अवकाश का अहसास
डॉ. सुकृति घोष
अवकाश चाहिए मुझको बंधु, चार दिवस अवकाश चाहिए
व्यर्थ दंभ का परित्याग कर, रिश्तों में नव जीवन भर दूँ
छोड़ झूठ का काला दामन, सच का मंजुल हाथ थाम लूँ
कुछ ऐसा अहसास चाहिए, मुझको भी अवकाश चाहिए
बिसराकर मैं घड़ी की टिक टिक, इत्मिनान से दो पल जी लूँ
रात चाँदनी सागर के तट पर, जगमग तारे गिन गिन डोलूँ
कुछ ऐसा अहसास चाहिए, मुझको भी अवकाश चाहिए
अख़बारों की ख़बर भूलकर, गीत ग़ज़ल कविता में भीगूँ
हर्ष का पादप रोप हृदय में, प्रीत सलिल से उसे सींच दूँ
कुछ ऐसा अहसास चाहिए, मुझको भी अवकाश चाहिए
साँझ समय उपवन में जाकर, नव कुसुमों से गपशप कर लूँ
नियम क़ायदे ताक़ पर रखकर, सावन की रिमझिम में तर लूँ
कुछ ऐसा अहसास चाहिए, मुझको भी अवकाश चाहिए
इंद्रधनुष के रंग छिड़ककर, आँचल को मैं झिलमिल कर लूँ
फिर लहराकर चलते चलते, तपते सूरज को शीतल कर दूँ
कुछ ऐसा अहसास चाहिए, मुझको भी अवकाश चाहिए
अवकाश चाहिए मुझको बंधु, चार दिवस अवकाश चाहिए
0 टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
- सांस्कृतिक आलेख
-
- अष्ट स्वरूपा लक्ष्मी: एक ज्योतिषीय विवेचना
- अस्त ग्रहों की आध्यात्मिक विवेचना
- आत्मिक जुड़ाव
- आयु भाव के विभिन्न आयाम
- एकादशी व्रत का वैज्ञानिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण
- कर्म का सिद्धांत और ज्योतिष
- केमद्रुम योग
- गजकेसरी: एक अनूठा योग
- चंद्रमा और आपका भावनात्मक जुड़ाव
- पंच महापुरुष योग
- बारहवाँ भाव: मोक्ष या भोग
- राहु और केतु की रस्साकशी
- राहु की महादशा: वरदान या अभिशाप
- लक्ष्मीनारायण योग
- वक्री ग्रहों की आध्यात्मिक विवेचना
- विवाह पर ग्रहों का प्रभाव
- व्यक्तित्व विकास की दिशा का निर्धारण
- शनिदेव की दृष्टियों के भेद
- सूर्य-चंद्र युति: एक विश्लेषण
- कविता
-
- अवकाश का अहसास
- आनंद की अनुभूति
- आस का इंद्रधनुष
- आख़िर बीत गई दिवाली
- उस सावन सी बात नहीं है
- एक अलौकिक प्रेम कहानी
- कान्हा तुझको आना होगा
- क्या अब भी?
- खो जाना है
- गगरी का अंतस
- जगमग
- दीपावली की धूम
- दीपोत्सव
- नम सा मन
- नश्वरता
- नेह कभी मत बिसराना
- पंछी अब तुम कब लौटोगे?
- पथ की उलझन
- प्रियतम
- फाग की तरंग
- फिर क्यों?
- मन
- मृगतृष्णा
- मेरा वो सतरंगी फागुन
- राम मेरे अब आने को हैं
- राही
- लम्हें
- वंदनीय शिक्षक
- शब्द शब्द गीत है
- शिक्षक
- श्याम जलद तुम कब आओगे?
- संवेदनाएँ
- साँझ
- सुनो सुनाऊँ एक कहानी
- होलिका दहन
- ज़िंदगी
- कहानी
- विडियो
-
- ऑडियो
-