मेरा गाँव
कुमकुम कुमारी 'काव्याकृति'
आइए मेरे गाँव में,
अजी बैठिए छाँव में,
प्रकृति के नज़ारे को,
समीप से देखिए।
समृद्ध खलिहान है,
मेहनती किसान हैं,
ताज़ी-ताज़ी उपज का,
आंनद तो लीजिए।
कोलाहल से दूर है,
सुकून भरपूर है,
शीतल ठंडी हवा का,
सेवन तो कीजिए।
सबसे अच्छी बात है,
दादी नानी का साथ है,
मीठे ताल-तलैया का,
अजी जल पीजिए॥
लोग यहाँ के अच्छे हैं,
दिल के बड़े सच्चे हैं,
झूठ और फ़रेब से,
होते कोसों दूर हैं।
सुबह उठ जाते हैं,
भ्रमण कर आते हैं,
अँखियों में इनके तो,
नूर भरपूर है।
सबका आशियाना है,
नहीं कोई बेगाना है,
अपने ही आमोद में,
रहते ये चूर हैं।
सत्य इन्हें भाता है,
दिखावा नहीं आता है,
अपनी धरती माँ पे,
करते ग़ुरूर हैं॥
0 टिप्पणियाँ
कृपया टिप्पणी दें
लेखक की अन्य कृतियाँ
- कविता
-
- अब ये क़दम ना पीछे हटेंगे
- अभिलाषा
- अमरों में नाम लिखा लेना
- आओ मतदान करें
- आदिशक्ति मात भवानी
- आयो कृष्ण कन्हाई
- आसमान पर छाओगे
- करना होगा कर्म महान
- कर्मनिष्ठ
- कर्मयोगी
- किस आस में तू खड़ा
- कुछ नवीन सृजन करो
- कृष्ण भजन
- चले वसंती बयार
- देवी माँ
- धरती की पुकार
- नव निर्माण
- नव संवत्सर
- नवदुर्गा
- पुरुष
- प्रीत जहाँ की रीत
- बेटी धन अनमोल
- माता वीणापाणि
- मुट्ठी में आकाश करो
- मेघा रे
- मेरा गाँव
- मेरी क़लम
- मोहन प्यारा
- युगपुरुष
- राम भजन
- रामलला
- वन गमन
- वेदमाता भवानी
- शिक्षक
- श्रीहरि
- साथ हूँ मैं तुम्हारे
- सुनो कन्हैया
- स्वामिनी थी जो संसार की
- हमारा बिहार
- होली
- ख़ुद को दीप्तिमान कर
- ज़रा रुक
- ललित निबन्ध
- दोहे
- गीत-नवगीत
- सामाजिक आलेख
- किशोर साहित्य कहानी
- बच्चों के मुख से
- चिन्तन
- आप-बीती
- सांस्कृतिक आलेख
- किशोर साहित्य कविता
- चम्पू-काव्य
- साहित्यिक आलेख
- विडियो
-
- ऑडियो
-