नदी सदा बहती रही
अमरेश सिंह भदौरियाहमसे भी और तुमसे भी
तो बढ़ने को कहती रही।
नदी सदा बहती रही।
नदी सदा बहती रही।
1.
पाषाणों की गोदी हो
या रेतीली धरती।
अपने दिल का दर्द
भला कब अपना कहती।
चोट हृदय में अपने वो
सदियों से सहती रही।
नदी सदा बहती रही।
नदी सदा बहती रही।
2.
उठती गिरती लहरें
हमसे तुमसे करें इशारे।
उतार चढ़ाव जीवन के
दायें बायें किनारे।
मुक्तभाव से जीवन में
सुख-दुःख वो गहती रही।
नदी सदा बहती रही।
नदी सदा बहती रही।
3.
जीवन में स्वीकार किया
कब उसने ठहराव।
हर पल अपने में उसने
क़ायम रखा बहाव।
संघर्षों की गाथा धूप की
चादर में लिखती रही।
नदी सदा बहती रही।
नदी सदा बहती रही।
4.
अपनी राह बनाने की
करती क़वायद पूरी।
उद्गम स्थल से नापती
सागर तट की दूरी।
शिखर मिले जीवन में
हरदम वो कहती रही।
नदी सदा बहती रही।
नदी सदा बहती रही।
0 टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
- कविता
-
- अधनंगे चरवाहे
- अनाविर्भूत
- अवसरवादी
- अहिल्या का प्रतिवाद
- अख़बार वाला
- आँखें मेरी आज सजल हैं
- आँगन
- आज की यशोधरा
- आरक्षण की बैसाखी
- आस्तीन के साँप
- आख़िर क्यों
- इक्कीसवीं सदी
- उपग्रह
- कुरुक्षेत्र
- कैक्टस
- कोहरा
- क्यों
- खलिहान
- गाँव - पहले वाली बात
- चुप रहो
- चुभते हुए प्रश्न
- चैत दुपहरी
- चौथापन
- जब नियति परीक्षा लेती है
- ज्वालामुखी
- तितलियाँ
- दहलीज़
- दिया (अमरेश सिंह भदौरिया)
- दीपक
- देह का भूगोल
- दो जून की रोटी
- धरती की पीठ पर
- धोबी घाट
- नदी सदा बहती रही
- नेपथ्य में
- पगडंडी पर कबीर
- परिधि और त्रिभुज
- पहली क्रांति
- पीड़ा को नित सन्दर्भ नए मिलते हैं
- पुत्र प्रेम
- प्रभाती
- प्रेम की चुप्पी
- बंजर ज़मीन
- बंजारा
- भगीरथ संकल्प
- भाग्य रेखा
- भावनाओं का बंजरपन
- भुइयाँ भवानी
- मन मरुस्थल
- माँ
- मुक्तिपथ
- मुखौटे
- मैं भला नहीं
- योग्यता का वनवास
- रातरानी
- लेबर चौराहा
- शस्य-श्यामला भारत-भूमि
- शान्तिदूत
- सँकरी गली
- सती अनसूया
- सरिता
- हल चलाता बुद्ध
- सांस्कृतिक आलेख
- ऐतिहासिक
- साहित्यिक आलेख
- हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
- लघुकथा
- ललित निबन्ध
- चिन्तन
- सामाजिक आलेख
- शोध निबन्ध
- कहानी
- ललित कला
- पुस्तक समीक्षा
- कविता-मुक्तक
- हास्य-व्यंग्य कविता
- गीत-नवगीत
- विडियो
-
- ऑडियो
-