अब तो स्कूल जाते हैं 

01-12-2019

अब तो स्कूल जाते हैं 

डॉ. जियाउर रहमान जाफरी (अंक: 145, दिसंबर प्रथम, 2019 में प्रकाशित)

जब हम बिल्कुल छोटे थे 
नहीं ज़रा भी मोटे थे 


करते थे सब प्यार मुझे 
देखते सौ -सौ बार मुझे 


मम्मी दूध पिलाती थीं 
नानी कपड़े लाती थीं 


पापा सब कुछ लाते थे 
झूले हमें झुलाते थे 


फिर जब कुछ हम बड़े हुए 
धीरे-धीरे खड़े हुए 


लगे बोलने बातें सारी 
खाते रोटी और तरकारी 


अब तो स्कूल जाते हैं 
घर में कम रह पाते हैं 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

पुस्तक समीक्षा
साहित्यिक आलेख
बाल साहित्य कविता
स्मृति लेख
बात-चीत
पुस्तक चर्चा
किशोर साहित्य कविता
नज़्म
ग़ज़ल
कविता
कविता - क्षणिका
किशोर साहित्य कहानी
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में