गुरु पूर्णिमा

15-07-2025

गुरु पूर्णिमा

प्रीति अग्रवाल 'अनुजा' (अंक: 281, जुलाई द्वितीय, 2025 में प्रकाशित)

 

आषाढ़ मास
पूनो शुक्ल पक्ष की
गुरु पूर्णिमा
वेद व्यास जयंती
उत्सव आया
अमूल्य धरोहर
श्रद्धा सुमन
आओ करे अर्पण
महाभारत
औ' श्रीमद्भगवत 
रचनाकार
अठ्ठारह पुराण
वेदव्यास जी 
सनातन धर्म के
गुरु महान
उनका आशीर्वाद
करके प्राप्त
मार्गदर्शन हेतु
कृतज्ञ होवें
पवित्र नदियों में 
करके स्नान
पाकर शुभ-लाभ
दान-पुण्य से
जीवन अंधकार
दूर हटाएँ 
आध्यात्मिक, शैक्षिक
गुरु प्रणाम
पाएँ शुभ आशीष
करके गुणगान! 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता-चोका
चोका
कविता - हाइकु
लघुकथा
कविता-माहिया
कविता
कविता - क्षणिका
सिनेमा चर्चा
कविता-ताँका
हास्य-व्यंग्य कविता
कहानी
विडियो
ऑडियो