मोटी क्यों हूँ

15-11-2019

मोटी क्यों हूँ

डॉ. जियाउर रहमान जाफरी

माँ मैं इतनी मोटी क्यों हूँ 
और फिर इतनी छोटी क्यों हूँ

 
माँ बोली जो मोटापन है 
ग़लत तरह कर रहन सहन है 


बने अगर वो शाकाहारी 
खाये रोटी और तरकारी 


बाज़ारू जो चीज है सारी 
लगे भले वो प्यारी प्यारी 


लाती है ये कई बीमारी 
हो जाता है जिस्म भी भारी 


खाना कम सम जो खाओगी 
कभी न मोटी कहलाओगी 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

पुस्तक समीक्षा
साहित्यिक आलेख
बाल साहित्य कविता
स्मृति लेख
बात-चीत
पुस्तक चर्चा
किशोर साहित्य कविता
नज़्म
ग़ज़ल
कविता
कविता - क्षणिका
किशोर साहित्य कहानी
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में