तेरे घर के सामने से गुज़र जाए तो क्या होगा 

15-03-2023

तेरे घर के सामने से गुज़र जाए तो क्या होगा 

सुनील कुमार शर्मा  (अंक: 225, मार्च द्वितीय, 2023 में प्रकाशित)

 

2122     2122     2122     2122
 
तेरे घर के सामने से गुज़र जाए तो क्या होगा 
तू भी अपने घर से निकल आए तो क्या होगा
 
तेरी इन राहों में तो हम फूल बिखराने चले हैं 
तू जो मेरी राहों में नज़रें बिछाये तो क्या होगा
 
रात को तो चाँद निकला करता यह सबको पता है 
चमकता हुआ वो चाँद दिन को निकल आए तो क्या होगा
 
हमने तो अन्धेरों में ही काटा है इस ज़िन्दगी को 
ख़ुशियों की इस राह में फिर रात आए तो क्या होगा
 
अपनी इस तक़दीर के तू जागने की आस ना कर 
तेरी क़िस्मत लिखने वाला ही सो जाए तो क्या होगा

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

लघुकथा
ग़ज़ल
कविता
सांस्कृतिक कथा
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में