नज़रिया

राजेश ’ललित’ (अंक: 242, दिसंबर प्रथम, 2023 में प्रकाशित)

 

सरकार ने नज़र
बनाई हुई है। 
स्थिति नियंत्रण में है
परिस्थितियाँ भी नियंत्रित हैं। 
अर्थ का अनर्थ न करें। 
स्थितियाँ तेज़ी से सुधर रही हैं। 
मतलब 
सरकार की नज़र भी
ठीक है
और नज़रिया भी ठीक है ‌
ज़रा धैर्य रखें
सब ठीक हो जायेगा॥
 
यह आप पर निर्भर करता है
आपक किस नज़र से
देखते हैं! 
आपको स्थिति ठीक नहीं लग रही! 
आप को निकट दृष्टि दोष है! 
कहा न, धैर्य रखिये; 
हर चीज़ में आप को दोष ढूँढ़ने की आदत है! 
ज़रा दूरदृष्टा बनें; 
नज़र भी बदलें
और नज़रिया भी! 
सब ठीक हो जाएगा। 
 
सरकार क़दम उठा
रही है, 
इसका मतलब सरकार चल रही है। 
अच्छे से चल रही है। 
हर क़दम सरकार ही
उठाये; 
कुछ क़दम जनता को
भी उठाने चाहिए
आप भी क़दमताल
करिये
आप भी स्वस्थ रहेंगे
और समाज भी

1 टिप्पणियाँ

  • 26 Feb, 2024 05:15 AM

    आदरणीय "राजेश"ललित'जी"

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
चिन्तन
हास्य-व्यंग्य कविता
सांस्कृतिक आलेख
कविता - क्षणिका
स्मृति लेख
बाल साहित्य कविता
सामाजिक आलेख
कविता - हाइकु
लघुकथा
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में