कभी तो पूनम कभी अमस सा, मन मेरा जैसे चंद्र कला सा
कभी तो झिलमिल कभी तमस सा, मन मेरा जैसे दूर गगन सा
कभी तो रिमझिम कभी तपन सा, मन मेरा जैसे इक मौसम सा
कभी तो रूखा कभी तरल सा, मन मेरा जैसे जग आँचल सा
कभी तो बंजर कभी विपुल सा, मन मेरा जैसे वसुंधरा सा
कभी तो कड़वा कभी मधुर सा, मन मेरा जैसे इक विस्मय सा
कभी तो पावक कभी अतप सा, मन मेरा जैसे कोई भ्रमित सा
कभी तो दिनकर कभी चंद्र सा, मन मेरा जैसे इक जादू सा
कभी तो दुष्कर कभी सरल सा, मन मेरा जैसे इक सवाल सा
कभी तो पावन कभी कपट सा, मन मेरा जैसे इक अबूझ सा
कभी तो हँसमुख कभी खिन्न सा, मन मेरा जैसे क्षणभंगुर सा
कभी तो भोगी कभी संत सा, मन मेरा जैसे बहुरुपिए सा
0 टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
- कविता
-
- अवकाश का अहसास
- आनंद की अनुभूति
- आस का इंद्रधनुष
- आख़िर बीत गई दिवाली
- एक अलौकिक प्रेम कहानी
- क्या अब भी?
- खो जाना है
- गगरी का अंतस
- जगमग
- दीपावली की धूम
- दीपोत्सव
- नम सा मन
- नश्वरता
- नेह कभी मत बिसराना
- पंछी अब तुम कब लौटोगे?
- पथ की उलझन
- प्रियतम
- फाग की तरंग
- मन
- मृगतृष्णा
- राम मेरे अब आने को हैं
- राही
- लम्हें
- वंदनीय शिक्षक
- शब्द शब्द गीत है
- शिक्षक
- संवेदनाएँ
- साँझ
- सुनो सुनाऊँ एक कहानी
- होलिका दहन
- ज़िंदगी
- सांस्कृतिक आलेख
- कहानी
- विडियो
-
- ऑडियो
-