मेरा वो सतरंगी फागुन

15-02-2025

मेरा वो सतरंगी फागुन

डॉ. सुकृति घोष (अंक: 271, फरवरी द्वितीय, 2025 में प्रकाशित)

 

लौटा दो तुम मुझको साथी, मेरा वो सतरंगी फागुन
 
लाल गुलाबी लाज का फागुन, मनमोहक सपनों का फागुन
झुकी पलक पर ठहरा फागुन, गीत ग़ज़ल संगीत का फागुन
 
लौटा दो तुम मुझको साथी, मेरा वो सतरंगी फागुन
 
अलसाई सुबहों का फागुन, नित नूतन उल्लास का फागुन
भँवरे की गुनगुन का फागुन, तारों की टिमटिम का फागुन
 
लौटा दो तुम मुझको साथी, मेरा वो सतरंगी फागुन
 
हँसी ठिठोली प्रीत का फागुन, मिश्री सी मुस्कान का फागुन
अपनेपन का निश्छल फागुन, बेफ़िक्री का अल्हड़ फागुन
 
लौटा दो तुम मुझको साथी, मेरा वो सतरंगी फागुन
 
केसरिया टेसू का फागुन, रुचिर बसंती अनिल का फागुन
फ़ुर्सत के पल-छिन का फागुन, सुखद राग का हर्षित फागुन
 
लौटा दो तुम मुझको साथी, मेरा वो सतरंगी फागुन
 
रस भीगी पाती का फागुन, प्रणय सिक्त चितवन का फागुन
क़िस्सों का कविता का फागुन, रंग भरे अनुराग का फागुन
 
लौटा दो तुम मुझको साथी, मेरा वो सतरंगी फागुन

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
सांस्कृतिक आलेख
कहानी
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में