख़रीददार उपस्थित हैं जितने कि पिछली सदी में थे। बल्कि बढ़े ही हैं कम नहीं हुए। भारत में ऐसा क्या हो गया कि साहित्य के पाठकों की कमी हो गयी?
आज भारत या कम से कम महानगरीय समाज की तुलना पश्चिमी देशों के महानगरीय समाजों से करें तो दोनों एक ही स्तर पर हैं। पर यह समानता केवल ऊपरी सतह तक ही है। थोड़ा कुरेदो और समझो तो पश्चिमी देशों के समाज की सांस्कृतिक गहराई भारत की महानगरीय संस्कृति से कहीं अधिक है। क्योंकि पश्चिमी समाज की जड़ें पश्चिम की मिट्टी में पनपी हैं। इस मिट्टी की परतें ऐतिहासिक, भौगोलिक, सामाजिक और सांस्कृतिक हैं। भारत की महानगरीय संस्कृति आयातित है - भारतीयता का पुट तो है, जड़ें भारतीय हैं और ऊपर पौधा पश्चिमी संस्कृति की कलम बाँध कर विकसित हो रहा है। तो गहराई कैसे होगी। इसका सीधा प्रभाव साहित्य पर होगा ही विशेषकर हिन्दी साहित्य पर। पाठक एक ऐसा जीवन जी रहा है जिसकी जड़ें ऊपरी सतह पर ही फैली हैं और उसका जीवन विदेशी भाषा से सींचा जा रहा है; लेखक बेचारा क्या करे? कुछ हद तक उसकी रचनाएँ महानगरीय बाज़ार के अनुसार तो लिखी जा सकती हैं परन्तु भारत केवल महानगरों में ही तो नहीं बसता। जब घर में, स्कूल में, समाज में और काम पर भाषा ही भारतीय नहीं होगी तो भारतीय भाषाओं को पढ़ेगा कौन? विशेषकर जब भारत में भारतीय भाषा बोलने वाले को सामाजिक दृष्टिकोण से कमतर समझा जाता हो। कहते हुए बुरा तो लगता है, जब तक हिन्दी की पुस्तकें पढ़ना "फ़ैशनेबल" नहीं हो जाता महानगरों में हिन्दी साहित्य को संघर्ष करना ही पड़ेगा।
अब देखते हैं कि साहित्य का क्रेता/ख़रीददार कौन है? कहाँ रहता है? उसकी आर्थिक क्षमता क्या है? हालाँकि पिछले कुछ दशकों से मध्यवर्गीय उपभोक्ताओं में वृद्धि हुई है। यह उपभोक्ता पुस्तकें खरीदने की आर्थिक क्षमता रखते हैं पर शायद खरीदते नहीं है। क्यों? यह एक विचारणीय प्रश्न है।
क्या मध्यवर्गीय समृद्धता के लक्षणों में हिन्दी साहित्य की पुस्तकें हाथ में होना या ड्राइंगरूम के टेबल पर दिखना पिछड़ेपन का चिह्न तो नहीं समझा जाता?
पश्चिमी देशों में साहित्य का पाठक स्कूल प्रणाली तैयार करती है क्योंकि यहाँ पर पाठ्यक्रम के अतिरिक्त पुस्तकों को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। सिनेमा की टिकटों के लिए अगर लम्बी लाईन लगती है तो चर्चित पुस्तकों खरीदने वालों की भी उतनी ही लम्बी लाईन लगती है। इन देशों में न तो मनोरंजन के साधन सीमित हैं और न ही स्वदेशी भाषा के साहित्य को पढ़ना गँवारपन का प्रतीक समझा जाता है। इसका हो सकता है कि ऐतिहासिक कारण रहा हो। मध्यकालीन युग में क्योंकि पुस्तकें हस्तलिखित होती थीं तो यह केवल अभिजात्य वर्ग या धार्मिक मठों तक ही सीमित रहती थीं। छापेखाने का अविष्कार होने के बाद, समाज में उच्चवर्ग के लोगों में प्रतिष्ठा को स्थापित करने के लिए हर घर में लाइब्रेरी का अलग कमरा होना अनिवार्य सा था। मध्यवर्गीय आर्थिक विकास के पश्चात यह पुस्तकें समाज के अधिकतर लोगों की पहुँच में हो गयीं। पुस्तकों की खरीदने, उन्हें पढ़ने और उन पर विचार करने की रीत अभी तक चली आ रही है।
