भाद्र पक्ष की अष्टमी तिथि
घनघोर अँधियारी वह रात
रोहिण नक्षत्र मेंं जन्म लयो
मथुरा में कंस की कारागार
वसुदेव देवकी के भय लाल
सो गए द्वारपाल पहरेदार
स्वयं खुले कारागार के द्वार
रख टोकरी मेंं नन्हा सुकुमार
शेषनाग की छाया तले
वसुदेव करके यमुना पार
छोड़ आए मित्र नंद के द्वार
पालनहारी बनी यशोदा मैया
गोपियों के पाये उलहाने चार
नटखट, कान्हा नंदकिशोर
माखन गाँव भर का खाते
मित्रों को चोरी से खिलाते
ग्वाला बन गायों को चराते
मुरली मनोहर वही बजाते
नाचे राधा गोपियों के संग
बाल गोपाल रास रचाते
मोर पंख माथे पर सोहे
चंदन का वो तिलक लगाते
श्याम वरण पीतांबर धारी
जगदीश्वर वह कहलाते
श्री हरि केशवम नारायण
विष्णु कृष्ण रूप मेंं आते
अपनी एक उँगली पर देखो
गोवर्धन को हँसकर उठाते
नित नए-नए रूप दिखाते
जगत के स्वामी पालनहार
गायों के रक्षक बनकर
संरक्षण घर-घर दिलवाते
दीन दुखी के दुख हरते
सुदर्शन धारी कृष्ण मुरारी
0 टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
- हास्य-व्यंग्य आलेख-कहानी
-
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और असली हक़ीक़त
- अपराध की एक्सप्रेस: टिकट टू अमेरिका!!
- अस्त्र-शस्त्र
- आओ ग़रीबों का मज़ाक़ उड़ायें
- आहार दमदार आज के
- एमबीबीएस बनाम डीआईएम
- कचरा संस्कृति: भारत का नया राष्ट्रीय खेल
- गर्म जेबों की व्यवस्था!
- चंदा
- झुकना
- टमाटर
- ताक़तवर कौन?
- पेट लवर पर होगी कार्यवाही
- मज़ा
- यमी यमी मिल्क राइस
- रीलों की दुनिया में रीता
- रफ़ा-दफ़ा
- विदेश का भूत
- विवाह आमंत्रण पिकनिक पॉइंट
- संस्कार एक्सप्रेस–गंतव्य अज्ञात
- क़लम थामी जब
- नज़्म
- कविता
- चिन्तन
- कहानी
- लघुकथा
- विडियो
-
- ऑडियो
-