डॉ. विनीत मोहन औदिच्य

डॉ.  विनीत मोहन औदिच्य

डॉ. विनीत मोहन औदिच्य

सागर, मध्यप्रदेश
जन्म स्थान: करहल, ज़िला—मैनपुरी, उ. प्र. (भारत) 
जन्म तिथि: फरवरी, 1961
संप्रति: सहा. प्राध्यापक,अंग्रेज़ी, उच्च शिक्षा विभाग, म. प्र. शासन के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय में अंग्रेज़ी साहित्य व भाषा का अध्यापन।
लेखन विधा: ग़ज़ल, सॉनेट, हिंदी व अंग्रेज़ी कविता
साहित्यिक उपलब्धियाँ:
कुल प्रकाशित एकल संग्रह: 13

  • खुशबू ए सुखन (ग़ज़ल संग्रह-2014), 

  • काव्य प्रवाह (काव्य संग्रह-2015),

  • भाव स्रोतस्विनी (काव्य संग्रह-2019), 

  • कारवाँ ए ग़ज़ल(ग़ज़ल संग्रह-2019),

  • अंदाज़ ए सुख़नग़ज़ल संग्रह-(2020)

  • प्रतीची से प्राची पर्यंत  (हिन्दी में अनूदित सोनेट संग्रह-2020) 

  • कारवां ए सुखन (2021) 

  • ओ प्रिया (हिंदी में अनूदित सोनेट संग्रह-2021)

  • सिक्त स्वरों के सॉनेट (2022)

  • काव्य-कादम्बिनी (अंग्रेजी से हिंदी अनूदित सॉनेट संग्रह-2022)

  • अंदाज़ ए ग़ज़ल(ग़ज़ल संग्रह-2022)

  • तन्हाइयाँ आवाज़ देती हैं (ग़ज़ल संग्रह-2023)

कुल प्रकाशित साझा काव्य संग्रह - 10
विभिन्न समाचारपत्रों जैसे चित्रकूट समाचार, नव समाचार, गौरवशाली भारत समाचार पत्र, परिवेश मेल आदि तथा पत्रिकाओं जैसे हिंदी चेतना, नीलाम्बरा, उदंति, अंडरलाइन, अरण्यवाणी, गर्भनाल, गौरवशाली भारत आदि एवं वेबसाइट्स जैसे अश्रुतपूर्वा, उत्कर्ष एक्सप्रेस्स, नीरजटाइम, विवृति दर्पण, हिंदी चेतना, युवा प्रवर्तक, त्रिवेणी, सहज साहित्य, हाइकु वर्डप्रेस, अमर उजाला आदि में रचनाओं का सतत प्रकाशन। कविताकोश में अंतर्भुक्त हैं उनकी प्रकाशित पुस्तकें एवं कई सॉनेटस। आजतक न्यूज़चैनल की साहित्य तक के कार्यक्रम में नव प्रकाशित सिक्त स्वरों के सॉनेट की चर्चा भी हुई है।
सम्मान:

  • अटल हिन्दी सम्मान,

  • कवि नीरज सम्मान,

  • सोपान विशिष्ट साहित्यकार सम्मान,

  • साहित्य दीप शलाका सम्मान,

  • काव्य शिखर सम्मान,

  • आचार्य सलिल वर्मा सम्मान,

  • शब्द कुंज सम्मान,

  • शब्द सारथी सम्मान,

  • माँ शारदे सम्मान,

  • काव्य सागर सम्मान,

  • प्रो. सरगू कृष्णमूर्ति स्मृति

  • उमेश जोशी भाषा सेतु अलंकरण सम्मान (2022)

  • तथा विभिन्न साहित्यिक समूहों द्वारा सर्वश्रेष्ठ रचनाकार सम्मान।

समीक्षा