ज़रा रुक
कुमकुम कुमारी 'काव्याकृति'ज़रा रुक ऐ मनुष्य
किसलिए यूँ दौड़ लगाते हो?
क्षणिक सुख पाने के लिए,
क्यों अपना सर्वस्व गवाते हो?
इसलिए ऐ मनुष्य ज़रा रुक . . .
ज़रा रुक विश्राम कर,
अपने अंतर्मन का ध्यान कर।
क्या लेकर आए थे,
जिसके खोने का है डर?
क्यों है तू इतना बेकल?
इसलिए ऐ मनुष्य ज़रा रुक . . .
ज़रा रुक विचार कर,
अपने मोह का त्याग कर।
ख़ाली हाथ ही आए थे,
ख़ाली हाथ ही जाना है।
तो क्यों सुबह शाम दौड़ लगाना है?
इसलिये ऐ मनुष्य ज़रा रुक . . .
ज़रा रुक ध्यान कर,
अपने कर्मों का अनुसंधान कर।
अपना चरित्र निर्माण कर,
मात पिता को प्रणाम कर,
और गुरुजनों का सम्मान कर।
इसलिए ऐ मनुष्य ज़रा रुक . . .
ज़रा रुक नमन कर,
मातृभूमि के स्मरण कर।
ईशदेवो का वंदन कर,
मानवों का अभिनंदन कर,
और प्रकृति का संवर्धन कर।
इसलिये ऐ मनुष्य ज़रा रुक . . .
ज़रा रुक विचार कर,
देश के लिए कुछ त्याग कर।
नूतन अनुसंधान कर,
वसुधा का कल्याण कर,
फिर यहाँ से प्रस्थान कर।
इसलिये ऐ मनुष्य ज़रा रुक . . .
कुमकुम कुमारी 'काव्याकृति'
0 टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
- कविता
-
- अब ये क़दम ना पीछे हटेंगे
- अभिलाषा
- अमरों में नाम लिखा लेना
- आओ मतदान करें
- आदिशक्ति मात भवानी
- आयो कृष्ण कन्हाई
- आसमान पर छाओगे
- करना होगा कर्म महान
- कर्मनिष्ठ
- कर्मयोगी
- किस आस में तू खड़ा
- कुछ नवीन सृजन करो
- कृष्ण भजन
- चले वसंती बयार
- देवी माँ
- धरती की पुकार
- नव निर्माण
- नव संवत्सर
- नवदुर्गा
- पुरुष
- प्रीत जहाँ की रीत
- बेटी धन अनमोल
- माता वीणापाणि
- मुट्ठी में आकाश करो
- मेघा रे
- मेरा गाँव
- मेरी क़लम
- मोहन प्यारा
- युगपुरुष
- राम भजन
- रामलला
- वन गमन
- वेदमाता भवानी
- शिक्षक
- श्रीहरि
- साथ हूँ मैं तुम्हारे
- सुनो कन्हैया
- स्वामिनी थी जो संसार की
- हमारा बिहार
- होली
- ख़ुद को दीप्तिमान कर
- ज़रा रुक
- ललित निबन्ध
- दोहे
- गीत-नवगीत
- सामाजिक आलेख
- किशोर साहित्य कहानी
- बच्चों के मुख से
- चिन्तन
- आप-बीती
- सांस्कृतिक आलेख
- किशोर साहित्य कविता
- चम्पू-काव्य
- साहित्यिक आलेख
- विडियो
-
- ऑडियो
-