नदी होने से 

15-08-2024

नदी होने से 

डॉ. ज़ियाउर रहमान जाफरी (अंक: 259, अगस्त द्वितीय, 2024 में प्रकाशित)

 

 हमारे गाँव में नदी है
 नदी होने से गाँव है
 खेतों में पानी है
 ज़िन्दा कुआँ ख़ानदानी है 
 नदी है तो लोग हैं 
 लोग हैं तो बाँध है 
 बाँध है तो पानी है 
 बाँध का टूटना 
 पानी का बह जाना है 
 और पानी का बह जाना 
 जीवन का रुक जाना है . . . 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
पुस्तक समीक्षा
किशोर साहित्य कविता
कविता - क्षणिका
साहित्यिक आलेख
बाल साहित्य कविता
स्मृति लेख
बात-चीत
पुस्तक चर्चा
नज़्म
ग़ज़ल
किशोर साहित्य कहानी
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में