पुस्तक: हाइकु 

01-05-2023

पुस्तक: हाइकु 

राजीव कुमार (अंक: 228, मई प्रथम, 2023 में प्रकाशित)

पुस्तक: हाइकु 

1.
जब आ बसी 
पुस्तक अभिरुचि 
हुई उन्नति। 
 
2.
ज्ञान भंडार 
पुस्तक ही आधार 
मत नकार। 
 
3.वृद्धि दस्तक 
संसाधन पुस्तक 
ऊँचा मस्तक। 
 
4.
जीत जन्नत 
किताब, हार में भी 
पूरी मन्नत। 
 
5.
नहीं अभागा 
पुस्तक सहभागी 
दिमाग़ जागा। 
 
6.
सर्व सुरुचि 
पुस्तक अभिरुचि 
अधीन कार्य। 
 
7.
किताब पन्ना 
पूरी हर तमन्ना 
बना दुनिया। 
 
8.
हार तराना 
किताब ही बहाना 
गुनगुनाना। 
 
9.कामना पूर्ति 
पुस्तक प्रेम वृति 
जन्मे जागृति। 
 
10.
श्रम साधना 
फल दाता पुस्तक 
ऊँचा मस्तक। 
 
11.
पुस्तक प्रेमी 
ज्ञान संसाधन 
कोई न कमी। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कहानी
कविता-ताँका
कविता - हाइकु
लघुकथा
सांस्कृतिक कथा
कविता
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में