कुछ नवीन सृजन करो
कुमकुम कुमारी 'काव्याकृति'
त्यागकर व्यग्रता को अब तुम,
मनन करना शुरू करो।
कठिन परीक्षा अभी बहुत है,
मन को तुम धीर करो।
खोल कर ईक्षण को अपने,
आप का दर्शन करो।
दिए थे जो स्व को वचन तुम,
वचन का स्मरण करो॥
छोड़कर आलस्य को अब तुम,
चित्त से निश्चय करो।
साधोगे लक्ष्य को असंशय,
अविरत स्वधर्म करो।
ज्ञान और विज्ञान से अब तुम,
नव्य अन्वेषण करो।
होगा गर्व तुम पर सभी को,
कुछ नवीन सृजन करो॥
कहते जो मनीषी हमारे,
उनका अनुसरण करो।
पाओगे निश्चित सफलता,
अहम का मर्दन करो।
रखना आस्था परमसत्ता पर,
नित उन्हें सुमिरन करो।
ईश से पाकर आशीष तुम,
दिव्यता धारण करो॥
0 टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
- कविता
-
- अब ये क़दम ना पीछे हटेंगे
- अभिलाषा
- अमरों में नाम लिखा लेना
- आओ मतदान करें
- आदिशक्ति मात भवानी
- आयो कृष्ण कन्हाई
- आसमान पर छाओगे
- करना होगा कर्म महान
- कर्मनिष्ठ
- कर्मयोगी
- किस आस में तू खड़ा
- कुछ नवीन सृजन करो
- कृष्ण भजन
- चले वसंती बयार
- देवी माँ
- धरती की पुकार
- नव निर्माण
- नव संवत्सर
- नवदुर्गा
- पुरुष
- प्रीत जहाँ की रीत
- बेटी धन अनमोल
- माता वीणापाणि
- मुट्ठी में आकाश करो
- मेघा रे
- मेरा गाँव
- मेरी क़लम
- मोहन प्यारा
- युगपुरुष
- राम भजन
- रामलला
- वन गमन
- वेदमाता भवानी
- शिक्षक
- श्रीहरि
- साथ हूँ मैं तुम्हारे
- सुनो कन्हैया
- हमारा बिहार
- होली
- ख़ुद को दीप्तिमान कर
- ज़रा रुक
- ललित निबन्ध
- दोहे
- गीत-नवगीत
- सामाजिक आलेख
- किशोर साहित्य कहानी
- बच्चों के मुख से
- चिन्तन
- आप-बीती
- सांस्कृतिक आलेख
- किशोर साहित्य कविता
- चम्पू-काव्य
- साहित्यिक आलेख
- विडियो
-
- ऑडियो
-