राजीव कुमार – होली

15-03-2023

राजीव कुमार – होली

राजीव कुमार (अंक: 225, मार्च द्वितीय, 2023 में प्रकाशित)

 

1.
पाता संबल
प्रेम का मनोबल
होली प्रबल। 
 
2.
सादा आँचल
रंगीन परिधान
होली विधान। 
 
3.
रँगा आँचल
बौरता पल पल
दिल दीवाना। 
 
4.
रँगी उमंग
प्रियतमा का अंग
चाहता संग। 
 
5.
मन का चोर
रंग में सराबोर
मेल बेठौर। 
 
6.
रंग था फेंका
चुनरी है रंगीन
रुत हसीन। 

7.
रंगीन घोल
प्रियतमा से बोल
मन रहा डोल। 
 
8.
तंग है चोली
बेक़ाबू है उठान
वहीं है जान। 
 
9.
हरेक साल
होली हुड़दंगी
बनता संगी। 
 
10.
रंगीन चोली
गुनगुनाती होली
चला के गोली। 
 
11.
मस्तों की टोली
प्रियतमा का घेराव
बड़ा है चाव। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कहानी
कविता-ताँका
कविता - हाइकु
लघुकथा
सांस्कृतिक कथा
कविता
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में