दीपावली की धूम
डॉ. सुकृति घोषयत्र तत्र सर्वत्र पंक्तिबद्ध दीप हैं,
गहन तमस को चीरती प्रभा किरण समीप है
स्वच्छ महल और भवन स्वच्छ कुटी द्वार है,
चौक पर मंजुल सतरंगी बहार है
इष्ट मित्र परिजनों में स्नेह सिक्त बंध है,
मंद मंद शीत की दस्तक भी संग है
गाँव, शहर, गली गली रम्यता परिदृश्य है,
बधाई शुभकामनाएँ चतुर्दिक श्रव्य हैं
उज्जवल से नव्य रुचिर वस्त्र परिधान हैं,
चारु से मुखड़ों पर पुष्प सी मुस्कान है
आभामय देवालय, अलंकरण अपार है,
आनंद और वैभव संग सुख की भरमार है
अतिथि के स्वागत सत्कार की अभिलाषा है,
भेंट उपहार की भी नन्हों को आशा है
शृंगारित वसुंधरा, नवल वधु स्वरूप है,
उत्सव उत्साह की भी छलकन अनूप है
सद्भाव संग प्रेम के परिवेश में उल्लास है,
चित्त संग वाणी में मधुरता का वास है
असंख्य रूप व्यंजनों से थाल का सम्मान है,
भिन्न भिन्न मिष्ट अन्न शोभायमान है
गगन, धरा, अनिल में आतिशों की धूम है,
रोशनी के पर्व का आल्हाद चहुँ ओर है
अमावस का श्याम तन हर्ष कांतियुक्त है,
प्रमोद का प्रकाश पर्व बैरभाव मुक्त है
0 टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
- सांस्कृतिक आलेख
-
- अष्ट स्वरूपा लक्ष्मी: एक ज्योतिषीय विवेचना
- अस्त ग्रहों की आध्यात्मिक विवेचना
- आत्मिक जुड़ाव
- आयु भाव के विभिन्न आयाम
- एकादशी व्रत का वैज्ञानिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण
- कर्म का सिद्धांत और ज्योतिष
- केमद्रुम योग
- गजकेसरी: एक अनूठा योग
- चंद्रमा और आपका भावनात्मक जुड़ाव
- पंच महापुरुष योग
- बारहवाँ भाव: मोक्ष या भोग
- राहु और केतु की रस्साकशी
- राहु की महादशा: वरदान या अभिशाप
- लक्ष्मीनारायण योग
- वक्री ग्रहों की आध्यात्मिक विवेचना
- विवाह पर ग्रहों का प्रभाव
- व्यक्तित्व विकास की दिशा का निर्धारण
- शनिदेव की दृष्टियों के भेद
- सूर्य-चंद्र युति: एक विश्लेषण
- कविता
-
- अवकाश का अहसास
- आनंद की अनुभूति
- आस का इंद्रधनुष
- आख़िर बीत गई दिवाली
- उस सावन सी बात नहीं है
- एक अलौकिक प्रेम कहानी
- कान्हा तुझको आना होगा
- क्या अब भी?
- खो जाना है
- गगरी का अंतस
- जगमग
- दीपावली की धूम
- दीपोत्सव
- नम सा मन
- नश्वरता
- नेह कभी मत बिसराना
- पंछी अब तुम कब लौटोगे?
- पथ की उलझन
- प्रियतम
- फाग की तरंग
- फिर क्यों?
- मन
- मृगतृष्णा
- मेरा वो सतरंगी फागुन
- राम मेरे अब आने को हैं
- राही
- लम्हें
- वंदनीय शिक्षक
- शब्द शब्द गीत है
- शिक्षक
- श्याम जलद तुम कब आओगे?
- संवेदनाएँ
- साँझ
- सुनो सुनाऊँ एक कहानी
- होलिका दहन
- ज़िंदगी
- कहानी
- विडियो
-
- ऑडियो
-