भारत का त्योहार है

15-09-2025

भारत का त्योहार है

डॉ. ज़ियाउर रहमान जाफरी (अंक: 284, सितम्बर द्वितीय, 2025 में प्रकाशित)

 

जिससे सबको प्यार है 
भारत का त्योहार है 
 
ये होली है रंगों वाली 
दीपों का त्योहार दीवाली 
 
ईद, दशहरा नया वर्ष भी 
मिलता इससे हमें हर्ष भी
 
नये-नये हम कपड़े पायें
घूमने मेले में फिर जायें
 
प्रकृति की होती पूजा
सरहुल जैसा पर्व न दूजा
 
पंद्रह अगस्त तो सबको प्यारा
और रिपब्लिक डे भी हमारा
 
इस दिन हम सब जन मन गाते
लिये तिरंगे ख़ुशी मनाते

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
बाल साहित्य कविता
साहित्यिक आलेख
नज़्म
पुस्तक समीक्षा
पुस्तक चर्चा
किशोर साहित्य कविता
कविता - क्षणिका
स्मृति लेख
बात-चीत
ग़ज़ल
किशोर साहित्य कहानी
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में

लेखक की पुस्तकें