मित्रो यह चर्चा की शुरूआत है। हो सकता है कि मेरे विचारों से आप सहमत न हों और उससे बढ़कर कुछ विचार चुभें परन्तु मेरे अनुभव के अनुसार जो मैंने कहा वह सच है। आशा है कि आप इस विचार शृंखला को न केवल आगे बढ़ायेंगे बल्कि अन्य मित्रों को भी इस दिशा की ओर प्रोत्साहित करेंगे।
- सादर
सुमन कुमार घई
सम्पादकीय (पुराने अंक)
- 2019
-
-
1 Dec 2019
मेरी जीवन यात्रा : तब से… -
15 Nov 2019
फ़ेसबुक : एक सशक्त माध्यम… -
1 Nov 2019
पतझड़ में वर्षा इतनी निर्मम… -
15 Oct 2019
हिन्दी साहित्य की दशा इतनी… -
1 Oct 2019
बेताल फिर पेड़ पर जा लटका -
15 Sep 2019
भाषण देने वालों को भाषण देने… -
1 Sep 2019
कितना मीठा है यह अहसास -
15 Aug 2019
स्वतंत्रता दिवस की बधाई! -
1 Aug 2019
साहित्य कुञ्ज में ’किशोर… -
15 Jul 2019
कैनेडा में हिन्दी साहित्य… -
1 Jul 2019
भारतेत्तर साहित्य सृजन की… -
15 Jun 2019
भारतेत्तर साहित्य सृजन की… -
1 Jun 2019
हिन्दी भाषा और विदेशी शब्द -
15 May 2019
साहित्य को विमर्शों में उलझाती… -
1 May 2019
एक शब्द – किसी अँचल में प्यार… -
15 Apr 2019
विश्वग्राम और प्रवासी हिन्दी… -
1 Apr 2019
साहित्य कुञ्ज एक बार फिर… -
1 Mar 2019
साहित्य कुञ्ज का आधुनिकीकरण -
1 Feb 2019
हिन्दी वर्तनी मानकीकरण और… -
1 Jan 2019
चिंता का विषय - सम्मान और…
-
1 Dec 2019
- 2018
-
-
1 Dec 2018
हिन्दी टाईपिंग रोमन या देवनागरी… -
1 Apr 2018
हिन्दी साहित्य के पाठक कहाँ… -
1 Jan 2018
हिन्दी साहित्य के पाठक कहाँ…
-
1 Dec 2018
- 2017
-
-
1 Oct 2017
हिन्दी साहित्य के पाठक कहाँ… -
15 Sep 2017
हिन्दी साहित्य के पाठक कहाँ… -
1 Sep 2017
ग़ज़ल लेखन के बारे में -
1 May 2017
मेरी थकान -
1 Apr 2017
आवश्यकता है युवा साहित्य… -
1 Mar 2017
मुख्यधारा से दूर होना वरदान -
15 Feb 2017
नींव के पत्थर -
1 Jan 2017
नव वर्ष की लेखकीय संभावनाएँ,…
-
1 Oct 2017
- 2016
-
-
1 Oct 2016
सपना पूरा हुआ, पुस्तक बाज़ार.कॉम… -
1 Sep 2016
हिन्दी साहित्य, बाज़ारवाद… -
1 Jul 2016
पुस्तकबाज़ार.कॉम आपके लिए -
15 Jun 2016
साहित्य प्रकाशन/प्रसारण के… -
1 Jun 2016
लघुकथा की त्रासदी -
1 Jun 2016
हिन्दी साहित्य सार्वभौमिक? -
1 May 2016
मेरी प्राथमिकतायें -
15 Mar 2016
हिन्दी व्याकरण और विराम चिह्न -
1 Mar 2016
हिन्दी लेखन का स्तर सुधारने… -
15 Feb 2016
अंक प्रकाशन में विलम्ब क्यों… -
1 Feb 2016
भाषा में शिष्टता -
15 Jan 2016
साहित्य का व्यवसाय -
1 Jan 2016
उलझे से विचार
-
1 Oct 2016
- 2015
-
-
1 Dec 2015
साहित्य कुंज को पुनर्जीवत… -
1 Apr 2015
श्रेष्ठ प्रवासी साहित्य का… -
1 Mar 2015
कैनेडा में सप्ताहांत की संस्कृति -
1 Feb 2015
प्रथम संपादकीय
-
1 Dec 2015