नव वर्ष की लेखकीय संभावनाएँ, समस्याएँ और समाधान
सुमन कुमार घईप्रिय मित्रो,
देर से सही पर साहित्य कुंज का नया अंक और इस वर्ष का पहला अंक आपके समक्ष है। समय-समय पर साहित्यिक मंचों से अनुपस्थित हो जाता हूँ, परन्तु परोक्ष में साहित्य से अनुपस्थित नहीं होता। इन दिनों "बाज़ारवाद" से लाभ उठाने के लिए हिन्दी साहित्य को पुस्तक बाज़ार.कॉम पर ई-पुस्तक के रूप में प्रस्तुत करने में व्यस्त हूँ। अभी तक एक दर्जन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और बिकनी भी आरम्भ हो चुकी हैं। ऐसा नहीं कह सकता कि आरम्भिक अड़चने नहीं आ रहीं, एक तरह से इनकी प्रतीक्षा सी थी। एक-एक करके इनसे उबर रहे हैं, आप लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है जिसके लिए आप सभी का कृतज्ञ हूँ।
पिछले शनिवार को हिन्दी राइटर्स गिल्ड की मासिक गोष्ठी थी। गोष्ठी को दो भागों में बाँटा गया था। पहला सत्र विचार-विमर्श का था जिसके बारे में अपने संपादकीय में चर्चा करना चाहता हूँ। चर्चा का विषय था – नव वर्ष में लेखकीय संभावानाएँ! चर्चा कैनेडा के संदर्भ में थी परन्तु एक तरह से सार्वभौमिक भी।
प्रायः देखा जाता है कि साहित्य की एक विचारधारा मुख्य साहित्यिक मंच के मध्य में स्थापित हो जाती है, क्योंकि वह उस समय की आवश्यकता होती है। यह प्रक्रिया समस्या तब बन जाती है जब संपूर्ण साहित्य केवल मंच के इसी क्षेत्र तक ही सीमित हो जाता है। या यूँ कहूँ कि केवल वही साहित्य सामने आता है (प्रकाशन के विभिन्न माध्यमों द्वारा) जो अपने आपको इस बहती नदिया के किनारों में सीमित रख पाता है। इन किनारों से परे की सृजनत्मकता हाशिये पर चली जाती है। प्रवासी-साहित्य (हालाँकि इस परिभाषा से मैं सहमत नहीं हूँ) अपने-आपको दो दिशाओं से पिटता हुआ पाता है। एक ओर विदेशों में रहने वाले लेखक अपने आपको तब तक सफल नहीं समझते जब तक उनके नाम का डंका भारत के मंचों पर नहीं बजना आरम्भ हो जाता। इसलिए भारत में न रहते हुए भी, भारत ही की बात उनके साहित्य का मुख्य विषय रहती है। मेरे विचार के अनुसार ऐसा करने से उनकी रचना का कथानक बेमानी-सा हो जाता है। जिन परिस्थितियों को आपने जिया नहीं उसके बारे में अपने अनुमानित अनुभव की नींव पर आप कैसे अपने साहित्य का सृजन कर सकते हैं? मानवीय विषय और संदर्भ सार्वभौमिक और सार्वकालिक होते हैं। इन की संवेदनाओं के संप्रेषण में नारेबाज़ी नहीं होती। त्रासदी है कि इन्हें मंच का मध्य कम ही प्राप्त होता है। विशेषता इस बात की है कि ऐसे ही साहित्य की आयु लम्बी होती है।
दूसरी ओर प्रवासी लेखक आधुनिक साहित्य से अपरिचित रहते हुए, अपने आपको उस काल में सीमित कर लेता, जिस काल का साहित्य उसने प्रवास से पहले पढ़ा था। पुराने बिम्ब, पुराने रूपक, पुराने विषय, पुरानी भाषा, पुरानी संवेदनाएँ और बार-बार इन्हीं को दोहराने का बासीपन। फिर कुंठा उत्पन्न होती है अप्रकाशित रहने की। चर्चा में इन्हीं समस्याओं से उबरने के लिए समाधानों के सुझाव, विचार-विमर्श से सामने आये। उपस्थित लेखकों को नया आधुनिक साहित्य पढ़ने और उस पर विचार करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। विदेश में रहते हुए एक अन्य समस्या जो साहित्य प्रेमियों के सामने आती है वह है अच्छे आधुनिक साहित्य की दुर्लभता। यद्यपि यहाँ के पुस्तकालय हिन्दी भाषा की पुस्तकें भी रखते हैं परन्तु अधिकतर पुस्तकें वही पुराने लेखकों की होती हैं जो बीसियों वर्ष पहले भारत में भी पढ़े थे। ऐसा नहीं है कि हिन्दी राइटर्स गिल्ड ने इस दिशा में प्रयास नहीं किया। पुस्तकालयों से संपर्क करने पर एक ही उत्तर मिलता है कि लोग पुस्तकालय से हिन्दी की किताबें इशु नहीं करवाते और इसी कारण से हिन्दी की पुस्तकों की ख़रीददारी का बजट कम होता जा रहा है। सदस्यों को प्रोत्साहित किया गया कि जैसी भी हों, परन्तु हिन्दी की पुस्तकों को इशु करवाएँ ताकि आँकड़े पुस्तकालय को हिन्दी की पुस्तकें खरीदने के लिए विवश करें।
