फाग की तरंग
डॉ. सुकृति घोषसुर्ख़ अनुराग रंग, महके जो अंग अंग
फाग की तरंग सखी, फाग की तरंग है
हरित पीत हर्षरंग, बिखरे जो संग संग
फाग की तरंग सखी, फाग की तरंग है
बंसी की तान संग, गोपियों का रास रंग
फाग की तरंग सखी, फाग की तरंग है
राधा के मुखड़े पर, कान्हा का प्रीत रंग
फाग की तरंग सखी, फाग की तरंग है
धरती पर उतरे जो, सप्त इंद्रधनुष रंग
फाग की तरंग सखी, फाग की तरंग है
द्वार द्वार नगर नगर, गुंजित उल्लास रंग
फाग की तरंग सखी, फाग की तरंग है
सारंग चहक चहक, पुष्प संग अंतरंग
फाग की तरंग सखी, फाग की तरंग है
आनंद लहक लहक, बासंती रूप रंग
फाग की तरंग सखी, फाग की तरंग है
अंतस से धुल जाए, बैरभाव कलुष रंग
फाग की तरंग सखी, फाग की तरंग है
चेतन में घुल जाए, जगमग सद्भाव रंग
फाग की तरंग सखी, फाग की तरंग है
0 टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
- सांस्कृतिक आलेख
- कविता
-
- अवकाश का अहसास
- आनंद की अनुभूति
- आस का इंद्रधनुष
- आख़िर बीत गई दिवाली
- एक अलौकिक प्रेम कहानी
- क्या अब भी?
- खो जाना है
- गगरी का अंतस
- जगमग
- दीपावली की धूम
- दीपोत्सव
- नम सा मन
- नश्वरता
- नेह कभी मत बिसराना
- पंछी अब तुम कब लौटोगे?
- पथ की उलझन
- प्रियतम
- फाग की तरंग
- मन
- मृगतृष्णा
- राम मेरे अब आने को हैं
- राही
- लम्हें
- वंदनीय शिक्षक
- शब्द शब्द गीत है
- शिक्षक
- साँझ
- सुनो सुनाऊँ एक कहानी
- होलिका दहन
- ज़िंदगी
- कहानी
- विडियो
-
- ऑडियो
-