देश हमारा सबसे प्यारा

01-02-2022

देश हमारा सबसे प्यारा

कुमकुम कुमारी 'काव्याकृति' (अंक: 198, फरवरी प्रथम, 2022 में प्रकाशित)

देश हमारा सबसे प्यारा, 
विभा इसकी बढ़ाएँगे। 
इसके रजकण से ही अपने, 
माथे तिलक लगाएँगे। 
 
भारत प्यारा देश हमारा, 
गीत ख़ुशी की गाएँगे। 
देश की रक्षा के ख़ातिर हम, 
सर्वस्व आत्म लुटाएंगे। 
 
अमर शहीदों की वेदी पर, 
भाल अपना झुकाएँगे। 
उनके पदचिन्हों पर चलकर, 
देश की हद बढ़ाएँगे। 
 
देश से पहचान है अपनी, 
दिल में इसे बसाएँगे। 
देश के ख़ातिर ही जिएँगे, 
इसपे ही मिट जाएँगे। 
 
आज़ादी का अमृत महोत्सव, 
हम सभी मिल मनाएँगे। 
आज़ादी के मतवालों को, 
श्रद्धा सुमन चढ़ाएँगे। 

0 टिप्पणियाँ

कृपया टिप्पणी दें

लेखक की अन्य कृतियाँ

कविता
गीत-नवगीत
सामाजिक आलेख
किशोर साहित्य कहानी
बच्चों के मुख से
चिन्तन
आप-बीती
सांस्कृतिक आलेख
किशोर साहित्य कविता
चम्पू-काव्य
साहित्यिक आलेख
विडियो
ऑडियो

विशेषांक में