तीसरा सुझाव पुस्तक बाज़ार.कॉम जैसे ई-पुस्तक विक्रेताओं से ई-पुस्तकें खरीदने का था। क्योंकि ई-पुस्तकें खरीदनी सस्ती और आसान हैं। पढ़ने के लिए भी अब हाथ के उपकरण (टैबलेट्स, ई-रीडर और स्मार्ट फोन) उपलब्ध हैं और पुस्तक बाज़ार.कॉम की एंड्रायड उपकरणों की ऐप्प भी निःशुल्क गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड की जा सकती है। पीसी के लिए भी ईरीडर निःशुल्क उपलब्ध है। इसलिए ऐसा कोई भी कारण नहीं है कि ई-पुस्तक न पढ़ी जा सके। हाँ यह बात अलग है कि जिनका "रोमांटिक" संबंध मुद्रित पुस्तकों के साथ है वह ही ई-पुस्तक के लिए बाधा बन सकते हैं। ऐसी परिस्थिति में तो विदेशों के हिन्दी साहित्य प्रेमियों के साधन सीमित ही रहेंगे।
अंत में संकल्प किया गया कि व्यक्तिगत लेखन में सुधार के लिए इन गोष्ठियों में रचनाओं की विवेचना भी की जायेगी। भाषा और शिल्प के लिए कार्यशालाएँ भी आयोजित की जाएँगी। स्थापित लेखकों की रचनाओं पर नियमित चर्चा की जाएगी और प्रत्येक गोष्ठी में हर उपस्थित व्यक्ति बताएगा कि पिछले महीने के दौरान उसने क्या नया पढ़ा।
साहित्य कुंज के वैश्विक मंच पर स्थानीय समस्याओं की चर्चा इसलिए कर रहा हूँ क्योंकि यह समस्याएँ किसी न किसी रूप में दुनिया के हर कोने के लेखकों के सामने आती हैं और आप पाएँगे कि समाधान भी एक से ही हैं।
– सादर
सुमन कुमार घई
सम्पादकीय (पुराने अंक)
- 2019
-
-
15 Dec 2019
नए लेखकों का मार्गदर्शन :… -
1 Dec 2019
मेरी जीवन यात्रा : तब से… -
15 Nov 2019
फ़ेसबुक : एक सशक्त माध्यम… -
1 Nov 2019
पतझड़ में वर्षा इतनी निर्मम… -
15 Oct 2019
हिन्दी साहित्य की दशा इतनी… -
1 Oct 2019
बेताल फिर पेड़ पर जा लटका -
15 Sep 2019
भाषण देने वालों को भाषण देने… -
1 Sep 2019
कितना मीठा है यह अहसास -
15 Aug 2019
स्वतंत्रता दिवस की बधाई! -
1 Aug 2019
साहित्य कुञ्ज में ’किशोर… -
15 Jul 2019
कैनेडा में हिन्दी साहित्य… -
1 Jul 2019
भारतेत्तर साहित्य सृजन की… -
15 Jun 2019
भारतेत्तर साहित्य सृजन की… -
1 Jun 2019
हिन्दी भाषा और विदेशी शब्द -
15 May 2019
साहित्य को विमर्शों में उलझाती… -
1 May 2019
एक शब्द – किसी अँचल में प्यार… -
15 Apr 2019
विश्वग्राम और प्रवासी हिन्दी… -
1 Apr 2019
साहित्य कुञ्ज एक बार फिर… -
1 Mar 2019
साहित्य कुञ्ज का आधुनिकीकरण -
1 Feb 2019
हिन्दी वर्तनी मानकीकरण और… -
1 Jan 2019
चिंता का विषय - सम्मान और…
-
15 Dec 2019
- 2018
-
-
1 Dec 2018
हिन्दी टाईपिंग रोमन या देवनागरी… -
1 Apr 2018
हिन्दी साहित्य के पाठक कहाँ… -
1 Jan 2018
हिन्दी साहित्य के पाठक कहाँ…
-
1 Dec 2018
- 2017
-
-
1 Oct 2017
हिन्दी साहित्य के पाठक कहाँ… -
15 Sep 2017
हिन्दी साहित्य के पाठक कहाँ… -
1 Sep 2017
ग़ज़ल लेखन के बारे में -
1 May 2017
मेरी थकान -
1 Apr 2017
आवश्यकता है युवा साहित्य… -
1 Mar 2017
मुख्यधारा से दूर होना वरदान -
15 Feb 2017
नींव के पत्थर -
1 Jan 2017
नव वर्ष की लेखकीय संभावनाएँ,…
-
1 Oct 2017
- 2016
-
-
1 Oct 2016
सपना पूरा हुआ, पुस्तक बाज़ार.कॉम… -
1 Sep 2016
हिन्दी साहित्य, बाज़ारवाद… -
1 Jul 2016
पुस्तकबाज़ार.कॉम आपके लिए -
15 Jun 2016
साहित्य प्रकाशन/प्रसारण के… -
1 Jun 2016
लघुकथा की त्रासदी -
1 Jun 2016
हिन्दी साहित्य सार्वभौमिक? -
1 May 2016
मेरी प्राथमिकतायें -
15 Mar 2016
हिन्दी व्याकरण और विराम चिह्न -
1 Mar 2016
हिन्दी लेखन का स्तर सुधारने… -
15 Feb 2016
अंक प्रकाशन में विलम्ब क्यों… -
1 Feb 2016
भाषा में शिष्टता -
15 Jan 2016
साहित्य का व्यवसाय -
1 Jan 2016
उलझे से विचार
-
1 Oct 2016
- 2015
-
-
1 Dec 2015
साहित्य कुंज को पुनर्जीवत… -
1 Apr 2015
श्रेष्ठ प्रवासी साहित्य का… -
1 Mar 2015
कैनेडा में सप्ताहांत की संस्कृति -
1 Feb 2015
प्रथम संपादकीय
-
1 Dec 2015