घास के उगने का भी मतलब है

01-05-2026

घास के उगने का भी मतलब है

महेश कुमार केशरी  (अंक: 296, मई प्रथम, 2026 में प्रकाशित)

 

घास के उगने का मतलब क्या है 
घास के उगने का मतलब है
प्रेम में होना 
घास के उगने का मतलब है 
लिखा जाना धरती की छाती पर प्रेमपत्र 
घास के उगने का मतलब है 
बोसे लेना प्रेमिका के होंठों के 
घास के उगने का मतलब है 
किसी स्त्री का प्रसव होना 
घास के उगने का मतलब है 
सावन का लौटना 
घास के उगने का मतलब
है त्योहारों का उत्सव! 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
कहानी
हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
हास्य-व्यंग्य कविता
लघुकथा
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में