मृग मरीचिका
डॉ. विनीत मोहन औदिच्य
(सॉनेट)
जैसे ही निरखा दर्पण को कामी चंचल मन हरषाया
नख से शिख तक दमक रही थी कोमल कंचन काया
पाकर रूप अनिंद्य ईश से रह रह गौरव से इतराऊँ
मादकता निहार कर तन की यौवन पर मैं स्वयं लजाऊँ।
मधु रस के लोभी भँवरें जो चारों ओर नित्य मँडराते
कर कर मधुरिम प्रणय निवेदन इस मन को ललचाते
निशा स्वप्न से भी आकर्षक दिवा स्वप्न जब लगता
मंथर गति से नर्तन करते हृद में प्रीति भाव है जगता।
टूटी तन्द्रा मृग मरीचिका में मन भटका जब देखा
समझ न पाया मैंने अब तक क्रूर भाग्य का लेखा
क्या तन का सौंदर्य है शाश्वत देहजनित आकर्षण?
जिसके वश में होकर मानव कर लेता मिथ्या प्रण।
जब घट जाती तन की कांति विगलित हो अनुरक्ति
चूर चूर हो गर्व झूठ का, हो सिद्ध प्रकृति की शक्ति॥
0 टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
- अनूदित कविता
- कविता
-
- अदृश्य चक्षु
- अप्सरा
- अप्सरा
- उद्विग्न आकाश
- जीवन का उत्तरार्ध
- तुम जो हो ऐसी . . .
- नीलांबरी
- पन्द्रह अगस्त
- पिता
- पूर्णविराम
- प्रश्न
- प्रीति का मधुमास
- प्रीति की मधु यामिनी
- भारत वर्ष
- माँ
- माँ
- मृग मरीचिका
- मृगतृष्णा
- मैं, नदी, सागर
- वसंत
- वीर गति
- वेदना की राह में
- समय
- साँझ की बेला
- सिंदूर
- सिक्त स्वरों के सॉनेट
- सुरसरि
- सृष्टि का विनाश
- स्वर्णिम भारत
- ग़ज़ल
- विडियो
-
- ऑडियो
-