आ जाती हो 

डॉ. जियाउर रहमान जाफरी (अंक: 145, दिसंबर प्रथम, 2019 में प्रकाशित)

बिल्ली बोली म्याऊँ म्याऊँ 
मैं चूहिया के घर पर जाऊँ

 
चूहिया बोली आओ बिल्ली 
बना है जो कुछ खाओ बिल्ली 


बिल्ली बोली प्यारी बहना 
हमें तुम्हें इक बात है कहना 


ज़रा सा अपना कान तो लाओ 
मुझसे बिल्कुल न घबराओ 


चूहिया बोली सबको पता है 
राज़ ये तेरा जबसे खुला है 


दोस्त तुम बनकर आ जाती हो 
फिर झटके से खा जाती हो 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

पुस्तक समीक्षा
साहित्यिक आलेख
बाल साहित्य कविता
स्मृति लेख
बात-चीत
पुस्तक चर्चा
किशोर साहित्य कविता
नज़्म
ग़ज़ल
कविता
कविता - क्षणिका
किशोर साहित्य कहानी
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में