रोशनी अभी बाक़ी है
डॉ. प्रीति सुरेंद्र सिंह परमार
कमरे में नीली रोशनी पसरी हुई थी। सामने टेबल पर एक छोटा-सा दीपक जल रहा था। उसकी नन्ही-सी लौ मानो अँधेरे को चुनौती दे रही थी।
वैदेही सिर झुकाए चुपचाप बैठी थी। आज फिर वह परीक्षा में केवल दो अंकों से रह गई थी। महीनों की मेहनत, रातों की नींद और आँखों में पलते सपने—सब कुछ जैसे उन दो अंकों के सामने हार गए थे।
मन में निराशा इतनी गहरी थी कि उसे लगा, अब सब समाप्त कर देना ही बेहतर है। लेकिन तभी उसकी नज़र उस छोटे-से दीपक पर पड़ी। वह लगातार जल रहा था। हवा के हल्के झोंके उसे डगमगाते ज़रूर थे, मगर बुझा नहीं पा रहे थे।
वैदेही कुछ देर तक उस लौ को देखती रही।
अचानक उसके भीतर एक प्रश्न उठा—“मैं हार कैसे मान सकती हूँ?”
क्या केवल दो अंक कम आ जाने से जीवन समाप्त हो जाता है? परीक्षा में असफल होना क्या जीवन में असफल होना है? लोग क्या कहेंगे—क्या यही सोचकर वह अपने माता-पिता का विश्वास तोड़ दे?
उसे याद आया—माँ के लिए वह आज भी वही नन्ही-सी गुड़िया है और पिता के लिए उनकी उम्मीद। उनके प्रेम के सामने परीक्षा के अंक कितने छोटे हैं!
उसने आँखें पोंछीं और गहरी साँस ली।
“इस बार नहीं हुआ तो क्या हुआ? अगले वर्ष फिर प्रयास करूँगी। इस बार और अधिक लगन से पढ़ूँगी। मुझे हारना नहीं है।”
सामने जलती हुई लौ अब उसे केवल दीपक की रोशनी नहीं लग रही थी। वह जैसे उसके भीतर भी एक नया उजाला जगा रही थी।
वैदेही उठी, किताबें समेटीं और मेज़ पर रख दीं।
उसे समझ आँ गया था—
अँधेरा चाहे कितना भी गहरा क्यों न हो, एक छोटी-सी लौ भी रास्ता दिखाने के लिए काफ़ी होती है।
और उस रात वैदेही ने जाना—परीक्षा में दो अंक कम हो सकते हैं, लेकिन जीवन में उम्मीद एक भी अंक कम नहीं होनी चाहिए।
0 टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
- लघुकथा
- कविता
-
- अपने हक़ को जाने
- एक सीट ख़ाली है
- कान्हा
- कान्हा हमारे
- कितने प्यारे थे वो दिन
- गांधारी का मौन रहना
- ज़िंदगी कहती है
- नदी
- नदी और नारी
- पन्ना धाय
- पापा की यादें
- प्रार्थना
- बस रह गई तन्हाई
- माता–पिता की वृद्धावस्था: एक मौन विलाप
- मानव तुम कहलाते हो
- मुरली मनोहर श्याम
- वह कौन साथ निभाएगा . . .
- शिक्षक
- सभ्यता के कफ़न में लिपटी हैवानियत: एक महाकाय व्यंग्य
- सावन आया
- सावन मनभावन
- स्त्री—हर युग में कटघरे में
- हमारे वृद्ध
- हिंदुस्तान महान है
- हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
-
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और असली हक़ीक़त
- अपराध की एक्सप्रेस: टिकट टू अमेरिका!!
- अस्त्र-शस्त्र
- आओ ग़रीबों का मज़ाक़ उड़ायें
- आहार दमदार आज के
- एमबीबीएस बनाम डीआईएम
- कचरा संस्कृति: भारत का नया राष्ट्रीय खेल
- क़लम थामी जब
- काम क्यों करें?
- गर्म जेबों की व्यवस्था!
- चंदा
- जनसंख्या नियंत्रण: अब कोई योजना नहीं, बस हालात
- जल विभाग का राष्ट्रीय शिक्षा अभियान: ‘जल ही जीवन है’
- झुकना
- टमाटर
- टीवी डिबेट: बहस कम, तमाशा ज़्यादा
- ड्रम युग: आधुनिक समाज का नया फ़र्नीचर
- ताक़तवर कौन?
- दूल्हा चाहिए . . . पर बेटा नहीं!
- देश के दुश्मनों की देशभक्ति
- पेट लवर पर होगी कार्यवाही
- प्री-वेडिंग का पहरा
- फ़ंड का रहस्यमयी कुंड: सरकार भेजती है, धरती निगल जाती है!
- मज़ा
- यमी यमी मिल्क राइस
- यातायात व्यवस्था नहीं, यातना का सरकारी प्रबंधन
- रफ़ा-दफ़ा
- रीलों की दुनिया में रीता
- विदेश का भूत
- विवाह आमंत्रण पिकनिक पॉइंट
- विवाह पूर्व जासूसी अनिवार्य: वरमाला से पहले वेरिफ़िकेशन
- संस्कार एक्सप्रेस–गंतव्य अज्ञात
- सावित्री से सपना तक . . .
- होली का हाहाकारी हाल: जब रंगों ने पहचान ही मिटा दी!
- हास्य-व्यंग्य कविता
- सांस्कृतिक आलेख
- अनूदित कविता
- नज़्म
- चिन्तन
- कहानी
- विडियो
-
- ऑडियो
-