पढ़ो लिखो आगे बढ़ो

01-11-2022

पढ़ो लिखो आगे बढ़ो

संजय कवि ’श्री श्री’ (अंक: 216, नवम्बर प्रथम, 2022 में प्रकाशित)

(विश्व छात्र-दिवस की शुभकामनाएँ!)

 

पढ़ो लिखो आगे बढ़ो, 
तुम से ही भविष्य है; 
हे नौनिहाल राष्ट्र के! 
तुम्हीं में सारा विश्व है। 
हे राष्ट्रपुत्र! 
तुम्हीं में सब; 
वाहेगुरु, 
है राम, रब। 
हे भारती के लाल! 
तुम विश्वभारती बनो; 
गुंजायमान्‌ विश्व हो, 
पवित्र आरती बनो। 
पढ़ो लिखो आगे बढ़ो, 
तुम से ही भविष्य है; 
हे नौनिहाल राष्ट्र के! 
तुम्हीं में सारा विश्व है।

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
नज़्म
कविता - क्षणिका
कविता-मुक्तक
कहानी
खण्डकाव्य
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में