जनाज़े जा रहे हैं  डोलियों से 

01-05-2021

जनाज़े जा रहे हैं  डोलियों से 

डॉ. जियाउर रहमान जाफरी (अंक: 180, मई प्रथम, 2021 में प्रकाशित)

जनाज़े      जा रहे हैं  डोलियों से 
कि वो   मारी गईं    हैं गोलियों से 
 
अगर   वो लोग   भी शादी करेंगी 
कहेंगी कुछ न  वो हमजोलियों से 
 
अदालत    भी खड़ी तकती रहेगी 
वो मुझको    मार देगा बोलियों से 
 
अमीरे  शहर   से परहेज़     करना 
जो चाहो     मांग लेना झोलियों से 
 
बड़े दिन बाद ये    मुमक़िन हुआ है 
ग़ज़ल निकली है अब अठखेलियों से 
 
समझ अब मैं   गई हूँ अपनी ताक़त 
निकल जाऊँगी   अब मैं  बेड़ियों से 
 
रगड़  कर बढ़ रहा      हूँ हौसला है 
पहुंच   जाऊंगा   ज़ख़्मी एड़ियों से 
 
मैं घर से जा रही  अल्लाह हाफ़िज़ 
बचा   लेना   हमें तुम भेड़ियों     से 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

पुस्तक समीक्षा
साहित्यिक आलेख
बाल साहित्य कविता
स्मृति लेख
बात-चीत
पुस्तक चर्चा
किशोर साहित्य कविता
नज़्म
ग़ज़ल
कविता
कविता - क्षणिका
किशोर साहित्य कहानी
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में